Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाच्य

प्रश्न 11   किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है ?
 (अ) कमला द्वारा पत्र लिखा गया।
 (ब) भारत तेजी से विकास कर रहा है।
 (स) बालक द्वारा पतंग उड़ाई गई।
 (द) उससे पुस्तक पढ़ी नहीं गई।

उत्तर : भारत तेजी से विकास कर रहा है।

प्रश्न 12   किस वाक्य में क्रिया का ‘भाववाच्य’ रूप है ?
 (अ) दर्द के कारण उससे सोया नहीं गया।
 (ब) बच्चे शांत नहीं रह सकते।
 (स) वह अच्छी तरह से देख नहीं सकता।
 (द) हम लोग रोज नहाते हैं।

उत्तर : दर्द के कारण उससे सोया नहीं गया।

प्रश्न 13   किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ है ?
 (अ) मोहन द्वारा नाटक खेला गया।
 (ब) उससे खाना नहीं खाया गया।
 (स) हरीश द्वारा पत्रवाचन किया गया।
 (द) अम्मा खाना बना रही थी।

उत्तर : अम्मा खाना बना रही थी।

प्रश्न 14   इनमें से किस वाक्य में क्रिया का ‘कर्मवाच्य’ रूप है ?
 (अ) वह कार चला रहा है।
 (ब) बच्चों द्वारा शोर मचाया जा रहा है।
 (स) मित्र हमेशा विपत्ति में साथ देते हैं।
 (द) अच्छे लोग किसी का बुरा नहीं करते।

उत्तर : बच्चों द्वारा शोर मचाया जा रहा है।

प्रश्न 15   ‘आदेश का पालन किया जाए’ वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है -
 (अ) कर्तृवाच्य
 (ब) कर्मवाच्य
 (स) भाववाच्य
 (द) कोई नहीं

उत्तर : कर्मवाच्य

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य वाक्य चिह्नित कीजिए -
 (अ) पुस्तक अलमारी में रखी जाती है।
 (ब) रावण ने सीता का हरण किया।
 (स) छात्रों द्वारा कुर्सी तोड़ डाली गयी।
 (द) दरवाजे पर ताला लगा दिया जाये।

उत्तर : रावण ने सीता का हरण किया।

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से कर्मवाच्य नहीं है -
 (अ) आदेश दिया जाये
 (ब) दुकान से सामान लाया जाए
 (स) तुम्हें गणित किसने पढ़ाया
 (द) बाहर किसने आवाज दी

उत्तर : बाहर किसने आवाज दी

प्रश्न 18   ‘क्या वे लिखेंगे’ ? वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप है -
 (अ) क्या उनसे लिखा जाएगा ?
 (ब) क्या वे लिख सकते हैं ?
 (स) क्या वह लिखेगा ?
 (द) क्या वे लिख सकेंगे ?

उत्तर : क्या उनसे लिखा जाएगा ?

प्रश्न 19   किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है -
 (अ) उससे खाना नहीं खाया गया।
 (ब) छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
 (स) बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।
 (द) दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।

उत्तर : बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।

प्रश्न 20   इनमें ‘भाववाच्य’ से संबंधित वाक्य है -
 (अ) सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।
 (ब) वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।
 (स) लोग खुलकर हँस रहे थे।
 (द) ‘रामचरितमानस’ ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया।

उत्तर : सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.