Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs March 2023

प्रश्न 11   राजस्थान में ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’ किस वर्ष शुरू की गई थी -
 (अ) 2018
 (ब) 2019
 (स) 2020
 (द) 2022

उत्तर : 2019
व्याख्या :
राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘राजीव गांधी जल संचय योजना (आरजीजेएसवाई)’ के द्वितीय चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश को सूखे की स्थिति और अकाल से उबारने के लिये 20 अगस्त, 2019 को ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’प्रारंभ की गई।

प्रश्न 12   दिव्यांगजनों के लिए बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय की स्थापना किस शहर में की जायेगी -
 (अ) जयपुर
 (ब) उदयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) कोटा

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने बताया कि राज्य विधानसभा ने दिव्यांगजन के लिये उच्च शिक्षण एवं अनुसंधान के लिये जयपुर के जामडोली में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय की स्थापना के विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया है।

प्रश्न 13   हाल ही में अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं में अंग्रेजी के साथ फ्रेंच, जर्मन, अरबी, स्पेनिश, फारसी और अन्य विदेशी भाषाओं के अध्ययन व संप्रेषण कौशल विकसित करने के लिए कौनसी योजना शुरू की गई है -
 (अ) राजीव गांधी भाषा कौशन एवं संप्रेषण योजना
 (ब) महात्मा गांधी अल्पसंख्यक भाषा कौशल विकास योजना
 (स) मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक भाषा दक्षता एवं संप्रेषण कौशल विकास योजना
 (द) राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक भाषा कौशल एवं दक्षता विकास योजना

उत्तर : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक भाषा दक्षता एवं संप्रेषण कौशल विकास योजना
व्याख्या :
‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक भाषा दक्षता एवं संप्रेषण कौशल विकास योजना’का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को अंग्रेजी के साथ फ्रेंच, जर्मन, अरबी, स्पेनिश, फारसी और अन्य विदेशी भाषाओं का अध्ययन, बोलना व संप्रेषण कौशल विकसित कर रोज़गार प्राप्ति में सहयोग प्रदान करना है।

प्रश्न 14   कैला देवी शक्तिपीठ लक्खी मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है -
 (अ) भरतपुर
 (ब) करौली
 (स) अलवर
 (द) सवाई माधोपुर

उत्तर : करौली
व्याख्या :
राजस्‍थान के करौली जिले में कैला देवी शक्तिपीठ में लक्खी मेला शुरू हो गया है। इसे कैलादेवी चैत्र मेले के नाम से भी जाना जाता है। चैत्र बड़ी के 12वें दिन से शुरु होने वाला यह मेला पन्द्रह दिन तक चलता है।

प्रश्न 15   हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 19 नए जिलों की घोषणा के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या हो जाएगी -
 (अ) 42
 (ब) 46
 (स) 50
 (द) 52

उत्तर : 50
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्‍य में 19 नए जिलों और 3 मंडल मुख्यालयों के गठन की घोषणा की। अब राज्य में जिलों की संख्‍या 50 हो गई है।

प्रश्न 16   हाल ही में जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर युद्धाभ्यास ‘बोल्ड कुरूक्षेत्र’ का 13वां संस्करण संपन्न हुआ। यह अभ्यास भारत और किस देश की सेना के बीच आयोजित हुआ -
 (अ) जापान
 (ब) फ्रांस
 (स) सिंगापुर
 (द) रूस

उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
भारतीय सेना और सिंगापुर की सेना के बीच जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ का 13वाँ संस्करण संपन्न हुआ।

प्रश्न 17   हाल ही में पूीर्व राजस्थान नहर योजना के लिये 14200 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से राजस्थान के कितने जिले लाभान्वीत होंगे -
 (अ) 7
 (ब) 10
 (स) 13
 (द) 16

उत्तर : 13
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ई.आर.सी.पी.) के निर्माण के लिये 14200 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी राजस्थान के 13 ज़िलों में सिंचाई तथा पेयजल की समस्या के समाधान के लिये ई.आर.सी.पी. एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है।

प्रश्न 18   राजस्थान मिलेट्स काॅन्क्लेव-2023 का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जयपुर शहर में दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन किया।

प्रश्न 19   मानव के व्यवहार का अध्ययन करने के लिए बिहेवियरल लैेब राजस्थान के किस शहर में स्थापित की जायेगी -
 (अ) उदयपुर
 (ब) जयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) बांसवाड़ा

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर स्थित हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में बिहेवियरल लैब की स्थापना होगी। यहाँ अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर सहित नवीन तकनीक की मदद से मानव के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा।

प्रश्न 20   हाल ही में पालनहार योजना के अंतर्गत अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये प्रतिमाह मिलने वाली 500 रूपए की सहायता राशि को बढ़ाकर कितना कर दिया गया है -
 (अ) 700
 (ब) 750
 (स) 800
 (द) 850

उत्तर : 750
व्याख्या :
प्रस्ताव के अनुसार, अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये प्रतिमाह मिलने वाली 500 रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 750 रुपए तथा 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग को मिलने वाली 1000 रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है। सहायता राशि में यह वृद्धि 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगी। राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजना के अंतर्गत अनाथ श्रेणी के बच्चों को 1500 एवं 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.