Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

दैनिक जीवन में रसायन

प्रश्न 11   टमाटर में लाल रंग किसके कारण होता है -
 (अ) कैप्साइसिन
 (ब) लाइकोपीन
 (स) एंथोसाइनिन
 (द) मैथोफिल

उत्तर : लाइकोपीन

प्रश्न 12   केल्शियम सुपर फॉस्फेट काम में आता है -
 (अ) उर्वरकों में
 (ब) फलों को पकाने में
 (स) जल के मृदुलीकरण में
 (द) कीटनाशक में

उत्तर : उर्वरकों में

प्रश्न 13   बिच्छु डंक में कौनसा अम्ल पाया जाता है -
 (अ) मैथेनोइक अम्ल
 (ब) लैक्टिक अम्ल
 (स) टार्टरिक अम्ल
 (द) औक्सालिक अम्ल

उत्तर : मैथेनोइक अम्ल

प्रश्न 14   ईथाइलीन ग्लाइकॉल का प्रयोग किया जाता है –
 (अ) डिटरजेन्ट निर्माण में
 (ब) ट्यूबलेस टायरों के पंचर बनाने में
 (स) प्रतिहिम (एन्टीफ्रीज़) के रूप में
 (द) खाद्य परिरक्षकों के रूप में

उत्तर : प्रतिहिम (एन्टीफ्रीज़) के रूप में

प्रश्न 15   पानी की स्थाई कठोरता को दूर करने के लिए किस लवण का उपयोग किया जाता है -
 (अ) CaOCl₂
 (ब) NaHCO₃
 (स) NaCO₃. 10H₂0
 (द) CaSO₄. 2H₂O

उत्तर : NaCO₃. 10H₂0

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से सत्य कथनों के समूह का चुनाव कीजिए –
(1) 5% – 8% एसिटिक अम्ल के जलीय विलयन को सिरका कहते हैं।
(2) वसा के जल अपघटन से ग्लिसरॉल और कार्बोक्लिक अम्ल प्राप्त होते हैं।
(3) टेफ्लॉन का उपयोग विलायक के रूप में किया जाता है।
(4) CaOCl₂ वॉशिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र है ।

 (अ) 3, 4
 (ब) 1, 4
 (स) 1, 2
 (द) 2, 3

उत्तर : 1, 2

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से किसमें लॉरिक एसिड होता है, जिसका उपयोग कुछ संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है और मॉइस्चराइजिंग क्रीम के निर्माण में भी किया जाता है -
 (अ) मक्खन
 (ब) जैतून का तेल
 (स) नारियल तेल
 (द) सरसों का तेल

उत्तर : नारियल तेल

प्रश्न 18   चारकोल शुद्ध पदार्थ से रंग निकालने के लिये प्रयोग किया जाता है। यह किस प्रक्रम के द्वारा कार्य करता है -
 (अ) ऑक्सीकरण
 (ब) अपचयन
 (स) अधिशोषण
 (द) विरंजन

उत्तर : अधिशोषण

प्रश्न 19   मधुमक्खी के जहर में कौनसा अम्ल होता है -
 (अ) एसिटिक
 (ब) गन्धक
 (स) हाइड्रोक्लोरिक
 (द) फॉर्मिक

उत्तर : फॉर्मिक

प्रश्न 20   ______ के बीज द्वारा एक दूध जैसी सामग्री बनाई जा सकती है -
 (अ) चना
 (ब) मक्का
 (स) जो
 (द) सोयाबीन

उत्तर : सोयाबीन

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.