सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
- प्रश्न 1 डिजिलॉकर किस मंत्रालय की प्रमुख पहल है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) शिक्षा मंत्रालय
- (ब) वित्त मंत्रालय
- (स) इलैक्ट्रोनिक्स एवं आई टी मंत्रालय
- (द) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
उत्तर : इलैक्ट्रोनिक्स एवं आई टी मंत्रालय
व्याख्या :
डिजिलॉकर, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक प्रमुख डिजिटल पहल है। इसका उद्देश्य नागरिकों के दस्तावेज़ों और प्रमाण पत्रों को डिजिटल रूप से सुरक्षित और सुलभ बनाना है।
- प्रश्न 2 बहुचैनली टी.वी. कार्यक्रम, जिन्हें बिना किसी केबल-कनेकशन के, घर पर, डिश एंटिना का प्रयोग करके, उपग्रह द्वारा सीधा देखना सम्भव है: (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें).
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 -
- (अ) C-DOT
- (ब) CDMA
- (स) DNS
- (द) DTH
उत्तर : DTH
व्याख्या :
डीटीएच (Direct-To-Home) सेवा के तहत उपग्रह द्वारा सीधा प्रसारण किया जाता है, जो डिश एंटेना का उपयोग करता है।
- प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण दृष्टिबाधित छात्रों के लिए ICT में सबसे अच्छा उपयोग है -
-
- (अ) टेक्स्ट टू स्पीच
- (ब) डिजिटल स्टोरीबोर्डिंग
- (स) डांस मैट तकनीक
- (द) रुबिस्टार
उत्तर : टेक्स्ट टू स्पीच
व्याख्या :
टेक्स्ट टू स्पीच उपकरण दृष्टिबाधित छात्रों के लिए ICT में सबसे अच्छा उपयोग किया जाता है। टेक्स्ट-टू-स्पीच सॉफ्टवेयर दृष्टि हानि या विकलांग छात्रों को उनकी इच्छा के अनुसार कुछ लिखने में सहायता करता है।टेक्स्ट-टू-स्पीच सॉफ़्टवेयर के सामान्य उदाहरणों में से एक गूगल टेक्स्ट-टू-स्पीच है जिसे एंड्रॉइड फोन के माध्यम से भी आसानी से किया जा सकता है।
- प्रश्न 4 रेडियो में ध्वनि तरंगों को किन तरंगों के माध्यम से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है -
-
- (अ) ध्वनि तरंगें
- (ब) चुम्बकीय तरंगें
- (स) विद्युत तरंगें
- (द) विद्युत चुम्बकीय तरंगें
उत्तर : विद्युत चुम्बकीय तरंगें
व्याख्या :
विद्युत चुम्बकीय (रेडियो) तरंगों के चलने के लिए, एक ट्रांसमिटिंग(प्रेषण ) एंटीना और एक रिसीविंग (ग्राही) एंटीना की आवश्यकता होती है।
- प्रश्न 5 प्रशासन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग को कहा गया है -
Computor Exam 2021 -
- (अ) ज्ञानसुधा
- (ब) ज्ञानदूत
- (स) ई-गवर्नेन्स
- (द) ई-चौपाल
उत्तर : ई-गवर्नेन्स
- प्रश्न 6 व्यावसायिक दूरभाष संचार ( वार्ता संकेत) के लिए आवश्यक बैण्ड विस्तार है-
Protection Officer - 2022 (General Studies) -
- (अ) 300MHz
- (ब) 30 kHz
- (स) 4.2 MHz
- (द) 2800 Hz
उत्तर : 2800 Hz
- प्रश्न 7 भारत में दूर संचार सेवाओं के नियंत्रण एवं नियमन हेतु भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की स्थापना की गई -
-
- (अ) 1 जनवरी, 1997
- (ब) 20 फरवरी, 1997
- (स) 2 मार्च, 1997
- (द) 13 अप्रैल, 1997
उत्तर : 20 फरवरी, 1997
व्याख्या :
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की स्थापना 20 फरवरी, 1997 को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 द्वारा की गई थी। इस अधिनियम को 2000 में संशोधित किया गया था। TRAI दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आता है।
page no.(1/1)