Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

प्राचीन भारत में कला एवं वास्तुकला

प्रश्न 11   सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 (मध्यकालीन मंदिर) सूची-2 (अवस्थान)
A. चतुर्भुज मंदिर a. ग्यारसपुर
B. मालादेवी मंदिर b. खजुराहो
C. ऐरावतेश्वर मंदिर c. जगत्
D. अम्बामाता मंदिर d. दारासुरम
कूट : A B C D
 (अ) b d a c
 (ब) b a d c
 (स) c d a b
 (द) c a d b

उत्तर : b a d c

प्रश्न 12   मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति की मुहर पर निम्न में से कौन अंकित नहीं है -
 (अ) हाथी
 (ब) गैंडा
 (स) बाघ
 (द) बैल

उत्तर : बैल

प्रश्न 13   पकी मिट्टी से बने हल की एक प्रतिकृति प्रतिवेदित है-
 (अ) वनावली से
 (ब) कालीबंगा से
 (स) राखीगढ़ी से
 (द) रंगपुर से

उत्तर : वनावली से

प्रश्न 14   सिन्धु घाटी की सभ्यता की अधिकतर मुहरें निर्मित हैं-
 (अ) पक्की मिट्टी से
 (ब) प्रकाचिंत वस्तु (फायन्स) से
 (स) अकीक से
 (द) सेलखड़ी से

उत्तर : सेलखड़ी से

प्रश्न 15   ताम्र संचय का संबंध है -
 (अ) चमकीले लाल मृद्भाण्ड से
 (ब) गैरिक मृद्भाण्ड से
 (स) काले और लाल मृद्भाण्ड से
 (द) चित्रित धूसर मृद्भाण्ड से

उत्तर : काले और लाल मृद्भाण्ड से

प्रश्न 16   निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -
कथन (A) - हड़प्पीय धर्म के एक लक्षण के रूप में मातृदेवी की पूजा हड़प्पा संस्कृति के सभी प्रमुख नगरों में प्रचलित थी।
कारण (R) - हड़प्पा और मोहनजोदड़ों से पकी मिट्टी की स्त्री आकृतियाँ बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं।
कूट :

 (अ) ‘A’ और ‘R’ दोनों सही हैं तथा ‘A’ की सही व्याख्या ‘R’ है।
 (ब) ‘A’ और ‘R’ दोनों सही हैं, किन्तु ‘A’ की सही व्याख्या ‘R’ नहीं है।
 (स) ‘A’ सही है, किन्तु ‘R’ गलत है।
 (द) ‘A’ गलत है, किन्तु ‘R’ सही है।

उत्तर : ‘A’ और ‘R’ दोनों सही हैं तथा ‘A’ की सही व्याख्या ‘R’ है।

प्रश्न 17   निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
a. मोहनजोदड़ो में आवास निर्माण में कभी चूना गारा का प्रयोग नहीं हुआ।
b. धोलावीरा में आवास निर्माण में कभी पत्थर का प्रयोग नहीं हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं

 (अ) केवल a
 (ब) केवल b
 (स) a और b दोनों
 (द) न तो a और न ही b

उत्तर : न तो a और न ही b

प्रश्न 18   कुषाणों का काल धर्म, साहित्य, कला तथा विदेशी व्यापार तथा सम्बन्धों में महत्वपूर्ण विकास का प्रत्यक्षदर्शी है। इस कथन के प्रकाश में निम्न में से कौन-सा एक युग्म कुषाणकाल से सम्बद्ध नहीं था -
 (अ) महायान बौद्धमत - गान्धार कला
 (ब) नागसेन - मिलिन्दपन्हो
 (स) चरक संहिता -नागार्जुन
 (द) उत्तर-पश्चिमी रेशम मार्ग - कश्यप मातंग

उत्तर : चरक संहिता -नागार्जुन

प्रश्न 19   उड़ीसा के मंदिर वास्तुशिल्प के संदर्भ मे निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
a. भुवनेश्वर के मुक्तेश्वर मंदिर के पूजागृह में प्रवेश ऐसे तोरण से होकर है, जो अभी तक भुवनेश्वर के मंदिरों में ज्ञात अकेला तोरण है।
b. भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर के जगमोहन में दो वेदिकामय गवाक्ष हैं, जो कि उड़ीसा की अनन्य विशेषता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं

 (अ) केवल a
 (ब) केवल b
 (स) a और b दोनों
 (द) न तो a और ही b

उत्तर : केवल b

प्रश्न 20   सूची-I (प्राचीन प्राप्तियाँ) को सूची-II (प्राप्ति स्थल) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-I (प्राचीन प्राप्तियाँ) सूची-II (प्राप्ति-स्थल)
A काँसे की नर्तकी a. हड़प्पा
B. फारस की खाड़ी की मुद्रा b. लोथल
C धूसर पाषाण की पुरुष नर्तक आकृति c. मोहनजोदड़ो
D. अग्नि वेदिकाओं की श्रृंखला d. कालीबंगा
कूट : A B C D
 (अ) d b a c
 (ब) d a b c
 (स) c a b d
 (द) c b a d

उत्तर : c b a d

page no.(2/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.