Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन

प्रश्न 21   स्थानीय स्तर पर ‘विद्यालय मानचित्र’ तैयार करने के लिए विभिन्न कार्यों का सही क्रम कौन सा है -
 (अ) निदान → प्रक्षेपण → प्रस्ताव
 (ब) प्रक्षेपण → निदान → प्रस्ताव
 (स) प्रस्ताव → निदान → प्रक्षेपण
 (द) निदान → प्रस्ताव → प्रक्षेपण

उत्तर : निदान → प्रक्षेपण → प्रस्ताव

प्रश्न 22   ‘विद्यालय मानचित्रण’ के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
 (अ) यह विभिन्न तकनीकों एवं प्रक्रियाओं का एक समूह है।
 (ब) इसका प्रयोग स्थानीय स्तर पर आगामी शैक्षिक आवश्यकताओं की पहचान के लिए किया जाता है।
 (स) इसका अर्थ सिर्फ एक बड़े मानचित्र पर, वर्तमान विद्यालय का स्थान निरूपित करना है।
 (द) इसका लक्ष्य आगामी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उठाये जाने वाले कदम की योजना बनाना है।

उत्तर : इसका अर्थ सिर्फ एक बड़े मानचित्र पर, वर्तमान विद्यालय का स्थान निरूपित करना है।

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौन से राज्य में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल स्थित नहीं है -
 (अ) कर्नाटक
 (ब) राजस्थान
 (स) पंजाब
 (द) हिमाचल प्रदेश

उत्तर : पंजाब

प्रश्न 24   कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय (KGBV) का आरम्भ हुआ –
 (अ) 2003
 (ब) 2001
 (स) 2002
 (द) 2004

उत्तर : 2004

प्रश्न 25   भारत स्काउट्स एवं गाईड्स का राष्ट्रीय मुख्यालय स्थित है –
 (अ) देहरादून में
 (ब) चेन्नई में
 (स) मुम्बई में
 (द) दिल्ली में

उत्तर : दिल्ली में

प्रश्न 26    ई – गवर्नेन्स सेवाओं के लिए सुविधाजनक, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से आई.सी.टी. (सूचना एवं सम्प्रेषण तकनीकी) का अनुप्रयोग है। निम्नलिखित में से कौन सा लक्ष्य (टारगेट) समूह सम्मिलित है -
 (अ) नागरिक
 (ब) उपरोक्त सभी
 (स) व्यापार/लाभार्थी समूह
 (द) सरकार

उत्तर : उपरोक्त सभी

प्रश्न 27   सी. टी. ई. (अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय) के कार्यक्रमों में निम्नलिखित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है -
 (अ) अध्यापक शिक्षा के लिए सेवा शर्ते
 (ब) क्रियात्मक अनुसंधान
 (स) सेवारत अध्यापक प्रशिक्षण
 (द) पूर्व – सेवारत शिक्षा कार्यक्रम

उत्तर : अध्यापक शिक्षा के लिए सेवा शर्ते

प्रश्न 28   विद्यालय मानचित्रण के लिए उपयोग की जाने वाली प्रविधियों और प्रक्रियाओं में निम्नलिखित में से कौन सा कार्य सम्मिलित नहीं है -
 (अ) विद्यालय की स्थानीय स्तर की माँगों की योजना बनाना।
 (ब) एक शिक्षा प्रणाली का विश्लेषण करना।
 (स) नीति निर्माण योजना पर किये गये निर्णयों को सहारा देना।
 (द) संसाधन निर्धारण और विद्यालय विकास की भविष्य की प्राथमिकताएं तय करना।

उत्तर : एक शिक्षा प्रणाली का विश्लेषण करना।

प्रश्न 29    वार्षिक प्रक्रिया के लिए शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रबंधन का सही चक्र है –
 (अ) आँकड़ों का एकत्रीकरण → आँकड़ों की प्रक्रिया → आँकड़ों का विश्लेषण → आँकड़ों का लेखन
 (ब) आँकड़ों की प्रक्रिया → आँकड़ों का विश्लेषण → आँकड़ों का लेखन → आँकड़ों का एकत्रीकरण
 (स) आँकड़ों का एकत्रीकरण → आँकड़ों का विश्लेषण → आँकड़ों का लेखन → आँकड़ों की प्रक्रिया
 (द) आँकड़ों का लेखन → आँकड़ों की प्रक्रिया → आँकड़ों का एकत्रीकरण → आँकड़ों का विश्लेषण

उत्तर : आँकड़ों का एकत्रीकरण → आँकड़ों की प्रक्रिया → आँकड़ों का विश्लेषण → आँकड़ों का लेखन

प्रश्न 30   शैक्षिक संस्थाओं की दीर्घकालिक निर्णय योजना का सर्वाधिक प्रभावी उपागम (अप्रोच) निम्नलिखित पर आधारित होना चाहिए –

  1. स्पष्ट और साझा दृष्टि
  2. आर्थिक पक्ष पर बल देना
  3. उपयुक्त प्रक्रिया का उपयोग
  4. परिणामों पर बल देना
  5. परिपक्व टीम का उपयोग
  6. परिणामों के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता
दिये गये विकल्पों में से किस विकल्प में सही तार्किक क्रम है -
 (अ) (i), (ii), (iii) और (iv)
 (ब) (iii), (iv), (v) और (vi)
 (स) (ii), (iii), (iv) और (vi)
 (द) (i), (iii), (v) और (vi)

उत्तर : (i), (iii), (v) और (vi)

page no.(3/16)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.