Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs March 2023

प्रश्न 11   ग्लैंडर्स रोग घोड़ों की बीमारी है जो एक ............ जनित बीमारी है -
 (अ) विषाणु
 (ब) जीवाणु
 (स) फंगस
 (द) बैक्टीरिया

उत्तर : जीवाणु
व्याख्या :
ग्लैंडर्स रोग एक जीवाणु जनित बीमारी है। एक जानवर से दूसरे जानवर में फैलने वाली यह बीमारी आमतौर पर घोड़ों में होती है। इस बीमारी से बचाव के लिए अभी तक कोई भी दवा या टीका नहीं बना है।

प्रश्न 12   हाल ही में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा अनुदान राशि को 18 हजार से बढ़ाकर ...... कर दिया गया है -
 (अ) 20 हजार रू
 (ब) 22 हजार रू
 (स) 25 हजार रू
 (द) 30 हजार रू

उत्तर : 25 हजार रू
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब प्रति जोड़ा 25 हज़ार रुपए दिये जाएंगे। इसमें नववधू को 21 हज़ार रुपए और संस्था को 4 हज़ार रुपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि 1 अप्रैल, 2023 से संपन्न विवाह सम्मेलनों को देय होगी। सामूहिक विवाह आयोजन में विभिन्न समाज, जाति एवं धर्म के परिवारों के शामिल होने पर आयोजकों को 10 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि देने पर सहमति दी है। ‘अनेकता में एकता’की भावना को साकार कर कम से कम 25 जोड़ों के विवाह के आयोजन पर यह राशि मिलेगी।

प्रश्न 13   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वनस्थली विद्यापीठ ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए किस संस्थान के साथ एमओयू साइन किया है -
 (अ) आरकैट
 (ब) एनसीआरटी
 (स) यूजीसी
 (द) एमजीएसयू

उत्तर : आरकैट
व्याख्या :
राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरकैट) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आरकैट व वनस्थली विद्यापीठ के मध्य एक एमओयू हुआ, जिसके तहत उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आरकैट वनस्थली के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ट्रेनिंग उपलब्ध कराएगा तथा उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने औद्योगिक भागीदारों के साथ सहयोग प्रदान करेगा।

प्रश्न 14   हाल ही में जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की स्काॅच अवाॅर्ड डिजिटल सेरेमनी में राजस्थान की किस योजना को गोल्ड अवार्ड मिला है -
 (अ) पालनहार योजना
 (ब) उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
 (स) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
 (द) मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना

उत्तर : पालनहार योजना
व्याख्या :
राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की स्कॉच अवॉर्ड डिजिटल सेरेमनी में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। पालनहार योजना को गोल्ड अवॉर्ड, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति को सिल्वर अवॉर्ड तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को सिल्वर अवॉर्ड से नवाजा गया।

प्रश्न 15   हाल ही में पालनहार योजना के अंतर्गत अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये प्रतिमाह मिलने वाली 500 रूपए की सहायता राशि को बढ़ाकर कितना कर दिया गया है -
 (अ) 700
 (ब) 750
 (स) 800
 (द) 850

उत्तर : 750
व्याख्या :
प्रस्ताव के अनुसार, अनाथ श्रेणी के अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिये प्रतिमाह मिलने वाली 500 रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 750 रुपए तथा 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग को मिलने वाली 1000 रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है। सहायता राशि में यह वृद्धि 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होगी। राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजना के अंतर्गत अनाथ श्रेणी के बच्चों को 1500 एवं 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।

प्रश्न 16   मानव के व्यवहार का अध्ययन करने के लिए बिहेवियरल लैेब राजस्थान के किस शहर में स्थापित की जायेगी -
 (अ) उदयपुर
 (ब) जयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) बांसवाड़ा

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर स्थित हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में बिहेवियरल लैब की स्थापना होगी। यहाँ अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर सहित नवीन तकनीक की मदद से मानव के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा।

प्रश्न 17   राजस्थान मिलेट्स काॅन्क्लेव-2023 का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जयपुर शहर में दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन किया।

प्रश्न 18   हाल ही में पूीर्व राजस्थान नहर योजना के लिये 14200 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से राजस्थान के कितने जिले लाभान्वीत होंगे -
 (अ) 7
 (ब) 10
 (स) 13
 (द) 16

उत्तर : 13
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ई.आर.सी.पी.) के निर्माण के लिये 14200 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी राजस्थान के 13 ज़िलों में सिंचाई तथा पेयजल की समस्या के समाधान के लिये ई.आर.सी.पी. एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है।

प्रश्न 19   हाल ही में जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर युद्धाभ्यास ‘बोल्ड कुरूक्षेत्र’ का 13वां संस्करण संपन्न हुआ। यह अभ्यास भारत और किस देश की सेना के बीच आयोजित हुआ -
 (अ) जापान
 (ब) फ्रांस
 (स) सिंगापुर
 (द) रूस

उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
भारतीय सेना और सिंगापुर की सेना के बीच जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ का 13वाँ संस्करण संपन्न हुआ।

प्रश्न 20   हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 19 नए जिलों की घोषणा के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या हो जाएगी -
 (अ) 42
 (ब) 46
 (स) 50
 (द) 52

उत्तर : 50
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्‍य में 19 नए जिलों और 3 मंडल मुख्यालयों के गठन की घोषणा की। अब राज्य में जिलों की संख्‍या 50 हो गई है।

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.