Web Designing
प्रश्न 1 HTML प्रयोग में लेता है-
(अ) पहले से बनाए हुए tag
(ब) user द्वारा बनाए हुए tag
(स) लिंकिंग में प्रयोग किए जाने वाले tag
(द) fixed tag जो भाषा में परिभाषित हैं
व्याख्या :
HTML language पहले से fixed tag जो इस भाषा में है केवल उनका ही उपयोग कर सकते हैं। user खुद के tag नहीं बना सकता है।
प्रश्न 2 किसी भी वेबसाइट को बनाने हेतु user को किस component की आवश्यकता होती है-
(अ) Domain name
(ब) Hosting
(स) उपरोक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :
किसी वेबसाइट को बनाने के लिए उपयोगकर्ता को दो चीजों की आवश्यकता होती है: डोमेन नाम और वेब होस्टिंग। डोमेन नाम आपकी वेबसाइट का नाम है, जैसे कि rajasthangyan.com। वेब होस्टिंग एक सेवा है जो आपकी साइट को इंटरनेट से जोड़ती है।
प्रश्न 3 कौनसा process website में कितने page है कब update किये गये है कब delete कियेगये आदि की सूचना देता है।
(अ) Crawling
(ब) Indexing
(स) Ranking
(द) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :
क्रॉलर (Crawler) जब किसी भी वेबसाइट को विजिट करते हैं तो website में कितने page है कब update किये गये है कब delete कियेगये आदि की सूचनाएँ एकत्रित करते हैं।
प्रश्न 4 Human readable URL form को किसके द्वारा IP address में बदला जाता है -
(अ) DNS Server द्वारा
(ब) Website द्वारा
(स) World Wide Web द्वारा
(द) HTTP द्वारा
व्याख्या :
ब्राउजर से URL को HTTP Protocol के माध्यम से DNS (Domain Name System) पर भेजा जाता है। जो उस सर्वर का वास्तविक पता है जिस पर वेबसाइट है।
प्रश्न 5 जब एक वेब साइट विकसित किया जाता है, तो विभिन्न इंटर लिंक्ड फाइलों को एक साथ रखा जाता है, इसे कौन-सी सुविधा करके प्राप्त किया जाता है -
(अ) हाइपर टेक्स्ट
(ब) हाइपर लिंक्स
(स) नेटवर्क लिंक
(द) एक्स्ट्रा लिंक
व्याख्या :
हाइपरलिंक Interlinked files का ऐसा समूह है, जिसमें विभिन्न files एक-दूसरे से linked रहती है।
प्रश्न 6 CMS का पूरा नाम क्या है -
(अ) Content Management System
(ब) Client Management System
(स) Cloud Management System
(द) Content Management System
व्याख्या :
CMS का पूर्ण नाम Content Management System है। Website admin scripting से बने CMS (Content Management System) के द्वारा अपनी वेबसाइट को बार-बार coding किये बिना आसानी से manage कर सकता है।
प्रश्न 7 HTML में टैग किसमें परिबद्ध कुंजी शब्दों के बने होते हैं
(अ) कोणीय कोष्ठक
(ब) लघु कोष्ठक
(स) वर्ग कोष्ठक
(द) पुष्पित कोष्ठक
व्याख्या :
HTML tag के लिए <> कोणीय कोष्ठक का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 8 Heading tag जो HTML में उपयोग लिए जाते हैं व कितने प्रकार के होते हैं -
(अ) 7
(ब) 6
(स) 5
(द) 4
व्याख्या :
heading Tag का उपयोग user अक्षरों की Size heading देने के लिए h1 से h6 tag का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 9 Number/ordered list कौनसा tag create करता है -
(अ) <UL>
(ब) <OL>
(स) <OT>
(द) <B>
व्याख्या :
List tag <OL> का उपयोग content को list करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 10 Web page संग्रहित किये जाते हैं -
(अ) Modem पर
(ब) Client पर
(स) Server पर
(द) Router पर
व्याख्या :
वर्ल्ड वाइड वेब पर उपलब्ध सभी वेबसाइट के प्रत्येक पेज को Web Page (वेब पेज) कहा जाता है।
page no.(1/3)