सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- प्रश्न 1 संयुक्त राष्ट्र ने निम्न में से किस वर्ष में उपभोक्ता संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र के दिशा निर्देशों को अपनाया -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) 1985
- (ब) 1979
- (स) 1981
- (द) 1983
उत्तर : 1985
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र ने 1985 में उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने दिशा-निर्देश जारी किए, जो विश्व स्तर पर लागू किए गए।
- प्रश्न 2 भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों को सामाजिक अन्याय तथा सभी प्रकार के शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है -
-
- (अ) अनुच्छेद 42
- (ब) अनुच्छेद 45
- (स) अनुच्छेद 46
- (द) अनुच्छेद 51
उत्तर : अनुच्छेद 46
व्याख्या :
अनुच्छेद 46 अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा समाज के कमज़ोर वर्गों के शैक्षणिक व आर्थिक हितों को प्रोत्साहन और सामाजिक अन्याय एवं शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है।
- प्रश्न 3 महिला समृद्धि योजना कब प्रारम्भ की गई -
-
- (अ) 2 अक्टूबर 1993
- (ब) 2 अक्टूबर 1994
- (स) 26 जनवरी, 1994
- (द) 15 अगस्त, 1995
उत्तर : 2 अक्टूबर 1993
व्याख्या :
महिला समृद्धि योजना (MSY) 2 अक्टूबर, 1993 को ग्रामीण महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
page no.(1/1)