Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs April 2023

प्रश्न 1   हाल ही में राजस्थान क्रीड़ा परिषद द्वारा 63वाँ केन्द्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किस स्थान पर किया गया -
 (अ) माउण्ट आबू
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) सीकर

उत्तर : माउण्ट आबू

प्रश्न 2   हाल ही में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की रणबांकुरों, महापुरूषों, संत महात्माओं आदि पर बनाए जा रहे पेनोरमाओं पर केंद्रित किस पुस्तक का विमोचन किया गया -
 (अ) आपणो राजस्थान-आपणी धरोहर
 (ब) आपणी धरोहर-आपणो गौरव
 (स) आपणो इतिहास-आपणी संस्कृति
 (द) आपणो राजस्थान-आपणा रणबांकुरा

उत्तर : आपणी धरोहर-आपणो गौरव
व्याख्या :
राजस्थान के कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में ‘आपणी धरोहर-आपणो गौरव’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा प्रदेश भर में रणबाँकुरों, महापुरूषों, संत महात्माओं, लोक देवी-देवताओं और साहित्य सेवी विद्वानों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बनाए जा रहे पेनोरमाओं पर केंद्रित है।

प्रश्न 3   राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी किन शहरों के मध्य चलेगी -
 (अ) जयपुर से अहमदाबाद
 (ब) अजमेर से दिल्ली
 (स) जोधपुर से जयपुर
 (द) बीकानेर से गुरूग्राम

उत्तर : अजमेर से दिल्ली
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो काफ्रेंस के माध्‍यम से राजस्‍थान की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी रवाना की। यह रेलगाड़ी अजमेर से दिल्‍ली कैंट तक चलेगी। यह जयपुर, अलवर और गुरूग्राम में रूकेगी।

प्रश्न 4   हाल ही में हरिदेव जोशी क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया है -
 (अ) बांसवाड़ा
 (ब) जालौर
 (स) भीलवाड़ा
 (द) जोधपुर

उत्तर : बांसवाड़ा
व्याख्या :
राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत की अध्यक्षता में राज्य के बाँसवाड़ा ज़िले के ठीकरिया में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन हुआ, जिसका नामकरण हरिदेव जोशी के नाम पर करने की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि हरिदेव जोशी (1921-1995) राजस्थान के लोकप्रिय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता-सेनानी, पत्रकार रहे हैं। बाद में वे न केवल राजस्थान के मुख्यमंत्री बने, बल्कि असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद पर भी आसीन रहे।

प्रश्न 5   हाल ही में ‘राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास योजना’ के अंतर्गत राजस्थान सरकार और किस देश की एजेंसी के मध्य समझौता हुआ है। जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए आगामी 8 वर्ष में 13 जिलों में 1693.91 करोड़ रूपए व्यय होंगे -
 (अ) जापान
 (ब) फ्रांस
 (स) आस्ट्रेलिया
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
राज्य सरकार और फ्राँस डेवलपमेंट एजेंसी के मध्य समझौता हुआ है, जिसमें फ्राँस डेवलपमेंट एजेंसी के सहयोग से क्रियान्वित होने वाली ‘राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना’ के अंतर्गत वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी। वन विभाग की इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्ष में 13 ज़िलों में 1693.91 करोड़ रुपए व्यय होंगे, जिसका 70 प्रतिशत अंश (1185.28 करोड़ रुपए) फ्राँस डेवलपमेंट एजेंसी एवं 30 प्रतिशत अंश (508.62 करोड़ रुपए) राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

प्रश्न 6   निम्न में से राजस्थान से किसे पद्मश्री 2023 से सम्मानि किया गया है -
अ. अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन
ब. मूलचंद लोढ़ा
स. लक्ष्मण सिंह लापोडिया
द. रामप्रताप सिंह वर्मा

 (अ) केवल अ और ब
 (ब) केवल अ, ब और द
 (स) केवल अ, ब और स
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : केवल अ, ब और स
व्याख्या :
प्रदेश के पुरस्कार प्राप्त करने वालों में गज़ल गायकी और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को, सामाजिक कार्य के लिये डूंगरपुर के सामाजिक कार्यकर्त्ता मूलचंद लोढ़ा को और सामाजिक क्षेत्र में ही उत्कृष्ट कार्य हेतु जयपुर के लक्ष्मण सिंह लापोडिया शामिल हैं।

प्रश्न 7   हाल ही में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) नागौर
 (ब) जोधपुर
 (स) बाड़मेर
 (द) जयपुर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने जवाहर कला केंद्र, जयपुर में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला, 2023 का शुभारंभ किया। इस मेले में तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल, पंजाब की सहकारी संस्थाओं सहित अन्य सहकारी समितियाँ अपने उत्पाद लेकर आई हैं।

प्रश्न 8   हाल ही में राजस्थान के किस मंडल को ‘टाइम्स रियल एस्टेट काॅन्क्लेव’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है -
 (अ) राजस्थान आवासन मंडल
 (ब) राजस्थान राजस्व मण्डल
 (स) वन मंडल राजस्थान
 (द) श्रमिक कल्याण मंडल राजस्थान

उत्तर : राजस्थान आवासन मंडल
व्याख्या :
केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) ने राजस्थान आवासन मंडल को रियल एस्टेट का राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर के समारोह में राजस्थान आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को इस सम्मान से नवाज़ा। राजस्थान आवासन मंडल को देश में सर्वाधिक हाउसिंग प्रोजेक्टस Real Estate Regulatory Authority (रेरा/RERA) में रजिस्टर्ड करने, सर्वाधिक आवास विक्रय करने और रियल एस्टेट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिये इस महत्त्वपूर्ण सम्मान से नवाजा गया।

प्रश्न 9   हाल ही में मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं के लिये राज मत्स्य पोर्टल का लोकार्पण किसने किया -
 (अ) लालचंद कटारिया
 (ब) अशोक गहलोत
 (स) डा. सी.पी. जोशी
 (द) डा. बी. डी कल्ला

उत्तर : लालचंद कटारिया
व्याख्या :
राजस्थान के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री लालचंद कटारिया ने पंत भवन में राज मत्स्य योजना पोर्टल का ऑनलाइन लोकार्पण किया। अब राज्य में मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं के लिये आवेदन प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन होगी।

प्रश्न 10   हाल ही में राष्ट्रीय आरोग्य मेला राजस्थान के किस शहर में आयोजित किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) टोंक
 (स) कोटा
 (द) झालावाड़

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के आयुष राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में केंद्रीय आयुष मंत्रालय, राज्य के आयुष विभाग तथा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.