राजस्थान एक परिचय
प्रश्न 1 नीचे दिए गए कथनों में से वे कथन चुनिए जो राजस्थान के संदर्भ में सही नहीं हैं:
1. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.4% है।
2. राजस्थान की साक्षरता 52.12% है।
3. राजस्थान में प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में 928 महिलाएँ हैं।
4. गलौटी कबाब और गांठिया राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजन हैं।
5. ब्रिटिश राज में राजस्थान का पुराना नाम राजपूताना था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
(अ) केवल 1, 2 और 4
(ब) केवल 1 और 4
(स) केवल 2, 3 और 5
(द) केवल 2 और 4
व्याख्या :
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान की साक्षरता - 66.1 प्रतिशत(शहरी 79.7 व ग्रामीण 61.4 प्रतिशत) है। राजस्थान में लिंगानुपात(प्रति हजार पुरूषों पर महिलाओं की संख्या) 928 है।
प्रश्न 2 ‘राजस्थान’ की पूर्व से पश्चिम तक की चौड़ाई है -
Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
(अ) 869 किमी
(ब) 839 किमी
(स) 896 किमी
(द) 890 किमी
व्याख्या :
‘राजस्थान’ की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
प्रश्न 3 राजस्थान का पूर्व से पश्चिमी सीमा तक विस्तार कितने किमी. है-
(अ) 869 किमी.
(ब) 866 किमी.
(स) 849 किमी.
(द) 845 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है।
प्रश्न 4 कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट स्थित शहर है-
(अ) डूँगरपुर
(ब) उदयपुर
(स) चित्तौड़गढ़
(द) बाँसवाड़ा
व्याख्या :
कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है। बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।
प्रश्न 5 क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान है-
(अ) प्रथम
(ब) दुसरा
(स) तिसरा
(द) चैथा
व्याख्या :
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
प्रश्न 6 राजस्थान के सर्वाधिक निकट स्थित बंदरगााह है -
(अ) तूतीकोरन
(ब) काण्डला
(स) पारादीप
(द) कोचीन
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे नजदीक बन्दरगाह कांडला(गुजरात) है।
प्रश्न 7 देश का सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल की दृष्टि से) है-
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) आन्ध््रा प्रदेश
(द) राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
प्रश्न 8 राजस्थान पृथ्वी के किस क्षेत्र में स्थित है-
(अ) पूर्वी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध
(ब) उत्तरी एवं पूर्वी गोलार्द्ध
(स) पश्चिमी एवे उत्तरी गोलार्द्ध
(द) पश्चिमी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध
व्याख्या :
भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है। ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।
प्रश्न 9 राजस्थान का मानक समय किस देशान्तर रेखा से निर्धारित किया जाता है-
(अ) 70 पूर्वी देशान्तर
(ब) 75 पूर्वी देशान्तर
(स) 82½ पश्चिमी देशान्तर
(द) 82½ पूर्वी देशान्तर
व्याख्या :
राजस्थान का मानक समय भारत के मानक समय 82½ पूर्वी देशांतर के अनुरूप ही है।
प्रश्न 10 21 जून को सूर्य की किरणें किस जिले में सीधी पड़ती है-
(अ) गंगाानगर
(ब) जयपुर
(स) बाँसवाड़ा
(द) अलवर
व्याख्या :
राजस्थान में कर्क रेखा बाॅंसवाडा जिले के कुशलगढ़ तहसील से होकर गुजरती है। अतः बांसवाडा जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है। जबकी श्री गंगानगर जिला कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है अतः श्री गंगानगर जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक तिरछी पडती है।
page no.(1/12)