Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

स्वातंत्र्योत्तर राष्ट्र निर्माण

प्रश्न 1   योजना आयोग के गठन का सुझाव किसने दिया था -
 (अ) एम. विश्वेश्वरैया ने
 (ब) पुनर्निर्माण समिति जिसे ब्रिटिश सरकार ने गठित किया था
 (स) सलाहकार योजना बोर्ड जिसके चेयरमैन के.सी. नियोगी थे
 (द) तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने

उत्तर : सलाहकार योजना बोर्ड जिसके चेयरमैन के.सी. नियोगी थे
व्याख्या :
योजना आयोग की स्थापना 1950 में केसी नियोगी की अध्यक्षता में 1946 में गठित सलाहकार योजना बोर्ड की सिफारिशों पर भारत सरकार के एक कार्यकारी निर्णय द्वारा की गई थी। 15 मार्च 1950 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में योजना आयोग का गठन किया गया था। प्रधानमंत्री योजना आयोग के अध्यक्ष हैं। 13 अगस्त 2014 को योजना आयोग को समाप्त कर दिया गया और इसके स्थान पर नीति आयोग का गठन किया गया।

प्रश्न 2   जवाहरलाल नेहरू ने पंचशील सिद्धांत की घोषणा किस नेता के साथ मिलकर की -
 (अ) मार्शल टीटो
 (ब) जाऊ एनलाई
 (स) गमाल अब्दुल नासिर
 (द) सुकार्णो

उत्तर : जाऊ एनलाई

प्रश्न 3   नदी घाटी परियोजनाओं को ‘आधुनिक भारत का मंदिर’ किसने कहा -
 (अ) पं. जवाहर लाल नेहरू
 (ब) लाल बहादुर शास्त्री
 (स) इन्दिरा गाँधी
 (द) सरदार वल्लभ भाई पटेल

उत्तर : पं. जवाहर लाल नेहरू

प्रश्न 4   निम्नलिखित कथनों पर विचार तथा दिए गए कूट के आधार पर सही कथन का चयन करें-
(A) जब दक्षिण भारत में अलग देश की मांग उठी तब नेहरू ने जो फैसला लिया उसने देश की एकता और अखंडता को और भी मजबूत कर दिया।
(B) ‘द्रविड़ कड़गम’ पहली गैर राजनीतिक पार्टी थी जिसने द्रविड़नाडु (द्रविड़ों का देश) बनाने की माँग रखी। द्रविड़नाडु के लिए आंदोलन शुरू हुआ।
(C) नेहरू की अगुवाई में कैबिनेट ने 5 अक्टूबर, 1963 को संविधान का 16वाँ संशोधन पेश कर दिया। इस संशोधन के माध्यम से देश की संप्रभुता एवं अखंडता के हित में मूल अधिकारों पर कुछ प्रतिबंध लगाने के प्रावधान रखे गए।
(D) संविधान के इस संशोधन के बाद द्रविड़ कड़गम को द्रविड़नाडु की मांग को हमेशा के लिए भूलना पड़ा ।
कूट:

 (अ) केवल A
 (ब) केवल D
 (स) A और B
 (द) सभी कथन सत्य हैं

उत्तर : सभी कथन सत्य हैं

प्रश्न 5   किसने पंडित नेहरू से कहा था कि उनके अंदर चर्चिल भी है और चैंबरलिन भी है -
 (अ) मोतीलाल नेहरू
 (ब) अटल बिहारी वाजपेयी
 (स) मोरारजी देसाई
 (द) महात्मा गाँधी

उत्तर : अटल बिहारी वाजपेयी

प्रश्न 6   ‘परंमाणु ऊर्जा आयोग’ की स्थापना कब की गई -
 (अ) 1948 ई.
 (ब) 1952 ई.
 (स) 1956 ई.
 (द) 1960 ई.

उत्तर : 1948 ई.

प्रश्न 7   “विज्ञान ही वह इकलौता जरिया है, जो भूख और गरीबी को मिटा सकता है।” किसका कथन है -
 (अ) लाल बहादुर शास्त्री
 (ब) पं. जवाहरलाल नेहरू
 (स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
 (द) भीमराव अम्बेडकर

उत्तर : पं. जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न 8   पं. नेहरू के कार्यकाल में ‘पी.एल. 480’ नामक समझौता किन दो राष्ट्रों के मध्य हुआ -
 (अ) भारत-चीन
 (ब) भारत-रूस
 (स) भारत-अमेरिका
 (द) भारत-बांग्लादेश

उत्तर : भारत-अमेरिका

प्रश्न 9   निम्नांकित कथनों में से सत्य कथनों की पहचान करें-
(A) भारत की विदेश नीति ‘पंचशील सिद्धांतों’ पर आधारित है।
(B) पं. नेहरू ने मार्शल टीटो, कर्नल नासिर और सुकणों के साथ मिलकर गुट निरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी।
(C) पं. नेहरू ने खेलों को मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।
कूट:

 (अ) केवल A
 (ब) केवल B
 (स) A और B
 (द) सभी कथन सत्य हैं

उत्तर : सभी कथन सत्य हैं

प्रश्न 10   भारतीय विदेश नीति का सूत्रधार किसे माना जाता है -
 (अ) सरदार वल्लभ भाई पटेल
 (ब) पं. जवाहरलाल नेहरू
 (स) लाल बहादुर शास्त्री
 (द) भीमराव अंबेडकर

उत्तर : पं. जवाहरलाल नेहरू

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.