Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान नगरपालिका (सामान क्रय ऍव अनुबंध) नियम 1974

प्रश्न 1   राजस्थान नगरपालिका सामान क्रय एवं अनुबंध नियम 1974 किसके द्वारा बनाए गए हैं।
 (अ) राज्य सरकार द्वारा
 (ब) केंद्र सरकार द्वारा
 (स) नगर पालिका द्वारा
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : राज्य सरकार द्वारा

प्रश्न 2   राजस्थान नगर पालिका सामान क्रय एवं अनुबंध नियम राजपत्र में कब प्रकाशित किए गए थे -
 (अ) 16 मार्च 1975
 (ब) 16 फरवरी 1975
 (स) 16 जनवरी 1976
 (द) 16 फरवरी 1976

उत्तर : 16 फरवरी 1975

प्रश्न 3   राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 1974 के अनुसार निविदा द्वारा सामान की खरीद और कार्य का निष्पादन नियम 3 के अनुसार न्यूनतम कितने रुपए का सामान खरीदने पर ही उपबंध किया जाएगा -
 (अ) 1000 रुपए से अधिक
 (ब) 1000 रुपए से कम
 (स) 900 रुपए तक
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : 1000 रुपए से अधिक

प्रश्न 4   राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 1974 के अनुसार सामान के क्रय से संबंधित निविदाएं आमंत्रित करने की समय सीमा के अनुसार 10 लाख से 100 लाख तक के सामान के लिए निर्धारित समय सीमा कितनी है।
 (अ) 10 दिन
 (ब) 7 दिन
 (स) 15 दिन
 (द) 5 दिन

उत्तर : 15 दिन

प्रश्न 5   निविदा प्राप्त करने की प्रक्रिया राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 1974 के किस नियम के अंतर्गत वर्णित है।
 (अ) नियम 4
 (ब) नियम 5
 (स) नियम 6
 (द) नियम 2

उत्तर : नियम 6

प्रश्न 6   राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 1974 के अनुसार निविदा प्राप्त करने की प्रक्रिया के अनुसार विज्ञापन द्वारा खुली निविदाएं कितने अनुमानित मूल्य के लिए लागू है -
 (अ) 5000 रुपए से अधिक
 (ब) 10,000 रुपए से अधिक
 (स) 4000 रुपए से अधिक
 (द) 1000 रुपए से अधिक

उत्तर : 5000 रुपए से अधिक

प्रश्न 7   किसी सामान को प्रदान करने में भ्रष्ट आचरण और अनाचार का प्रयोग करने पर निविदा नहीं जारी की जाएगी यह राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 1974 के किस नियम से संबंधित है -
 (अ) नियम 7
 (ब) नियम 5
 (स) नियम 4
 (द) नियम 3

उत्तर : नियम 7

प्रश्न 8   राजस्थान नगरपालिका सामान क्रय और अनुबंध नियम 1974 में कुल कितने नियम वर्णित है -
 (अ) 17 नियम
 (ब) 14 नियम
 (स) 13 नियम
 (द) 15 नियम

उत्तर : 17 नियम

प्रश्न 9   राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 1956 की किन धाराओं की शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजस्थान नगरपालिका सामान क्रय और अनुबंध नियम 1974 बनाए गए हैं
 (अ) धारा 298,80,297
 (ब) धारा 200, 81, 293
 (स) धारा 289, 90,291
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : धारा 298,80,297

प्रश्न 10   राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 1974 के नियम 2 में वर्णित परिभाषाओं के अनुसार “क्रय अधिकारी” शब्द से क्या समझा जाएगा -
 (अ) कार्यपालक
 (ब) कार्यकर्ता
 (स) अधिकारी
 (द) विक्रय अधिकारी

उत्तर : कार्यपालक

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.