प्राचीन भारत में कला एवं वास्तुकला
प्रश्न 31 अजन्ता के अतिरिक्त समकालीन चित्रकला और कहाँ अंकित है-
(अ) भितरगाँव
(ब) एलोरा
(स) बाग
(द) उक्त कोई नहीं
प्रश्न 32 कला के किस क्षेत्र में गुप्त काल में असाधारण उन्नति हुई थी
(अ) मूर्तिकला
(ब) चित्रकला
(स) मुद्राकला
(द) वास्तुकला
प्रश्न 33 इत्सिंग के अनुसार श्रीगुप्त ने किस स्थान पर चीनी बौद्ध तीर्थयात्रियों के लिए एक मन्दिर का निर्माण करवाया था ?
(अ) मृगशिखवन
(ब) तक्षशिला
(स) पुरुषपुर
(द) लुम्बिनीवन
प्रश्न 34 महरौली के लौह स्तम्भ में शासक नाम है-
(अ) अशोक
(ब) विम्बिसार
(स) चन्द्र
(द) हर्ष
प्रश्न 35 अजन्ता की गुफा XVI (गुफा संख्या सोलह) उत्खनित कराने का श्रेय किसका है -
(अ) गौतमी पुत्र शातकर्णी को
(ब) नाहपण को
(स) वराहदेव को
(द) विन्ध्यसेन को
व्याख्या :
वाकाटक वंश के वसुगुप्त शाखा के शासक हरिषेण (475-500 ई.) के मंत्री वराहदेव ने गुफा संख्या 16 को बौद्ध संघ को दान में दिया था। गुफा संख्या 16 को अजंता का स्वागत द्वार भी कहा जाता है। बौद्ध धर्म से संबंधित, अजंता महाराष्ट्र में एक प्राचीन गुफा स्थल है, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। अजंता की गुफा संख्या-16 में मरती राजकुमारी (डाईंग प्रिंसेस) को दर्शाया गया है। इसमें द डेथ ऑफ प्रिंसेस, माया’स ड्रीम, द कन्वर्जन ऑफ नंदा, द मिरेकल ऑफ श्रावस्ती, असिता’स प्रेडिक्शन, और सुजाता ऑफरिंग खीर आदि जैसे चित्रों की उत्कृष्ट कृतियाँ हैं।
प्रश्न 36 निम्न में से किस एक स्थल पर शिल्प में विष्णु का वराह अवतार दर्शाया गया है
(अ) उदयगिरि गुफा, विदिशा
(ब) एलोरा गुफा, औरगांबाद
(स) हाथीगुम्फा गुफा, भुवनेश्वर
(द) एलीफेंटा गुफा, मुम्बई
प्रश्न 37 देवगढ़ का मन्दिर किसका प्रतीक है -
(अ) मौर्य स्थापत्य का
(ब) गुप्त स्थापत्य का
(स) पल्लव स्थापत्य का
(द) कुषाण स्थापत्य का
प्रश्न 38 अंकोरवाट क्या है -
(अ) एक मन्दिर
(ब) एक दुर्ग
(स) एक प्रासाद
(द) एक व्यापार केन्द्र
प्रश्न 39 कला में विष्णु के किस निम्नलिखित अवतार को समुद्र से पृथ्वी का उद्धार करते हुए अंकित किया गया है -
(अ) मत्स्य
(ब) कूर्म
(स) नृसिंह
(द) वराह
प्रश्न 40 गुप्त युग में किसके निर्माण में भारत यूरोप से आगे था-
(अ) किले
(ब) महल
(स) बाँध
(द) विशाल जलयान
page no.(4/9)