Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संविधान संशोधन

प्रश्न 1 वह संशोधन अधिनियम जिसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में एंग्लों इंडियन के लिए सीटों का आरक्षण समाप्त कर दिया गया:
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) 105 वाँ संशोधन अधिनियम
  • (ब) 106 वाँ संशोधन अधिनियस
  • (स) 107 वाँ संशोधन अधिनियम
  • (द) 104 वाँ संशोधन अधिनियम
उत्तर : 104 वाँ संशोधन अधिनियम
व्याख्या :
104वाँ संशोधन (2020) ने एंग्लो-इंडियन आरक्षण को समाप्त किया। यह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए दस वर्ष के लिए आरक्षण का विस्तार करता है। इसने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए आरक्षित सीटों को भी हटा दिया।
प्रश्न 2 किस वर्ष भारत के संविधान में यह अन्तःस्थापित किया गया कि राज्य आर्थिक या अन्य निर्योग्यताओं के कारण किसी नागरिक को निःशुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित करेगा -
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
  • (अ) 1978
  • (ब) 1976
  • (स) 1975
  • (द) 1979
उत्तर : 1976
व्याख्या :
वर्ष 1976 में 42वें संविधान संशोधन के साथ अनुच्छेद 39क को जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया कि राज्य यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी नागरिक जो आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण न्याय प्राप्त करने के अवसरों से वंचित हो रहा हो, उसे निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाए।
प्रश्न 3 86वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51ए में निम्नलिखित में से कौनसा मौलिक कर्त्तव्य माता पिता अथवा अभिभावक के लिए जोड़ा गया है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
  • (अ) भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना।
  • (ब) अपने संरक्षित या अपने छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करना।
  • (स) सार्वजनिक सम्पति की सुरक्षा करना और हिंसा से दूर रहना।
  • (द) देश की रक्षा करना, आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सेवा प्रदान करना।
उत्तर : अपने संरक्षित या अपने छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करना।
व्याख्या :
86वें संशोधन द्वारा अनुच्छेद 51ए में यह कर्तव्य जोड़ा गया कि माता-पिता 6-14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा प्रदान करें।
प्रश्न 4 44वें संशोधन अधिनियम द्वारा निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
  • (अ) स्वतंत्रता का अधिकार
  • (ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • (स) सम्पत्ति का अधिकार
  • (द) समानता का अधिकार
उत्तर : सम्पत्ति का अधिकार
व्याख्या :
44वें संशोधन (1978) में संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर संवैधानिक अधिकार बना दिया गया।
प्रश्न 5 किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक संस्था का दर्जा दिया गया -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
  • (अ) 44वां संवैधानिक संशोधन
  • (ब) 74वां संवैधानिक संशोधन
  • (स) 73वां संवैधानिक संशोधन
  • (द) 42वां संवैधानिक संशोधन
उत्तर : 74वां संवैधानिक संशोधन
व्याख्या :
74वां संवैधानिक संशोधन (1992) शहरी स्थानीय निकायों को संवैधानिक दर्जा देता है।
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 42वें संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया है -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
  • (अ) समानता
  • (ब) अखंडता
  • (स) बंधुत्व
  • (द) स्वतंत्रता
उत्तर : अखंडता
व्याख्या :
आपातकाल के दौरान 1976 में इंदिरा गांधी सरकार ने 42वें संशोधन के तहत प्रस्तावना में समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता शब्द जोड़े थे। इस संशोधन ने प्रस्तावना में संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया था।
प्रश्न 7 किस संवैधानिक संशोधन द्वारा ग्रामसभा को संवैधानिक दर्जा दिया गया है?
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
  • (अ) 73वाँ
  • (ब) 74वाँ
  • (स) 75वाँ
  • (द) 72वाँ
उत्तर : 73वाँ
व्याख्या :
73वें संवैधानिक संशोधन (1992) के तहत ग्रामसभा और पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया।
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन ने भारत में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा और सुरक्षा प्रदान की?
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
  • (अ) 75वां
  • (ब) 72वां
  • (स) 73वां
  • (द) 74वां
उत्तर : 73वां
व्याख्या :
भारत सरकार ने 73वां संविधान संशोधन अधिनियम 1992 पारित किया जिसके द्वारा ग्रामीण स्वशासी संस्थाओं अर्थात् ग्राम्य स्तर पर ग्राम पंचायत, माध्यमिक अथवा ब्लाक स्तर पर क्षेत्र पंचायत एवं जिला स्तर पर जिला पंचायत को सशक्त बनाने के लिये शक्ति का विकेन्द्रीकरण किया गया।
प्रश्न 9 7वें संविधान संशोधन, 1992 से संविधान में कौन-सी अनुसूची जोड़ी गई -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
  • (अ) 11वीं
  • (ब) 6वीं
  • (स) 7वीं
  • (द) 9वीं
उत्तर : 11वीं
व्याख्या :
पंचायती राज संस्थान का गठन 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा किया गया। इस अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में एक नया भाग-IX जोड़ा गया और इसमें अनुच्छेद 243 से 243-O तक के प्रावधान शामिल हैं। इस अधिनियम द्वारा संविधान में एक नई 11वीं अनुसूची भी शामिल की गई है और इसमें पंचायतों के 29 कार्यात्मक विषय शामिल हैं।
प्रश्न 10 शहरी स्थानीय निकाय में महिलाओं, हेतु सीटों के आरक्षण का प्रावधान निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
  • (अ) 74वें
  • (ब) 65वें
  • (स) 68वें
  • (द) 73वें
उत्तर : 74वें
व्याख्या :
74वां संविधान संशोधन अधिनियम 1 जून 1993 को लागू हुआ और शहरी स्थानीय निकायों को 12वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 18 कार्यों को करने का अधिकार दिया।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.