Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2023

प्रश्न 1   हाल ही में महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार किसे प्रदान किया गया -
 (अ) हरिप्रसाद चौरसिया
 (ब) आशीष रागवानी
 (स) सुचिस्मिता चटर्जी
 (द) देबोप्रिया

उत्तर : हरिप्रसाद चौरसिया
व्याख्या :
जोधपुर में राई का बाग स्थित राजमाता कृष्णाकुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट एवं स्वर सुधा, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिज हाईनेस महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविख्यात बाँसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को ‘महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

प्रश्न 2   मिस अर्थ इंडिया 2023 का ख़िताब किसने जीता -
 (अ) प्रियन सेन
 (ब) वंशिका परमार
 (स) स्वेता शारदा
 (द) राखी कपूर

उत्तर : प्रियन सेन
व्याख्या :
राजस्थान के सीकर की रहने वाली प्रियन सेन ने नई दिल्ली में आयोजित मिस डिवाइन ब्यूटी 2023 राष्ट्रीय फाइनल के दौरान मिस अर्थ इंडिया (Miss Earth India) 2023 का खिताब जीता। उन्हें यह ताज कोरिया की मौजूदा मिस अर्थ मीना सू चोई ने पहनाया। वहीं प्रवीणा आंजना को मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 नामित किया गया, जबकि पेमा चोडेन भूटिया और तेजस्विनी श्रीवास्तव दोनों को उपविजेता घोषित किया गया।

प्रश्न 3   भारतीय संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का अधिकाधिक प्रसार करने के लिए राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने कौनसे अभियान की शुरुआत की -
 (अ) संविधान को पढ़ो और जिओ
 (ब) जय संविधान जय राजस्‍थान
 (स) संविधान को पढ़ो और सिखो
 (द) हर घर संविधान

उत्तर : संविधान को पढ़ो और जिओ
व्याख्या :
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में संस्कृति युवा संस्था के ‘संविधान को पढ़ो और जिओ’अभियान की शुरुआत की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने संस्कृति युवा संस्था द्वारा दो लाख की संख्या में मुद्रित ‘संविधान की उद्देशिका और मूल कर्त्तव्य’संदेश का लोकार्पण भी किया।

प्रश्न 4   ‘तारबंदी योजना’ के तहत कृषकों को कितना अनुदान दिया जा रहा है -
 (अ) लागत का 50 प्रतिशत या 40 हजार रूपये जो भी कम हो
 (ब) लागत का 25 प्रतिशत या 50 हजार रूपये जो भी कम हो
 (स) लागत का 30 प्रतिशत या 45 हजार रूपये जो भी कम हो
 (द) लागत का 60 प्रतिशत या 55 हजार रूपये जो भी कम हो

उत्तर : लागत का 50 प्रतिशत या 40 हजार रूपये जो भी कम हो
व्याख्या :
तारबंदी योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों को तारबंदी के लिए राज्य सरकार द्वारा लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम 48 हजार रुपये (जो भी कम हो) देय है। वहीं अन्य कृषकों के लिए लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपये ( जो भी कम हो) का अनुदान दिया जा रहा है।

प्रश्न 5   महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय की स्थापना कहां की जायेगी -
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) झालावाड़

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
विधानसभा ने महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय, जोधपुर विधेयक - 2023 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

प्रश्न 6   हाल ही में सरिस्का में बाघ विस्थापन के कितने वर्ष पूरे हुए हैं -
 (अ) 10 वर्ष
 (ब) 12 वर्ष
 (स) 15 वर्ष
 (द) 20 वर्ष

उत्तर : 15 वर्ष
व्याख्या :
4 अगस्त को सरिस्का में बाघ विस्थापन के 15 वर्ष पूरे होने पर वर्ल्ड वाइल्डर्नेस कांग्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WWTI) और सरिस्का टाइगर फाउंडेशन (STF) की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बाघोदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टाइगर एंथम का राजस्थानी वर्जन 'थारी-म्हारी आ दुनिया' भी लाॅन्च किया गया।

प्रश्न 7   हाल ही में नेशनल हैंडलूम वीक-2023 का आयोजन कब से कब तक किया गया -
 (अ) 1 अगस्त से 5 अगस्त
 (ब) 2 अगस्त से 6 अगस्त
 (स) 3 अगस्त से 7 अगस्त
 (द) 4 अगस्त से 8 अगस्त

उत्तर : 3 अगस्त से 7 अगस्त
व्याख्या :
3 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बुनकरों, हथकरघा और खादी क्षेत्र के उत्पादों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे नेशनल हैंडलूम वीक-2023 का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया। जवाहर कला केंद्र में 3 से 7 अगस्त तक नेशनल हैंडलूम वीक-2023 का आयोजन किया गया।

प्रश्न 8   हाल ही में राजस्थान राज्य गुरू गोरखनाथ बोर्ड का गठन किया गया। बार्ड का प्रशासनिक विभाग होगा -
 (अ) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
 (ब) वित्त विभाग
 (स) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
 (द) स्कूल शिक्षा विभाग

उत्तर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान राज्य गुरु गोरखनाथ बोर्ड के प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड में 5 गैर-सरकारी सदस्य (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा 3 सदस्य) होंगे।

प्रश्न 9   गोवा में आयोजित इकोनोमिक टाइम्स गवर्नमेंट डिजिटेक काॅन्कलेव और अवाॅर्ड्स 2023 में राजस्थान की किस योजना को ‘डिजिटल ट्रांसफाॅर्मेशन इन सोशल सेक्टर’ श्रेणी में गोल्ड अवाॅर्ड जीता है -
 (अ) जन आधार योजना
 (ब) इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना
 (स) जननी सुरक्षा योजना
 (द) मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना

उत्तर : जन आधार योजना
व्याख्या :
ई गवर्नेंस के ज़रिये गुड गवर्नेंस देने की राजस्थान सरकार की महत्त्वपूर्ण फ्लैगशिप जन आधार योजना ने गोवा में आयोजित तीन दिवसीय इकोनोमिक टाइम्स गवर्नमेंट डिजिटेक कॉन्क्लेव और अवॉर्ड्स 2023 में ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन सोशल सेक्टर’श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड जीता है।

प्रश्न 10   हाल ही में किस संस्थान ने राजस्थान सरकार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे विकास निधि के तहत 1,974.07 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है -
 (अ) नाबार्ड
 (ब) विश्व बैंक
 (स) भारतीय रिजर्व बैंक
 (द) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

उत्तर : नाबार्ड
व्याख्या :
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने राजस्थान सरकार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे विकास निधि (RIDF) के तहत कुल राशि 1,974.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.