Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन

प्रश्न 21   “उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान” (आई.ए.एस.ई.) स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य था -
(A) माध्यमिक शिक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण विषयों पर शैक्षिक शोध सम्पन्न करना।
(B) माध्यमिक शिक्षा में शैक्षिक नवाचारों हेतु शिक्षकों को जागरूक करना
(C) सेवारत शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
सही विकल्प का चयन कीजिए -

 (अ) A एवं B
 (ब) B एवं C
 (स) केवल C
 (द) A, B एवं C

उत्तर : A, B एवं C

प्रश्न 22   शैक्षिक प्रबंधन के निम्नलिखित में से कौनसे कार्य में, प्रभारी अधिकारी को अपेक्षित उद्देश्यों की प्रभावी और दक्षतापूर्ण रूप में प्राप्ति हेतु विधियों एवं रणनीतियों का निर्णय लेना आवश्यक होता है -
 (अ) योजना
 (ब) संगठन
 (स) निर्देशन
 (द) मूल्यांकन

उत्तर : योजना

प्रश्न 23   एक विद्यालय के सुधार हेतु संस्थागत योजना तैयार करने में आवश्यक सोपानों के उपयुक्त क्रम का चयन कीजिए -
(i) योजना निर्माण
(ii) विभिन्न संसाधनों एवं सामग्री का आंकलन
(iii) योजना की क्रियान्विति
(iv) आवश्यकताओं का सर्वेक्षण
(v) योजना का मूल्याकन

 (अ) (i) → (ii) → (iii) → (iv) → (v)
 (ब) (ii) → (i) → (iii) → (v) → (iv)
 (स) (iv) → (ii) → (i) → (iii) → (v)
 (द) (i) → (iv) → (ii) → (iii) → (v)

उत्तर : (iv) → (ii) → (i) → (iii) → (v)

प्रश्न 24   समग्र शिक्षा में निम्नलिखित में से कौनसी योजनाएँ सम्मिलित की गई हैं -
 (अ) एस.एस.ए. एवं आर.एम.एस.ए.
 (ब) एस.एस.ए., आर.एम.एस.ए. एवं अध्यापक शिक्षा
 (स) एस.एस.ए., डी.पी.ई.पी. एवं आर.एम.एस.ए.
 (द) डी.पी.ई.पी., आर.एम.एस.ए. एवं विद्यालय शिक्षा

उत्तर : एस.एस.ए., आर.एम.एस.ए. एवं अध्यापक शिक्षा

प्रश्न 25   राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् की स्थापना कब की गई -
 (अ) 2 अक्टूबर, 2018
 (ब) 15 अगस्त, 2018
 (स) 14 अगस्त, 2018
 (द) 1 अप्रैल, 2018

उत्तर : 14 अगस्त, 2018
व्याख्या :
14 अगस्त, 2018 को राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर का पुनर्गठन राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के रूप में किया गया।

प्रश्न 26   प्रारंभिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में संभाग स्तर पर शैक्षिक कार्यों का प्रशासन व प्रबंधक का दायित्व है-
 (अ) संयुक्त निदेशक
 (ब) जिला शिक्षा अधिकारी
 (स) संभागीय आयुक्त
 (द) जिलाधीश

उत्तर : संयुक्त निदेशक

प्रश्न 27   निम्नलिखित में से कौन सी एक अच्छे नेतृत्व की विशेषता नहीं है -
 (अ) यह लक्ष्यों के निर्धारण एवं प्राप्ति से सम्बन्धित है।
 (ब) यह समूह में अन्तःक्रिया, समूह परिचर्चा, पारस्परिक सहयोग के माध्यम से सदस्यों के प्रयासों को नियन्त्रित एवं निर्देशित एवं परामर्श देती है।
 (स) यह उच्च प्रत्ययकारी एवं उच्च नियंत्रणकारी है।
 (द) यह साधारण समस्या में उत्पन्न परिस्थिति में क्रियाशील होती है। यह शून्यता में कार्य नहीं करती।

उत्तर : यह उच्च प्रत्ययकारी एवं उच्च नियंत्रणकारी है।

प्रश्न 28   आर.एस.सी.ई.आर.टी. का कौनसा अनुभाग डाईट फैकल्टी के लिए सेवारत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करता है -
 (अ) शैक्षिक आयोजन एवं प्रशासन अनुभाग
 (ब)  शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रसार सेवा अनुभाग
 (स) शिक्षक शिक्षा अनुभाग
 (द) शैक्षिक प्रौद्योगिकी अनुभाग

उत्तर : शिक्षक शिक्षा अनुभाग

प्रश्न 29   निम्नलिखित में से कौन सा एक शैक्षिक प्रबन्ध का मुख्य तत्व नहीं है -
 (अ) नियोजन
 (ब) संगठन
 (स) समन्वय
 (द) ध्रुवीकरण

उत्तर : ध्रुवीकरण

प्रश्न 30   राजस्थान सरकार द्वारा किस वर्ष “राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल” की स्थापना की गई -
 (अ) 1994
 (ब) 2004
 (स) 2005
 (द) 1995

उत्तर : 2005

page no.(3/16)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.