Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2023 Current Affairs

प्रश्न 1   हाल ही में (जनवरी 2023) में पेप्सिको और CARE द्वारा ‘शी फीड्स द वर्ल्ड’ प्रोग्राम की शुरुआत किस देश में की गई -
 (अ) भारत
 (ब) नेपाल
 (स) श्रीलंका
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : भारत
व्याख्या :
पेप्सिको और CARE ने भारत में ‘शी फीड्स द वर्ल्ड’ (She Feeds the World) कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये है, जो मुख्य रूप से छोटे पैमाने की महिला उत्पादकों पर केंद्रित होगा।

प्रश्न 2   हाल ही में (जनवरी 2023) में राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर क्या रखा गया है -
 (अ) अटल उद्यान
 (ब) अमृत उद्यान
 (स) गांधी उद्यान
 (द) शक्ति उद्यान

उत्तर : अमृत उद्यान
व्याख्या :
राष्ट्रपति भवन में बने मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ (Amrit Udyan) कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन में बने इस ‘अमृत उद्यान’ (पूर्व में मुग़ल गार्डन) को 1928-29 में बनाया गया था। यह लगभग 15 एकड़ में फैला हुआ है। इस गार्डन में मशहूर शख़्सियतों राजा राममोहन राय, जॉन एफ, कैनेडी, महारानी एलिज़ाबेथ, मदर टेरेसा और क्रिश्चियन डायोर जैसे लोगों के नाम पर गुलाब के फूलों का नामकरण किया गया है।

प्रश्न 3   हाल ही में (जनवरी 2023) में भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में किस टीम को हराकर पहला T20 वर्ल्ड कप जीता है -
 (अ) श्रीलंका
 (ब) ऑस्ट्रेलिया
 (स) इंग्लैंड
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : इंग्लैंड
व्याख्या :
भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टी-ट्वेंटी विश्‍व कप का खिताब जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका में फाइनल में भारत ने इंग्‍लैंड को 7 विकेट से पराजित किया। 69 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बनाए। तृषा गोंगाडी ने 24 और कप्‍तान शैफाली वर्मा ने 15 रन की पारी खेली।

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से किस संगठन/कंपनी ने हाल ही में (जनवरी 2023में) शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए नीति आयोग-अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
 (ब) इंटेल इंडिया
 (स) विप्रो लिमिटेड
 (द) 1 और 2 दोनों

उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
अटल इनोवेशन मिशन - नीति आयोग, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - शिक्षा मंत्रालय, और इंटेल इंडिया ने एआई एवं टिंकरिंग जैसे भविष्य के कौशल को औपचारिक पाठ्यक्रम में शामिल करके शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए परस्पर सहयोग किया है।

प्रश्न 5   हाल ही में (जनवरी 2023) में भारत ने सालाना 12 चीतों को भारत लाने के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) दक्षिण अफ्रीका
 (ब) केन्या
 (स) नामिबिया
 (द) तंजानिया

उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या :
दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और भारत गणराज्य ने एशियाई देश में चीते को फिर से लाने में सहयोग करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के अनुसार, फरवरी 2023 के दौरान 12 चीतों का एक प्रारंभिक जत्था दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जाना है। ये चीते 2022 के दौरान नामीबिया से भारत लाए गए आठ चीतों के साथ शामिल हो जायेंगे। फरवरी में 12 चीतों के आयात के बाद, अगले आठ से 10 वर्षों के लिए सालाना 12 चीतों को स्थानांतरित करने की योजना है।

प्रश्न 6   हाल ही में (जनवरी 2023) में पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स किस राज्य में शुरू हुए -
 (अ) गुजरात
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) कर्नाटक

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
पांचवें खेलो इंडिया युवा खेल मध्य प्रदेश में शुरू हो गए हैं। युवा खेल 11 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। केन्द्रीय खेल और युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बीच इन खेलों का उद्घाटन किया।

प्रश्न 7   पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का टाइटल किस टीम ने जीता है -
 (अ) जर्मनी
 (ब) बेल्जियम
 (स) इंग्लैंड
 (द) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : जर्मनी
व्याख्या :
जर्मनी ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराया।

प्रश्न 8   हाल ही में (जनवरी 2023) में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन 2023 का मेंस सिंगल टाइटल किसने जीता है -
 (अ) राफेल नडाल
 (ब) जेसन कुबलर
 (स) नोवाक जोकोविच
 (द) स्टेफानोस सिटसिपास

उत्तर : नोवाक जोकोविच
व्याख्या :
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टेनिस में पुरूष सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में जोकोविच ने युनान के स्‍टीफानोस सिट्सिपास को लगातार सेट में 6-3, 7-6, 7-6 से पराजित किया।

प्रश्न 9   हाल ही में (जनवरी 2023) में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन 2023 का महिला सिंगल्स का खिताब किसने जीता है -
 (अ) एरीना सबैलेन्का
 (ब) एलेना रायबकिना
 (स) इगा स्वेटेक
 (द) करोलिना प्लिस्कोवा

उत्तर : एरीना सबैलेन्का
व्याख्या :
सबालेंका ने फाइनल में कज़ाकिस्तान की एलेना रायबकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर यह जीत दर्ज की। आर्यना सबालेंका का यह पहला सिंगल्‍स ग्रैंड स्लैम खिताब है।

प्रश्न 10   हाल ही में (जनवरी 2023) में किसके द्वारा NCC के 75वें स्थापना दिवस पर एक स्मारक चिन्ह जारी किया गया -
 (अ) द्रौपदी मुर्मू
 (ब) नरेन्‍द्र मोदी
 (स) राजनाथ सिंह
 (द) अमित शाह

उत्तर : नरेन्‍द्र मोदी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीसी के 75 वर्ष पूरा होने के मौके पर 75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का भी जारी किया।

page no.(1/56)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.