स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण
प्रश्न 1 योजना आयोग की स्थापना कब की गई -
(अ) 1950
(ब) 1956
(स) 1955
(द) 1962
प्रश्न 2 राष्ट्रीय विकास परिषद् का अध्यक्ष कौन होता है -
(अ) राष्ट्रपति
(ब) प्रधानमंत्री
(स) सचिव
(द) गृहमंत्री
प्रश्न 3 प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56 ई.) में विशेष रूप से ध्यान दिया गया-
(अ) रेलों पर
(ब) सड़कों पर
(स) कृषि पर
(द) उद्योगों पर
व्याख्या :
पहली पंचवर्षीय योजना में खेती के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। कुल बजट में 27.2 प्रतिशत सिंचाई व ऊर्जा तथा 17.4 प्रतिशत का प्रावधान खेती व सामुदायिक विकास पर किया गया। इस योजना में ही भाखड़ा, हीराकुंड, दामोदर घाटी बांध परियोजनाओं को आकार दिया गया।
प्रश्न 4 निम्नांकित कथनों में से सत्य कथन की पहचान कीजिए-
(A) दूसरी पंचवर्षीय योजना (1956-61 ई.) प्रो. पी.सी. महालनोबिस के मॉडल पर आधारित थी।
(B) (IIT) बॉम्बे की स्थापना 1958 ई. में हुई।
(C) दूसरी पंचवर्षीय योजना में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई।
(D) 2 अक्टूबर, 1959 ई. को भारत सहायता क्लब का गठन किया गया।
(अ) A, B सत्य हैं
(ब) B, C सत्य हैं
(स) A, B, C सत्य हैं।
(द) सभी सत्य हैं
प्रश्न 5 किस पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत-चीन युद्ध हुआ-
(अ) द्वितीय
(ब) तृतीय
(स) छठी
(द) चतुर्थ
प्रश्न 6 ‘गाँधी सागर बाँध’ की नींव किस नदी पर रखी गई -
(अ) यमुना नदी
(ब) कावेरी नदी
(स) नर्मदा नदी
(द) चम्बल नदी
प्रश्न 7 भारतीय विदेश नीति का सूत्रधार किसे माना जाता है -
(अ) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(ब) पं. जवाहरलाल नेहरू
(स) लाल बहादुर शास्त्री
(द) भीमराव अंबेडकर
प्रश्न 8 निम्नांकित कथनों में से सत्य कथनों की पहचान करें-
(A) भारत की विदेश नीति ‘पंचशील सिद्धांतों’ पर आधारित है।
(B) पं. नेहरू ने मार्शल टीटो, कर्नल नासिर और सुकणों के साथ मिलकर गुट निरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी।
(C) पं. नेहरू ने खेलों को मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।
कूट:
(अ) केवल A
(ब) केवल B
(स) A और B
(द) सभी कथन सत्य हैं
प्रश्न 9 पं. नेहरू के कार्यकाल में ‘पी.एल. 480’ नामक समझौता किन दो राष्ट्रों के मध्य हुआ -
(अ) भारत-चीन
(ब) भारत-रूस
(स) भारत-अमेरिका
(द) भारत-बांग्लादेश
प्रश्न 10 “विज्ञान ही वह इकलौता जरिया है, जो भूख और गरीबी को मिटा सकता है।” किसका कथन है -
(अ) लाल बहादुर शास्त्री
(ब) पं. जवाहरलाल नेहरू
(स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(द) भीमराव अम्बेडकर
page no.(1/2)