Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs May 2023

प्रश्न 11   हाल ही में (मई 2023 में) मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेलों का वातावरण बनाने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित के लिए किस नाम से प्रत्येक संभाग में स्पोर्टस स्कूल स्थापित करने के लिए वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है -
 (अ) सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल
 (ब) दिलीप सरदेसाई आवासीय स्पोर्टस स्कूल
 (स) देवेंद्र झाझरिया आवासीय स्पोर्टस स्कूल
 (द) सुरेंद्र कटारिया आवासीय स्पोर्टस स्कूल

उत्तर : सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों का वातावरण बनाने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य के प्रत्येक संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल स्थापित करने के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश के बीकानेर, कोटा, अजमेर, उदयपुर एवं भरतपुर संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल स्थापित किये जाएंगे, जिसके लिये 69.20 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रश्न 12   हाल ही में (मई 2023 में) राजस्थान सरकार ने कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलने वाली 1500 रूपये पेंशन को बढ़ा कर ........... रूपये कर दिया है -
 (अ) 1700 रूपये
 (ब) 2000 रूपये
 (स) 2500 रूपये
 (द) 2800 रूपये

उत्तर : 2500 रूपये
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि के वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है। कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को अब प्रतिमाह 2500 रुपए पेंशन राशि मिलेगी।

प्रश्न 13   हाल ही में (मई 2023 में) उपराष्ट्रपति ने स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा का अनावरण किया। नाथूराम मिर्धा का संबंध ____ से था -
 (अ) नागौर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) सीकर

उत्तर : नागौर
व्याख्या :
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने नागौर के मेड़ता सिटी में स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कृषि आयोग के अध्यक्ष के रूप में नाथूराम मिर्धा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सर छोटूराम, किसान केसरी बलदेव मिर्धा और चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने का कार्य किया।

प्रश्न 14   हाल ही में (मई 2023 में) राजस्थान के किस बोर्ड को मलेशिया में ‘द गोल्डन ग्लोब अवाडर््स’ में ‘बेस्ट एनवारनमेंट फे्रंडली प्रोजेक्ट्स’ और ‘बेस्ट इनोवेटिव प्रोजेक्ट आॅफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया -
 (अ) राजस्थान हाउसिंग बोर्ड
 (ब) राजस्थान राजस्व मंडल
 (स) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा मंडल
 (द) राजस्थान तकनीकी शिक्षा बोर्ड

उत्तर : राजस्थान हाउसिंग बोर्ड
व्याख्या :
वर्ल्ड एचआरडी काउंसिल के निर्णायक मंडल ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के दो प्रोजेक्टों का चयन ’बेस्ट एनवायरनमेंट फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स’ और ’बेस्ट इनोवेटिव प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ के रूप में करते हुए बोर्ड को ’द गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स’ फॉर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप’ से सम्मानित किया है।

प्रश्न 15   12 मई, 2023 को जोधपुर शहर का कौनसा स्थापना दिवस मनाया गया -
 (अ) 432वां
 (ब) 476वां
 (स) 532वां
 (द) 565वां

उत्तर : 565वां
व्याख्या :
12 मई, 2023 को जोधपुर शहर का 565वाँ स्थापना दिवस विभिन्न मनोहारी एवं आकर्षक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि राठौर वंश के प्रमुख राव जोधा ने वर्ष 1459 में जोधपुर की स्थापना की थी। इस शहर का नाम उनके नाम पर ही रखा गया है। इसे पहले मारवाड़ के नाम से जाना जाता था। जोधपुर में ज्यादातर घर नीले रंग से रंगे हुए है. इसलिये इस शहर को ‘ब्लू सिटी’या ‘सन सिटी’ भी कहा जाता है।

प्रश्न 16   हाल ही में (मई 2023 में) किस बैंक ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों मेें वित्तीय साक्षरता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया -
 (अ) मरूधरा ग्रामीण बैंक
 (ब) भारतीय रिजर्व बैंक
 (स) भारतीय स्टेट बैंक
 (द) पंजाब नेशनल बैंक

उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक
व्याख्या :
प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता को प्रोत्साहित करने के लिये भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा राजस्थान के सभी ज़िलों के राजकीय विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रश्न 17   हाल ही में (मई 2023 में) महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के लिए राज्य सरकार ने किस स्तर पर महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की कार्ययोजना के प्रारूप का अनुमोदन किया है -
 (अ) तहसील
 (ब) ब्लाॅक
 (स) जिला
 (द) संभाग

उत्तर : ब्लाॅक
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के लिये राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की कार्ययोजना के प्रारूप का अनुमोदन किया है। प्रत्येक समिति की अंशदान की 3 लाख रुपए राशि भी राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इस तरह राज्य में 351 ब्लॉक में बनने वाली ग्राम सहकारी सेवा समितियों के लिये कुल 10.53 करोड़ रुपए का वित्तीय भार राज्य सरकार वहन करेगी।

प्रश्न 18   हाल ही में (मई 2023 में) किस शहर में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना के लिए मंजूरी प्रदान की गई है -
 (अ) किशनगढ़, अजमेर
 (ब) बालोतरा, बाड़मेर
 (स) नौखा, बिकानेर
 (द) सांचौर, जालौर

उत्तर : किशनगढ़, अजमेर
व्याख्या :
राजस्थान के पुलिस कर्मचारियों की कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से अजमेर के सिलोरा (किशनगढ़) में प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूल के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

प्रश्न 19   हाल ही में (मई 2023 में) किस शहर में राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की स्थायी पीठ स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) उदयपुर
 (द) कोटा

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में ‘राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण’ की स्थायी पीठ खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस पीठ का संचालन जोधपुर हाईकोर्ट के पुराने हेरिटेज भवन के कोर्ट नंबर-19 में किया जाएगा।

प्रश्न 20   हाल ही में (मई 2023 में) किस चिकित्सालय में स्ट्रोक इंटरवेंशन लैब स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रूपए की वित्तीय मंजूरी दी गई है -
 (अ) सवाई मानसिंह एमएमएस चिकित्सालय, जयपुर
 (ब) मेडिपल्स अस्पताल, जोधपुर
 (स) गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर
 (द) अग्रवाल अस्पताल, टोंक

उत्तर : सवाई मानसिंह एमएमएस चिकित्सालय, जयपुर
व्याख्या :
जयपुर के सवाई मानसिंह एसएमएस चिकित्सालय में स्ट्रोक इंटरवेंशन लैब की स्थापना के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.