राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011
प्रश्न 11 राजस्थान लोक सेवाओं की गारंटी अधिनियम कब लागू किया गया था -
(अ) 2005
(ब) 2011
(स) 2014
(द) 2017
प्रश्न 12 निम्नलिखित में से कौन नीति निर्माण का अनौपचारिक माध्यम है -
(अ) न्यायतंत्र
(ब) संसदीय मंत्रिमंडल
(स) सिविल सेवक
(द) मीडिया
प्रश्न 13 क्या नागरिक अधिकार-पत्र (सिटिजन चार्टर) कानूनी रूप से लागू करने योग्य हैं -
(अ) केवल कुछ राज्यों में
(ब) केवल केंद्रशासित प्रदेशों में
(स) हाँ, पूरे देश में
(द) बिलकुल नहीं
प्रश्न 14 निम्नांकित वाक्यों पर विचार कीजिए :
I. राजस्थान लोक सेवा के प्रदान की गारण्टी अधिनियम, 2011 उपबंधित करता है कि प्रथम अपील अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध, निर्णय के तीस दिनों के भीतर द्वितीय अपील अधिकारी के पास दूसरी अपील की जा सकती है।
II. राजस्थान लोक सेवा के प्रदान की गारण्टी अधिनियम, 2011 उपबंधित करता है कि द्वितीय अपील अधिकारी तीस दिन के बाद भी अपील ले सकता है यदि वह संतुष्ट हो जाता है कि आवेदक के समय पर अपील नहीं कर पाने के पर्याप्त कारण हैं।
सही उत्तर का चयन कीजिए :
(अ) I तथा II दोनों सही नहीं हैं।
(ब) I सही है, किन्तु II सही नहीं है।
(स) I सही नहीं है, किन्तु II सही है।
(द) I तथा II दोनों सही हैं।
page no.(2/2)