भारत के प्रमुख आयोग और समिति
- प्रश्न 1 निम्नलिखित में से कौन अंतर राज्य परिषद एवं नीति आयोग की शासकीय परिषद (गवर्निंग काउंसिल) दोनों का सदस्य होता है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) लोकसभा का अध्यक्ष
- (ब) राष्ट्रपति
- (स) राज्यों के मुख्यमंत्री
- (द) राज्यपाल
उत्तर : राज्यों के मुख्यमंत्री
व्याख्या :
राज्यों के मुख्यमंत्री दोनों निकायों के सदस्य होते हैं और इन बैठकों में भाग लेते हैं।
नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी, 2015 को हुई थी। अंतर्राज्यीय परिषद का गठन 28 मई 1990 को हुआ था।
- प्रश्न 2 सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।सूची-I सूची-II a. वस्तु एवं सेवा कर I. अनुच्छेद 82 b. परिसीमन आयोग II. प्रधानमंत्री c. भारतीय सर्वेक्षण (सर्वे ऑफ इंडिया) III. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग d. परमाणु ऊर्जा विभाग IV. अनुच्छेद 246 A
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) a - II, b - IV, c - I, d - III
- (ब) a - I, b - II, c - III, d - IV
- (स) a - IV, b - I, c - III, d - II
- (द) a - IV, b - III, c - II, d - I
उत्तर : a - IV, b - I, c - III, d - II
व्याख्या :वस्तु एवं सेवा कर अनुच्छेद 246 A परिसीमन आयोग अनुच्छेद 82 भारतीय सर्वेक्षण (सर्वे ऑफ इंडिया) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग परमाणु ऊर्जा विभाग प्रधानमंत्री
- प्रश्न 3 1952 में मुदलियार आयोग की स्थापना की गई थी: (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 -
- (अ) माध्यमिक शिक्षा प्रणाली की स्थिति की जाँच के लिए।
- (ब) स्वतंत्र भारत के लिए औद्योगिक नीति तैयार करने के लिए।
- (स) केन्द्र और राज्यों के बीच संसाधनों के आवंटन का अध्ययन करने के लिए।
- (द) भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग का उनके मूल सिद्धांतों के आधार पर अध्ययन करने के लिए।
उत्तर : माध्यमिक शिक्षा प्रणाली की स्थिति की जाँच के लिए।
व्याख्या :
भारत सरकार ने 23 सितम्बर 1952 को डॉ. लक्ष्मणस्वामी मुदालियर की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा आयोग की स्थापना की। उन्ही के नाम पर इसे मुदलियर आयोग कहा गया। आयोग ने पाठ्यचर्या में विविधता लाने, एक मध्यवर्ती स्तर जोड़ने, त्रिस्तरीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने इत्यादि की सिफारिश की।
- प्रश्न 4 निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
I. सरकारिया आयोग
II. प्रशासनिक सुधार
III. पुंछी आयोग
IV. राजमन्नार आयोग
V. आनंदपुर साहिब प्रस्ताव
सही युग्म चुनिये -
3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2 -
- (अ) II, IV, V, I, III
- (ब) I, III, V, IV, II
- (स) II, I, III, IV, V
- (द) I, V, IV, III, II
उत्तर : II, IV, V, I, III
page no.(1/1)