Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2023 Current Affairs

प्रश्न 11   कतर ओपन टेनिस 2023 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता -
 (अ) कार्लोस अल्कराज
 (ब) डेनियल मेदवेदेव
 (स) एंडी मरे
 (द) नोवाक जोकोविच

उत्तर : डेनियल मेदवेदेव
व्याख्या :
डेनियल मेदवेदेव ने कतर ओपन के फाइनल में एंडी मरे को सीधे सेटों में हराकर कतर ओपन टेनिस 2023 का टाइटल जीत लिया है।

प्रश्न 12   भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन किस राज्य में किया -
 (अ) बिहार
 (ब) राजस्थान
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) हिमाचल प्रदेश

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजस्थान के बीकानेर में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हुईं और उन्होंने महोत्सव को संबोधित किया।

प्रश्न 13   हाल ही में (फरवरी 2023 में) यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी इंटरनेशनल आईपी इंडेक्स में भारत की रैंक क्या है -
 (अ) 40
 (ब) 42
 (स) 44
 (द) 46

उत्तर : 42
व्याख्या :
यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी इंटरनेशनल आईपी इंडेक्स (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स) में भारत 55 प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 42वें स्थान पर है। इस इंडेक्स में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है, इसके बाद यूके और फ्रांस का स्थान है।

प्रश्न 14   हाल ही में (फरवरी में 2023) एसबीआई ने किस देश के साथ वास्तविक समय में भीम मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा भुगतान की अनुमति दी है -
 (अ) जापान
 (ब) दक्षिण कोरिया
 (स) सिंगापुर
 (द) इंग्लैण्ड

उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को के लिए मोबाइल एप्लीकेशन भीम एसबीआईपे लॉन्च (BHIM SBIPay) कर दिया है। अब इसके जरिए देश के सबसे बड़े बैंक के कस्टमर्स अब रियल टाइम में भारत से सिंगापुर पैसे ट्रांसफर करवा पाएंगे।

प्रश्न 15   बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘मोदीः शेपिंग ए ग्लोबल आॅर्डर इन फ्लक्स’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का अग्रेषण किसके द्वारा लिखा गया है -
 (अ) अमित शाह
 (ब) राजनाथ सिंह
 (स) एस जयशंकर
 (द) स्मृति ईरानी

उत्तर : एस जयशंकर
व्याख्या :
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 फरवरी 2023 को विदेश मंत्री एस जयशंकर की लिखी ‘मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स’ पुस्तक का विमोचन किया। सुजन चिनॉय, विजय चौथैवाला और उत्तम कुमार सिन्हा द्वारा संपादित, पुस्तक का अग्रेषण विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा लिखा गया है।

प्रश्न 16   हाल ही में (फरवरी में 2023) किस बैंक ने भारत-खाड़ी क्षेत्र के बीच सीमा पार भुगतान बढ़ाने के लिए लुलु एक्सचेंज के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) आईसीआईसीआई बैंक
 (ब) कोटक महिंद्रा बैंक
 (स) इंडसइंड बैंक
 (द) एचडीएफसी बैंक

उत्तर : एचडीएफसी बैंक
व्याख्या :
एचडीएफसी बैंक और संयुक्त अरब अमीरात स्थित वित्तीय सेवा कंपनी लुलु एक्सचेंज ने भारत और गल्फ़ सहयोग परिषद (जीसीसी) क्षेत्र के बीच सीमा पार भुगतान को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है।

प्रश्न 17   मार्च 2023 में कोबरा वॉरियर युद्धाभ्यास किस देश में आयोजित किया जायेगा -
 (अ) जापान
 (ब) सिंगापुर
 (स) बांग्लादेश
 (द) इंग्लैण्ड

उत्तर : इंग्लैण्ड
व्याख्या :
भारत से 145 वायु सैनिकों की एक टुकड़ी इंग्‍लैंड में होने वाले कोबरा वॉरियर युद्धाभ्यास में भाग लेने जामनगर से रवाना हो गई। यह अभ्यास 6 से 24 मार्च तक इंग्‍लैंड के वाडिंगटन वायुसेना अड्डे पर होगा। इस युद्धाभ्यास में फिनलैंड, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और सिंगापुर की वायु सेनाएं इंग्‍लैंड और भारतीय वायु सेना के साथ भाग लेंगी।

प्रश्न 18   हाल ही में (फरवरी में 2023) भारत का ड्रग कंट्रोलर जनरल किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) आलोक चौधरी
 (ब) रजनीश कुमार
 (स) सुहैल समीर
 (द) राजीव सिंह रघुवंशी

उत्तर : राजीव सिंह रघुवंशी
व्याख्या :
राजीव सिंह रघुवंशी को भारत के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI), केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 19   हाल ही में (फरवरी में 2023) गल्फूड-2023 का अयोजन किस देश में किया गया -
 (अ) संयुक्त अरब अमीरात
 (ब) सऊदी अरब
 (स) ईरान
 (द) कतर

उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
कृषि और प्रक्रिया खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले गल्फूड 2023 के 28वें संस्करण में भाग ले रहा है।

प्रश्न 20   हाल ही में (फरवरी में 2023) एलोरा-अजंता अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव किस शहर में आयोजित किया गया -
 (अ) पुणे
 (ब) बैगलूरू
 (स) सुरत
 (द) छत्रपति संभाजीनगर

उत्तर : छत्रपति संभाजीनगर
व्याख्या :
महाराष्‍ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में, एलोरा-अजंता अंतर्राष्‍ट्रीय महोत्‍सव की शुरुआत हुई। तीन दिन के इस महोत्सव का कल वित्‍त राज्‍य मंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने उद्घाटन किया। हाल ही में राज्य सरकार ने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किए जाने की अधिसूचना जारी की थी।

page no.(2/52)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.