Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2022 Current Affairs

प्रश्न 11   नवीनतम लैंसेट अध्ययन के अनुसार, वाहनों की तीव्र गति को रोकने हेतु उठाए गए कदम किस देश में सालाना 20,000 लोगों की जान बचा सकते हैं -
 (अ) चीन
 (ब) अमेरिका
 (स) भारत
 (द) रूस

उत्तर : भारत
व्याख्या :
नवीनतम लैंसेटअध्ययन के अनुसार, वाहनों की तीव्र गति को रोकने हेतु उठाए गए कदम भारत में सालाना 20,000 लोगों की जान बचा सकते हैं। चार प्रमुख जोखिम कारणों जैसे- तेज़ गति, नशे में गाड़ी चलाना, क्रैश हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग न करना, पर पर ध्यान केंद्रित करने हर साल दुनिया भर में 13.5 लाख सडक दुर्घटनाओं में से 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक को रोक सकता है। यातायात हिस्सेदारी और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान के मामले में सड़क परिवहन भारत में परिवहन का प्रमुख साधन है। सड़क परिवहन की मांग को पूरा करने के लिये पिछले कुछ वर्षों में वाहनों की संख्या और सड़क नेटवर्क की लंबाई में वृद्धि हुई है।

प्रश्न 12   नीरज चोपड़ा ने हाल ही में डायमंड लीग (Diamond League) में शानदार प्रदर्शन करते हुए किस पदक पर कब्जा जमाया है -
 (अ) स्वर्ण पदक
 (ब) रजत पदक
 (स) कांस्य पदक
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : रजत पदक
व्याख्या :
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग (Diamond League) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। उन्होंने इसी के साथ पिछले 15 दिनों में दूसरी बार अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, ग्रेनेडियन एंडरसन पीटर्स ने 90.31 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। नीरज चोपड़ा सात डायमंड लीग खेल चुके हैं। इनमें तीन साल 2017 में और चार 2018 में खेली थी। हालांकि वे कभी डायमंड लीग में मेडल हासिल नहीं कर सके हैं। वे दो बार पदक से चूककर चौथे नंबर पर रहे हैं।

प्रश्न 13   निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्री ने गोइंग ऑनलाइन अस लीडर्स (GOAL) कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है -
 (अ) देवुसिंह चौहान
 (ब) पीयूष गोयल
 (स) अर्जुन मुंडा
 (द) अश्विनी वैष्णव

उत्तर : अर्जुन मुंडा
व्याख्या :
डिजिटल उद्यमिता के जरिए जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए 'गोल' कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया गया जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने गोइंग ऑनलाइन एज़ लीडर्स (जीओएएल) कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम जनजातीय मामलों के मंत्रालय और मेटा (फेसबुक) की एक संयुक्त पहल है।

प्रश्न 14   हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश ने उभरते देशों के ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है -
 (अ) चीन
 (ब) रूस
 (स) अर्जेंटीना
 (द) ईरान

उत्तर : ईरान
व्याख्या :
ईरान और अर्जेंटीना ने पांच देशों के संगठन 'ब्रिक्स' में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्री ने नागालैंड में शहद परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है -
 (अ) नरेंद्र मोदी
 (ब) अमित शाह
 (स) नरेंद्र सिंह तोमर
 (द) मनसुख मंडाविया

उत्तर : नरेंद्र सिंह तोमर
व्याख्या :
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दीमापुर नागालैंड में शहद परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

प्रश्न 16    सांख्यिकी दिवस किस तारीख को मनाया जाता है -
 (अ) 29 मई
 (ब) 29 जून
 (स) 28-जून
 (द) 28 जुलाई

उत्तर : 29 जून
व्याख्या :
केंद्र सरकार 2007 से हर साल 29 जून को दिवंगत प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर सांख्यिकी दिवस मना रही है।

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से किस देश ने बुसान विश्वविद्यालय में भारत केंद्र का उद्घाटन किया है -
 (अ) दक्षिण कोरिया
 (ब) उत्तर कोरिया
 (स) चीन
 (द) दक्षिण अफ्रीका

उत्तर : दक्षिण कोरिया
व्याख्या :
दक्षिण कोरिया में बुसान यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज में इंडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया है।

प्रश्न 18   निम्नलिखित में से किसे रिलायंस जियो का चेयरमैन बनाया गया है -
 (अ) अनिल अंबानी
 (ब) आशीष अंबानी
 (स) ईशा अंबानी
 (द) आकाश अंबानी

उत्तर : आकाश अंबानी
व्याख्या :
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल डिवीजन, Jio Infocomm के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे।

प्रश्न 19   दीपक पुनिया ने किर्गिजिस्तान के बिश्केक में अंडर-23 एशियाई कुश्तीन प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता है -
 (अ) रजत पदक
 (ब) स्वर्ण पदक
 (स) कांस्य पदक
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : कांस्य पदक
व्याख्या :
दीपक पुनिया ने क्रिर्गिजिस्तान के बिश्केक में अंडर-23 एशियाई कुश्तीश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 86 किलोग्राम फ्री स्टाइल श्रेणी में मस्कत सेतीबा‍ल्डी को हराया। दीपक पुनिया 2019 विश्व चैम्पिनशिप में रजत पदक विजेता रहे थे। अंडर-23 प्रतियोगिता के शुरुआती दो राउंड में पुनिया को उज्बेकिस्तान के अजीज बेक फैजुल्लाएव और क्रिर्गिजिस्तान के नार्टिलेक कैरिप बाएव से हार का सामना करना पड़ा। अंडर-23 एशियाई कुश्ती में भारत ने दस स्वर्ण पदक सहित 25 पदक जीते हैं।

प्रश्न 20   महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर क्या रखा गया है -
 (अ) दाउद नगर
 (ब) सांभाजी नगर
 (स) मोहन नगर
 (द) कमल नगर

उत्तर : सांभाजी नगर
व्याख्या :
महाराट्र के औरंगाबाद जिले का बुधवार को नाम बदलकर सांभाजी नगर कर दिया गया है। औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग उद्धव ठाकरे की राजनीतिक पार्टी लंबे समय से कर रही थी। महाराष्ट्रा सरकार पर आए संकट के बीच अब औरंगाबाद का नाम बदलने की सुध आई है। संभाजी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के सबसे बड़े पुत्र थे, जिनके नाम पर पार्टी का नाम रखा गया। औरंगाबाद को इसका नाम 17 वीं शताब्दी में मिला जब मुगल सम्राट औरंगजेब इस क्षेत्र का गवर्नर था। इसका नाम संभाजी के नाम पर रखने की लंबे समय से पार्टी की मांग रही है।

page no.(2/54)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.