Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संविधान संशोधन

प्रश्न 11   राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग के गठन हेतु किस संविधान संशोधन अधिनियम को लागू किया गया -
 (अ) 92वाँ
 (ब) 97वाँ
 (स) 98वाँ
 (द) 99वाँ

उत्तर : 99वाँ

प्रश्न 12   भारतीय संविधान में संशोधन की कौनसी प्रक्रिया प्रचलित है -
 (अ) साधारण बहुमत
 (ब) विशिष्ट बहुमत
 (स) आधे राज्यों के विधानमण्डलों की सहमति
 (द) उपरोक्त तीनों

उत्तर : उपरोक्त तीनों

प्रश्न 13   74वें संशोधन अधिनियम में प्रत्येक राज्य में किस प्रकार की नगरपालिकाओं के गठन का प्रावधान नहीं है -
 (अ) नगर पंचायत
 (ब) टाउन एरिया समिति
 (स) नगरपालिका परिषद्
 (द) नगर निगम

उत्तर : टाउन एरिया समिति

प्रश्न 14   भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन प्रक्रिया दी गई है -
 (अ) अनुच्छेद 368
 (ब) अनुच्छेद 352
 (स) अनुच्छेद 356
 (द) अनुच्छेद 268

उत्तर : अनुच्छेद 368

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद में संशोधन करने के लिए कम से कम आधे राज्यों के विधान-मंडलों के अनुसमर्थन की आवश्यकता नहीं होती है -
 (अ) अनुच्छेद - 53
 (ब) अनुच्छेद - 54
 (स) अनुच्छेद - 55
 (द) अनुच्छेद - 73

उत्तर : अनुच्छेद - 53

प्रश्न 16   निम्नांकित में से कौन सा भारत के संविधान में 42वें संशोधन द्वारा अन्तःस्थापित नहीं किया गया है -
 (अ) राज्य देश के पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्द्धन का और वन तथा वन्य जीवों की रक्षा का प्रयास करेगा।
 (ब) राज्य सहकारी समितियों के स्वैच्छिक निर्माण के प्रोत्साहन का प्रयास करेगा।
 (स) राज्य यह सुनिश्चित करेगा कि विधिक तन्त्र इस प्रकार काम करे कि समान अवसर के आधार पर न्याय सुलभ हो।
 (द) भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्त्तव्य होगा कि वह हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझे और उसका परिरक्षण करे।

उत्तर : राज्य सहकारी समितियों के स्वैच्छिक निर्माण के प्रोत्साहन का प्रयास करेगा।

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा “सहकारी समितियों” की स्थापना को मूल अधिकार के रूप में अन्तःस्थापित किया गया -
 (अ) 88वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
 (ब) 89वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
 (स) 97वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
 (द) 98वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा

उत्तर : 97वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा

प्रश्न 18   किस संविधान संशोधन के तहत एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल बनाया जा सकता है -
 (अ) 5वाँ संविधान संशोधन
 (ब) 7वाँ संविधान संशोधन
 (स) 10वाँ संविधान संशोधन
 (द) 25वाँ संविधान संशोधन

उत्तर : 7वाँ संविधान संशोधन

प्रश्न 19   सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों हेतु शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने हेतु पारित संविधान संशोधन अधिनियम कौनसा है -
 (अ) 101वाँ संशोधन अधिनियम
 (ब) 102वाँ से संशोधन अधिनियम
 (स) 103वाँ संशोधन अधिनियम
 (द) 104वाँ संशोधन अधिनियम

उत्तर : 103वाँ संशोधन अधिनियम
व्याख्या :
103वें संविधान संशोधन द्वारा अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन करके आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिये शिक्षा संस्थानों में नौकरियों और प्रवेश में आर्थिक आरक्षण (10% कोटा) की शुरुआत की गई।

प्रश्न 20   भारत के संविधान की निम्नांकित में से कौन सी अनुसूची पहले संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान में जोड़ी गई थी -
 (अ) छठी
 (ब) दसवीं
 (स) नवीं
 (द) सातवीं

उत्तर : नवीं
व्याख्या :
संविधान में नौवीं अनुसूची को पहले संवैधानिक संशोधन (1951) के तहत शामिल किया गया था। भूमि सुधारों और इसमें शामिल अन्य कानूनों को न्यायिक समीक्षा से बचाने के लिये नौवीं अनुसूची जोड़ी गई। इसके पश्चात अनुच्छेद 31 के बाद अनुच्छेद 31ए और 31बी जोड़े गए।

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.