Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

शिक्षा नीति 2020

प्रश्न 1   कितनी आयु वर्ग तक के बच्चों को नई शिक्षा नीति 2020 के अन्दर शिक्षा के अधिकार कानून, 2009 के अन्दर रखा गया है -
 (अ) 4-18 वर्ष के आयु वर्ग को
 (ब) 5-19 वर्ष के आयु वर्ग को
 (स) 3-18 वर्ष के आयु वर्ग को
 (द) 3-19 वर्ष के आयु वर्ग को

उत्तर : 3-18 वर्ष के आयु वर्ग को

प्रश्न 2   कक्षा 5वीं तक की शिक्षा, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार किस भाषा में होगी -
 (अ) संस्कृत भाषा
 (ब) मातृभाषा, स्थानीय भाषा
 (स) उर्दू भाषा
 (द) अंग्रेजी भाषा

उत्तर : मातृभाषा, स्थानीय भाषा

प्रश्न 3   नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पाद का कितना प्रतिशत खर्च किया जाएगा -
 (अ) 6 प्रतिशत
 (ब) 8 प्रतिशत
 (स) 9 प्रतिशत
 (द) 7.5 प्रतिशत

उत्तर : 6 प्रतिशत

प्रश्न 4   किस शिक्षा नीति की जगह पर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया गया -
 (अ) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986
 (ब) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1992
 (स) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968
 (द) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1993

उत्तर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986

प्रश्न 5   भारत में नई शिक्षा नीति 2020 की घोषणा कितने वर्षों के बाद की गई -
 (अ) 34 वर्ष
 (ब) 40 वर्ष
 (स) 35 वर्ष
 (द) 45 वर्ष

उत्तर : 34 वर्ष

प्रश्न 6   नई शिक्षा नीति 2020 की मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन है -
 (अ) रमेश पोखरियान निशंक
 (ब) उडुपी रामचंद्र राव
 (स) जी माधवन नायर
 (द) डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन

उत्तर : डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन

प्रश्न 7   राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 3 से 18 वर्ष के बालकों के लिए निम्नलिखित में से कौनसा नया शैक्षणिक और पाठ्यचर्या पुनर्गठन किया गया है -
 (अ) 3+3+4+5
 (ब) 3+5+3+4
 (स) 5+3+4+3
 (द) 5+3+3+4

उत्तर : 5+3+3+4

प्रश्न 8   नई शिक्षा नीति 2020 में, किस वर्ष तक नेशनल मिशन के माध्यम से फाउण्डेशन लर्निंग एण्ड न्यूमेरिस स्किल को बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है -
 (अ) वर्ष - 2030
 (ब) वर्ष - 2035
 (स) वर्ष - 2038
 (द) वर्ष - 2025

उत्तर : वर्ष - 2025

प्रश्न 9   NEP 2020 के अनुसार ECCE का पूर्ण रूप क्या है -
 (अ) बाल्यावस्था के मूल्यांकन के लिए शैक्षिक देखभाल
 (ब) बाल्यावस्था की शिक्षा के लिए प्रारंभिक देखभाल
 (स) प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा
 (द) बाल्यावस्था के मूल्यांकन के लिये शैक्षिक कक्षाएँ

उत्तर : प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा

प्रश्न 10   राष्ट्रीय प्रौढ़ शिक्षा संस्थान (NIAE) की स्थापना कब हुई -
 (अ) 1993 में
 (ब) 1992 में
 (स) 1990 में
 (द) 1991 में

उत्तर : 1991 में

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.