Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs May 2023

प्रश्न 1   2023 में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महँगाई राहत कैंप में कौन सी योजना सम्मिलित नहीं थी -
 (अ) मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर गारंटी कार्ड योजना
 (ब) मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना
 (स) मुख्यमंत्री युवा संबल योजना
 (द) मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना

उत्तर : मुख्यमंत्री युवा संबल योजना

प्रश्न 2   उस अभ्यास का नाम बताइए जो हाल ही में (मई 2023 में) राजस्थान और पंजाब में पश्चिमी सीमाओं में भारतीय सेना (आईए) के दक्षिण पश्चिमी (सप्त शक्ति) कमान द्वारा आयोजित किया गया था -
 (अ) गरुड़ शक्ति 2023
 (ब) कृपाण शक्ति 2023
 (स) मित्र शक्ति 2023
 (द) सुदर्शन शक्ति 2023

उत्तर : सुदर्शन शक्ति 2023
व्याख्या :
भारतीय सेना (IA) के दक्षिण पश्चिमी (सप्त शक्ति) कमान ने राजस्थान और पंजाब में पश्चिमी सीमाओं पर 22 से 25 मई 2023 तक 4 दिवसीय अभ्यास ‘सुदर्शन शक्ति 2023’ का आयोजन किया।

प्रश्न 3   हाल ही में (मई 2023 में) ‘राजस्थान युवा कृषक कौशल व क्षमता संवर्द्धन मिशन’ के तहत कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं की प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया गया है। निम्न में से कौनसा कथन सत्य है -
 (अ) 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को प्रतिवर्ष 15 हजार राशि प्रदान की जायेगी
 (ब) स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राओं को प्रतिवर्ष 20 हजार रूपए दिये जाएंगे
 (स) पीएचडी की छात्राओं को प्रति वर्ष 50 हजार रूपए दिये जाएंगे
 (द) उपरोक्त सभी सत्य हैं

उत्तर : 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को प्रतिवर्ष 15 हजार राशि प्रदान की जायेगी
व्याख्या :
मिशन के तहत राज्य में कृषि विषय को लेकर अध्ययन करने वाली 11वीं एवं 12वीं कक्षा की छात्राओं को प्रतिवर्ष 5 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 15 हज़ार की राशि प्रोत्साहन प्रदान की जाएगी। कृषि विज्ञान से  स्नातक के साथ ही स्नातकोत्तर में अध्ययन करने वाली छात्राओं को 12 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 25 हज़ार रुपए प्रतिवर्ष दिये जाएंगे। इसी प्रकार कृषि विषय में पीएचडी करने वाली छात्राओं को 15 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 40 हज़ार रुपए प्रतिवर्ष (अधिकतम 3 वर्ष) प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

प्रश्न 4   हाल ही में (मई 2023 में) मुख्यमंत्री अशेक गहलोत ने किस वन्यजीव अभयारण्य में ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन किया है -
 (अ) जयसमंद अभयारण्य, उदयपुर
 (ब) रामसागर, धौलपुर
 (स) रामगढ़ विषधारी, बूंदी
 (द) फुलवारी की नाल, उदयपुर

उत्तर : जयसमंद अभयारण्य, उदयपुर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राज्य के उदयपुर ज़िले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य में ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन किया।

प्रश्न 5   ‘चौराहे के तीन रास्ते’ किनका कहानी संग्रह है -
 (अ) विनोद सोमानी
 (ब) प्रभु दयाल
 (स) हंसमुख सिहाग
 (द) राजेश जैन

उत्तर : विनोद सोमानी
व्याख्या :
अजमेर ज़िला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा के नामचीन वयोवृद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी हंस के नव प्रकाशित कहानी-संग्रह ‘चौराहे के तीन रास्ते’ का विमोचन किया।

प्रश्न 6   हाल ही में (मई 2023 में) राजस्थान सरकार ने विज्ञान और मानविकी व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किस विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया है -
 (अ) मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, यूके
 (ब) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया
 (स) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
 (द) नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर, सिंगापुर

उत्तर : मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, यूके
व्याख्या :
विज्ञान और मानविकी व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान के चिकित्सा शिक्षा विभाग और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय (यूके) के बीच एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।

प्रश्न 7   हाल ही में (मई 2023 में) राजस्थान सरकार ने शहरी पेयजल क्षेत्र में सुधार के लिए किस देश के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं -
 (अ) फ्रांस
 (ब) जापान
 (स) डेनमार्क
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : डेनमार्क
व्याख्या :
राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी की उपस्थिति में सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शहरी जल प्रबंधन के लिये आहूस, डेनमार्क एवं राजस्थान सरकार के बीच हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

प्रश्न 8   राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022-23 के अंतर्गत मीरा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया -
 (अ) रति सक्सेना
 (ब) आरती जैन
 (स) अंशिका मोदी
 (द) राजश्री गुप्ता

उत्तर : रति सक्सेना
व्याख्या :
राजस्थान के कला साहित्य एवं संस्कृति मंत्री बी. डी. कल्ला ने राजस्थान साहित्य अकादमी का वार्षिक पुरस्कार-सम्मान समारोह 2022-23 में साहित्यकारों को संगीत, कला और साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिये सम्मानित किया। बहुप्रतिष्ठित मीरा पुरस्कार, रति सक्सेना को उनकी कृति ‘हँसी एक प्रार्थना के लिये’ के लिये प्रदान किया गया।

प्रश्न 9   हाल ही में (मई 2023 में) मुख्यमंत्री ने चार शहरों में जीआईएस आधारित थ्री डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें से शहरों का कौनसा युग्म इन चार शहरों में शामिल है -
 (अ) जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर
 (ब) जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर
 (स) जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर
 (द) जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा

उत्तर : जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के चार शहरों जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में जीआईएस आधारित थ्री डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिये 106.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रश्न 10   ‘भारत में राज्यों की राजनीति’ पुस्तक के लेखक कौन हैं -
 (अ) हंसमुख सिहाग
 (ब) धर्मचंद जैन
 (स) राजेश कुमार
 (द) रचना शर्मा

उत्तर : धर्मचंद जैन
व्याख्या :
राज्यपाल कलराज मिश्र को सुप्रसिद्ध लेखक प्रो. धर्मचंद जैन ने अपनी तीन भागों में प्रकाशित पुस्तक ‘भारत में राज्यों की राजनीति’ की प्रथम प्रति भेंट की। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजभवन में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत छात्राओं आशी गालरिया और अस्मी ढाकर ने संयुक्त रूप से लिखी अपनी पुस्तक  ‘द साइबेरियन स्ट्रे’ की प्रथम प्रति भेंट की।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.