Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2022 Current Affairs

प्रश्न 1   हाल ही में निम्नलिखित में से किसने मिस दिवा यूनिवर्स 2022 का ख़िताब जीता है -
 (अ) दिविता राय
 (ब) हरनाज़ संधू
 (स) प्रज्ञा अय्यागरी
 (द) रितिका खतनानी

उत्तर : दिविता राय
व्याख्या :
कर्नाटक की दिविता राय को मिस सुपरनैशनल एशिया 2022 रितिका खतनानी द्वारा LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया गया है।

प्रश्न 2   हाल ही में प्रदीप मुखर्जी का निधन हो गया, वह किस क्षेत्र से संबंधित थे -
 (अ) राजनीति
 (ब) समाज सेवा
 (स) अभिनय
 (द) विज्ञान और तकनीक

उत्तर : अभिनय
व्याख्या :
वयोवृद्ध बंगाली अभिनेता प्रदीप मुखर्जी का कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया है। प्रदीप मुखर्जी 76 वर्ष के थे।

प्रश्न 3    हाल ही में किस बैंक ने रुपे नेटवर्क पर कई क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी की है।
 (अ) एचडीएफसी बैंक
 (ब) आईसीआईसीआई बैंक
 (स) ऐक्सिस बैंक
 (द) देना बैंक

उत्तर : आईसीआईसीआई बैंक
व्याख्या :
आईसीआईसीआई बैंक ने रुपे नेटवर्क पर कई क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी की है।

प्रश्न 4   अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस किस तारीख को मनाया जाता है -
 (अ) 27 अगस्त
 (ब) 28 अगस्त
 (स) 29 अगस्त
 (द) 30 अगस्त

उत्तर : 30 अगस्त
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस 30 अगस्त को मनाया जाता है। यह व्हेल शार्क के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न 5   हाल ही में किस वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में 40 साल पूरे किए हैं।
 (अ) टाटा
 (ब) मारुति
 (स) हुंडई
 (द) महिंद्रा

उत्तर : मारुति
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भारत में सुजुकी के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत में सुजुकी समूह की दो प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी- गुजरात के हंसलपुर में सुजुकी मोटर गुजरात इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और हरियाणा के खरखोदा में मारुति सुजुकी की आगामी वाहन निर्माण सुविधा।

प्रश्न 6   हाल ही में शुमंग लीला, महोत्सव 2021-2022 भारत के किस राज्य में मनाया गया -
 (अ) मिजोरम
 (ब) मेघालय
 (स) मणिपुर
 (द) त्रिपुरा

उत्तर : मणिपुर
व्याख्या :
50वां अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव 2021-2022 इम्फाल के पैलेस कंपाउंड में इबोयैमा शुमंग लीला शांगलेन में शुरू हुआ।

प्रश्न 7   शिया नेता मुक्तदा अल-सदर किस देश से संबंधित हैं -
 (अ) ईरान
 (ब) इराक
 (स) अफगानिस्तान
 (द) सीरिया

उत्तर : इराक
व्याख्या :
मुक्तदा अल-सदर एक इराकी शिया विद्वान, जन नेता और इराक में सबसे शक्तिशाली राजनीतिक गुट के संस्थापक हैं। हाल ही में, मुक्तादा अल-सदर द्वारा इराकी राजनीति छोड़ने की अपनी प्रतिज्ञा की घोषणा के बाद इराक राजनीतिक संकट से गुजर रहा है, जिसके कारण उनके समर्थकों ने राष्ट्रपति भवन का घेराव किया। वह सदरवादी आंदोलन के संस्थापक हैं, जो प्रकृति में राष्ट्रवादी है और पूरे देश में शिया समुदाय के गरीब लोगों इसका समर्थन करते है।

प्रश्न 8   कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जिन्होंने हाल ही में संन्यास की घोषणा की, किस खेल से संबंधित हैं -
 (अ)  फुटबॉल
 (ब) टेनिस
 (स) क्रिकेट
 (द) बैडमिंटन

उत्तर : क्रिकेट
व्याख्या :
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने संन्यास की घोषणा की है। 36 वर्षीय ने ग्रैंडहोम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ चर्चा के बाद एक प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का फैसला किया, न्यूजीलैंड बोर्ड ने उन्हें अपने केंद्रीय अनुबंध से मुक्त कर दिया है।

प्रश्न 9   मिखाइल गोर्बाचेव, जिनका 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया, किस देश के थे -
 (अ) जर्मनी
 (ब) रूस
 (स) यूक्रेन
 (द) पोलैंड

उत्तर : रूस
व्याख्या :
मिखाइल गोर्बाचेव एक रूसी और पूर्व सोवियत राजनेता थे जिन्होंने पूर्व सोवियत संघ के अंतिम नेता के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1990 से 1991 में USSR के विघटन तक सोवियत संघ के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। 1985 और 1991 के बीच सत्ता में रहते हुए, उन्होंने यूएस-सोवियत संबंधों को एक सकरात्मक दिशा दी वह अंतिम जीवित शीत युद्ध के नेता थे।

प्रश्न 10   67वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है -
 (अ) शत्रुघ्न सिन्हा
 (ब) श्याम बेनेगल
 (स) शेखर कपूर
 (द) सुभाष घई

उत्तर : सुभाष घई
व्याख्या :
प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई को 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें 'कर्ज़', 'विश्वनाथ', 'परदेस', 'खलनायक' जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए जाना जाता है। निर्देशक को वर्षों से भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

page no.(1/54)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.