Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2023 Current Affairs

प्रश्न 1   हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नवा किशोर दास की एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) ओडिशा
 (द) नागालैंड

उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्‍यु हो गई। उन्‍हें झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सहायक पुलिस निरीक्षक ने कथित रूप से गोली मार दी थी।

प्रश्न 2   हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस राज्य ने अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता देने की घोषणा की है -
 (अ) छत्तीसगढ़
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) गुजरात
 (द) उत्तराखंड

उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार युवाओं को अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) से मासिक भत्ता देने की घोषणा की। भूपेश बघेल ने कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने मजदूरों के लिए आवास सहायता योजना, महिला उद्यमियों के लिए योजना की भी घोषणा की।

प्रश्न 3   30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गई -
 (अ) 75वीं
 (ब) 76वीं
 (स) 74वीं
 (द) 72वीं

उत्तर : 75वीं
व्याख्या :
30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस (Martyr’s Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1948 में महात्मा गाँधी की मृत्यु हुई थी। नाथूराम गोडसे द्वारा गांधीजी की हत्या की गयी थी।

प्रश्न 4   हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस देश की संघीय सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में ₹35 की बढ़ोतरी करने की घोषणा की -
 (अ) भारत
 (ब) चीन
 (स) यूक्रेन
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : पाकिस्तान
व्याख्या :
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार (Ishaq Dar) ने 29 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

प्रश्न 5   हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 किस राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हुए -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) हिमाचल प्रदेश
 (स) जम्मू कश्मीर
 (द) लद्दाख

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 आपस में टकराने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। एक विमान राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित पींगोरा गांव में गिरा तो वहीं दूसरा एयरक्राफ्ट मध्य प्रदेश के मुरैना के पहाड़गढ़ में स्थित जंगल में गिरा था।

प्रश्न 6   हाल ही में (जनवरी 2023 में) T20I इतिहास में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बन गए -
 (अ) रविचंद्रन अश्विन
 (ब) भुवनेश्वर कुमार
 (स) मोहम्मद सिराज
 (द) यूज़वेंद्र चहल

उत्तर : यूज़वेंद्र चहल
व्याख्या :
युजवेंद्र चहल टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

प्रश्न 7   भारत को किस वर्ष तक कुष्ठ रोग से समाप्त करने के उद्देश्य से एक योजना की शुरुआत की गई -
 (अ) 2027
 (ब) 2026
 (स) 2024
 (द) 2029

उत्तर : 2027
व्याख्या :
डॉक्टर भारती ने राष्ट्रीय नीतिगत योजना और 2023 से 2027 तक कुष्ठरोधी कार्य योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य वर्ष 2027 तक देश से कुष्ठ रोग का उन्मूलन करना है।

प्रश्न 8   IMF की वर्ल्ड इकॉनोमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में भारत की विकास दर का क्या पूर्वानुमान है -
 (अ) 7.1 प्रतिशत
 (ब) 6.9 प्रतिशत
 (स) 7.0 प्रतिशत
 (द) 6.1 प्रतिशत

उत्तर : 6.1 प्रतिशत
व्याख्या :
आईएमएफ के अनुसार, 2023 में भारत 6.1 प्रतिशत की दर से आर्थिक प्रगति करेगा। IMF के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था 2023 और 2024 में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

प्रश्न 9   हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत के किस सलामी बल्लेबाज ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है -
 (अ) मुरली विजय
 (ब) शिखर धवन
 (स) दिनेश कार्तिक
 (द) के एल राहुल

उत्तर : मुरली विजय
व्याख्या :
भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है।

प्रश्न 10   सूर्य का अवलोकन करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष मिशन का नाम क्या है -
 (अ) गगनयान-4
 (ब) सौरपथ-B2
 (स) आदित्य-L1
 (द) आकाश-A4

उत्तर : आदित्य-L1
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जून या जुलाई 2023 तक आदित्य-L1 मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य बना रहा है। आदित्य-L1 सूर्य और सौर कोरोना का निरीक्षण करने वाला पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सबसे चुनौतीपूर्ण वैज्ञानिक पेलोड में से एक सौंपा।

page no.(1/52)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.