Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत में प्राकृतिक आपदा

प्रश्न 1   वनोन्मूलन के संदर्भ में सत्य कथन है-
 (अ) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में वनोन्मूलन बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वार्षिक वृद्धि का प्रमुख कारण है।
 (ब) वनोन्मूलन मृदा क्षरण को बढ़ावा देता है।
 (स) वनोन्मूलन ग्रीन हाऊस गैस उत्सर्जन का दूसरा सबसे प्रमुख कारण है।
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2   निम्र में से निर्वनीकरण का परिणाम नहीं है-
 (अ) जलवायु परिवर्तन
 (ब) जैव विविधता में वृद्धि
 (स) मरुस्थलीकरण
 (द) वर्षा प्रतिरूप में परिवर्तन

उत्तर : जैव विविधता में वृद्धि

प्रश्न 3   निम्न में से वनोन्मूलन का प्राकृतिक कारक नहीं है-
 (अ) सूखा
 (ब) वायु द्वारा कटाव
 (स) झूम कृषि
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : झूम कृषि

प्रश्न 4   निम्न में से कौनसा मरुस्थलीकरण का मानव जनित कारण, नहीं है?
 (अ) अनियंत्रित पशुचारण
 (ब) ईंधन के लिए वनोन्मूलन
 (स) जनसंख्या वृद्धि
 (द) चक्रीय सूखे के कारण कम एवं अनियंत्रित वर्षा

उत्तर : चक्रीय सूखे के कारण कम एवं अनियंत्रित वर्षा

प्रश्न 5   भारत का सबसे बाढ़ प्रवण राज्य है -
School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
 (अ) पश्चिम बंगाल
 (ब) उड़ीसा
 (स) बिहार
 (द) असम

उत्तर : बिहार

प्रश्न 6   निम्न में कौन सी प्राकृतिक आपदा राजस्थान में घटित होने की न्यूनतम आशंका रखती है -
 (अ) भूकम्प
 (ब) बाढ़
 (स) सुनामी
 (द) सूखा

उत्तर : सुनामी

प्रश्न 7   निम्न में से किन राज्यों के समूह में भू-स्खलन की घटना सामान्य है -
Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
 (अ) तमिलनाडु - आंध्र प्रदेश - मध्य प्रदेश
 (ब) जम्मू-कशमीर - हिमाचल प्रदेश - उत्तरांखण्ड
 (स) पंजाब - हरियाणा - उत्तर प्रदेश
 (द) झारखण्ड - ओड़िशा - तेलंगाना

उत्तर : जम्मू-कशमीर - हिमाचल प्रदेश - उत्तरांखण्ड

प्रश्न 8   NDMA का पूर्ण रूप क्या है -
 (अ) नेचुरल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी
 (ब) नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी
 (स) नेशनल डिसीज मैनेजमेंट अथॉरिटी
 (द) नेशनल ड्राॅट मैनेजमेंट अथॉरिटी

उत्तर : नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी

प्रश्न 9   किस वर्ष भुज (गुजरात) में भूकंप आया था जिसमें कम से कम हज़ार लोगों की मृत्यु हो गई थी -
 (अ) 2000
 (ब) 2001
 (स) 2002
 (द) 2004

उत्तर : 2001
व्याख्या :
26 जनवरी, 2001 को भुज में भूकंप आया था।

प्रश्न 10   सूची-I ( प्राकृतिक आपदा ) को सूची-II (क्षेत्र) के साथ सुमेलित कीजिए तथा कूट का प्रयोग कर सही उत्तर दीजिए -

सूची-I सूची-II
A. बाढ़ a. हिमालय गिरिपाद क्षेत्र
B. सूखा b. उत्तर प्रदेश एवं बिहार मैदान
C. चक्रवात c. झारखण्‍ड एवं उत्‍तरी उड़ीसा
D. भूकम्‍प d. मध्‍य पूर्वी भारत
कूट - A B C D
School Lecturer 2022 Geography (Group - B)
 (अ) b c d a
 (ब) b d a c
 (स) d c b a
 (द) d b a c

उत्तर : b c d a

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.