संघ और राज्यों के मध्य संबंध
- प्रश्न 1 भारतीय संघीय प्रणाली की विशेषता निम्नलिखित में से कौनसी है -
(अ) शक्तियों का बँटवारा
(ब) शक्तियों का अलग-अलग होना
(स) स्वतंत्र न्यायपालिका
(द) प्रधानमंत्री का नेतृत्व
(य) लिखित संविधान
निम्न में से कौनसा कूट सत्य है - -
- (अ) ब, स, य
- (ब) अ, द, य
- (स) अ, ब, य
- (द) अ, स, य
उत्तर : अ, स, य
व्याख्या :
भारतीय संघीय प्रणाली की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:
शक्तियों का बँटवारा (अ): संघीय प्रणाली में केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन किया जाता है।
स्वतंत्र न्यायपालिका (स): भारत में न्यायपालिका स्वतंत्र है और संघीय ढांचे के विवादों को हल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
लिखित संविधान (य): भारत का संविधान लिखित है, जिसमें संघीय ढांचे का स्पष्ट विवरण दिया गया है।
प्रधानमंत्री का नेतृत्व और शक्तियों का अलग-अलग होना भारतीय संघीय ढांचे की आवश्यक विशेषता नहीं है।
- प्रश्न 2 1983 में, सभी क्षेत्रों में केंद्र-राज्य संबंधों की जांच और समीक्षा करने और उचित परिवर्तनों की सिफारिश करने के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस आयोग/समिति की नियुक्ति की गई थी -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I -
- (अ) सरकारिया आयोग
- (ब) राजमन्नार समिति
- (स) अशोक मेहता आयोग
- (द) हनुमंतैया आयोग
उत्तर : सरकारिया आयोग
व्याख्या :
सरकारिया आयोग को केंद्र-राज्य संबंधों की समीक्षा और सुधार के लिए गठित किया गया था।
- प्रश्न 3 पुंछी आयोग (2010) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 -
- (अ) शिक्षा में सुधार
- (ब) कर सुधार
- (स) केन्द्र राज्य संबंध
- (द) मृत्यु दण्ड उन्मूलन
उत्तर : केन्द्र राज्य संबंध
व्याख्या :
केंद्र-राज्य संबंधों के नए मुद्दों को देखने के लिए 27 अप्रैल 2007 को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन मोहन पुंछी की अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा पुंछी आयोग (Punchhi Commission) का गठन किया गया था।
- प्रश्न 4 भारतीय संविधान का कौन सा भाग राज्य से संबंधित है -
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India) -
- (अ) भाग IX
- (ब) भाग V
- (स) भाग VI
- (द) भाग IV
उत्तर : भाग VI
- प्रश्न 5 निम्नलिखित में से कौन सा विषय राज्य सूची में नहीं है -
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India) -
- (अ) शोधन अक्षमता और दिवाला
- (ब) बाज़ार और मेले
- (स) सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता
- (द) पुलिस और जेल
उत्तर : शोधन अक्षमता और दिवाला
- प्रश्न 6 भारतीय संघवाद को सौदेबाजी संघवाद के रूप में किसने वर्णित किया है -
-
- (अ) ए.के. चंदा
- (ब) मोरिस जोन्स
- (स) के सी व्हियर
- (द) डी.डी. बसू
उत्तर : मोरिस जोन्स
व्याख्या :
मोरिस जोन्स ने 1971 में भारतीय संघवाद को सौदेबाजी संघवाद के रूप में वर्णित किया।
- प्रश्न 7 निम्नलिखित में से कौनसी विशेषताएँ भारतीय संविधान की संघीय विशेषताएँ नहीं हैं -
(अ) संविधान की सर्वोच्चता
(ब) अखिल भारतीय सेवाएँ
(स) एकल नागरिकता
(द) स्वतंत्र न्यायपालिका
कौनसा कूट सत्य है - -
- (अ) अ, ब, स
- (ब) ब, स
- (स) स, द
- (द) अ, ब, स, द
उत्तर : ब, स
व्याख्या :
सरकार की संघीय प्रणाली की विशेषताएं इस प्रकार हैं:
दो सरकार (केंद्र के साथ-साथ राज्य या प्रांत में)
शक्ति का विभाजन
लिखित संविधान
संविधान की सर्वोच्चता
संविधान की कठोरता
स्वतंत्र न्यायपालिका
द्विसदन
- प्रश्न 8 भारत के संविधान के अनुसार, निम्न में से कौन-सा विषय राज्य सूची में सूचीबद्ध नहीं है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) एयरवेज और बंदरगाह
- (ब) शराब
- (स) सार्वजनिक स्वास्थ्य
- (द) व्यापार और वाणिज्य
उत्तर : एयरवेज और बंदरगाह
- प्रश्न 9 भारतीय संविधान में ‘शिक्षा’ किस सूची का विषय है -
3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2 -
- (अ) संघ सूची
- (ब) राज्य सूची
- (स) समवर्ती सूची
- (द) अवशिष्ट सूची
उत्तर : समवर्ती सूची
- प्रश्न 10 भारत के किस राज्य को अनु. 370 के अन्तर्गत विशेष संवैधानिक दर्जा दिया गया था -
-
- (अ) त्रिपुरा
- (ब) आसाम
- (स) सिक्किम
- (द) जम्मू-कश्मीर
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
page no.(1/3)