Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs March 2023

प्रश्न 1   राजस्थान नगरपालिका संशोधन विधेयक 2023 द्वारा नगरपालिका की कौन सी धारा में संशोधन किया गया -
 (अ) धारा 39
 (ब) धारा 40
 (स) धारा 32
 (द) धारा 42

उत्तर : धारा 39
व्याख्या :
राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2023 राज्य सरकार को अयोग्यता रखने वाले सदस्यों को जांच कर हटाने की शक्तियां प्रदान करता है। इसके लिए विधेयक के माध्यम से राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 में संशोधन कर उपखण्ड (1) में एक नया खण्ड (ड) जोड़ा है।

प्रश्न 2   राजस्थान विधानसभा द्वारा वर्ष 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार किसे प्रदान किया गया -
 (अ) अमीन खां
 (ब) अनिता भदेल
 (स) नीरज डांगी
 (द) संयम लोढ़ा

उत्तर : अनिता भदेल
व्याख्या :
अनिता भदेल को सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित किए जाने की घोषणा 15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सर्वसम्मति से की।

प्रश्न 3   राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक राजस्थान विधानसभा में कब पारित किया गया -
 (अ) 21 मार्च 2023
 (ब) 22 मार्च 2023
 (स) 23 मार्च 2023
 (द) 24 मार्च 2023

उत्तर : 21 मार्च 2023
व्याख्या :
राज्यपाल ने 15वीं विधानसभा के आठवें सत्र में 21 मार्च 2023 को पारित किया गया 'राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022' को अनुमति प्रदान कर दी है।

प्रश्न 4   हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस शहर में सूचना आयोगी की बेंच स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है -
 (अ) बीकानेर
 (ब) जोधपुर
 (स) टोंक
 (द) उदयपुर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जोधपुर में सूचना आयोग की बेंच स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है।

प्रश्न 5   राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का वर्ष 2022-23 के लिए सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार (पद्य) किस प्रदान किया गया -
 (अ) मधु आचार्य आशावादी
 (ब) ओम नागर
 (स) कमल रंगा
 (द) जितेन्द्र कुमार सोनी

उत्तर : मधु आचार्य आशावादी
व्याख्या :
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने वर्ष 2022-23 के लिये अकादमी पुरस्कारों तथा सम्मानों की घोषणा की। 71 हजार रुपए का सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार (पद्य) बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी को उनकी पुस्तक ‘पीड़ आडी पाळ बाध’ के लिए दिया जाएगा।

प्रश्न 6   हाल ही में राजस्थान सरकार ने तीन महान व्यक्तित्व के पेनोरमा के निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से कौन सा नाम इनमें शामिल नहीं है -
 (अ) केसरी सिंह बारहठ
 (ब) पन्नाधाय
 (स) अमरा जी भगत
 (द) गोविन्द गिरी

उत्तर : गोविन्द गिरी
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ, महाबलिदानी पन्नाधाय और लोकदेवता अमरा जी भगत के पेनोरमा के निर्माण के लिये 12 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

प्रश्न 7   ‘पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल’ का निर्माण किस जिले में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जायेगा -
 (अ) टोंक
 (ब) बाड़मेर
 (स) प्रतापगढ़
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : प्रतापगढ़
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ ज़िले में ‘पीपलखूंट हाइलेवल कैनाल’ के निर्माण के लिये 2000 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इस योजना से ज़िले के 5000 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

प्रश्न 8   हाल ही में बीकानेर में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले की थीम क्या थी -
 (अ) पोषण और किसान
 (ब) पोषक अनाज, समृद्ध किसान
 (स) मोटे अनाज का महत्व
 (द) किसान और अर्थव्यवस्था

उत्तर : पोषक अनाज, समृद्ध किसान
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर ज़िले में स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय (27 मार्च-29 मार्च) किसान मेला आयोजित हुआ। किसान मेला ‘पोषक अनाज, समृद्ध किसान’ की थीम पर आयोजित किया गया।

प्रश्न 9   राजस्थान साहित्य उत्सव (साहित्य कुंभ-2023) का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) उदयपुर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने तीन दिवसीय राजस्थान साहित्य उत्सव (साहित्य कुंभ-2023) के आयोजन का शुभारंभ जोधपुर के उम्मेद उद्यान स्थित जनाना बाग में किया। राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में संस्कृत एवं प्राच्य विद्या संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर प्रमोद कुमार शर्मा को अखिल भारतीय माघ पुरस्कार तथा आयुर्वेद एवं संस्कृत के मनीषी प्रो. वैद्य बनवारी लाल गौड़ को अंबिकादत्त व्यास पुरस्कार दिया गया।

प्रश्न 10   राजस्थान साहित्य अकादमी के वर्ष 2022-23 के मीरा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जायेगा -
 (अ) रति सक्सेना
 (ब) प्रमोद कुमार शर्मा
 (स) आदिल रजा मंसूरी
 (द) प्रबोध कुमार गोविल

उत्तर : रति सक्सेना
व्याख्या :
वर्ष 2022-23 का मीरा पुरस्कार जयपुर के मूल निवासी एवं तिरुवनंतपुरम (केरल) वासी रति सक्सेना को कविता पुस्तक ‘हँसी एक प्रार्थना’ के लिये दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अकादमी का पचहत्तर हज़ार रुपए की राशि वाला यह सर्वोच्च पुरस्कार है। राजस्थान सरकार के सौजन्य से प्रदान किये जाने वाला एक लाख रुपए का जनार्दन राय नागर सम्मान वर्ष 2022-23 के लिये अजमेर निवासी डॉ. चंद्र प्रकाश देवल को दिया जाएगा।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.