Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs September 2023

प्रश्न 1   हाल ही में (सितंबर 2023 में) मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब किसने जीता -
 (अ) प्रवीणा अंजना
 (ब) अंजलि सूद
 (स) रेवती अद्वैथी
 (द) रेशमा केवलरमानी

उत्तर : प्रवीणा अंजना
व्याख्या :
उदयपुर की प्रवीणा अंजना को मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया है, जिससे उन्होंने इस अक्टूबर में जापान में मिस इंटरनेशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना स्थान हासिल किया।

प्रश्न 2   हाल ही में (सितंबर 2023 में) बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) मुंबई
 (स) कोलकाता
 (द) सुरत

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग 14 से 15 सितंबर, 2023 तक जयपुर में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा “Safe & Secure Dams Ensure Nation’s Prosperity” विषय के तहत किया गया।

प्रश्न 3   सितंबर 2023 में, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक और ग्वालियर घराने के सबसे प्रमुख प्रतिपादकों में से एक _________ का निधन हो गया।
 (अ) उस्ताद राशिद खान
 (ब) किशोरी अमोनकर
 (स) मालिनी राजुरकर
 (द) शुभा मुद्गल

उत्तर : मालिनी राजुरकर
व्याख्या :
प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और ग्वालियर घराने की सबसे प्रमुख प्रतिपादकों में से एक मालिनी राजुरकर का 82 वर्ष की आयु में हैदराबाद, तेलंगाना में निधन हो गया। उनका जन्म 1941 में राजस्थान के अजमेर में हुआ था।

प्रश्न 4   राजस्थान में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति दिवस कब मनाया जाता है -
 (अ) 16 अगस्त
 (ब) 21 अगस्त
 (स) 31 अगस्त
 (द) 1 सितंबर

उत्तर : 31 अगस्त
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजातियों के 72वें मुक्ति दिवस राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए हर वर्ष 31 अगस्त को विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजाति दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।

प्रश्न 5   हाल ही में (सितंबर 2023 में) भारतीय सेना द्वारा जैसलमेर में डेजर्ट स्ट्राइक युद्धाभ्यास किया गया। इस युद्धाभ्यास में मुख्य अतिथि किस देश के जनरल कमांडर थे -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) ब्राजील
 (स) फ्रांस
 (द) अमेरिका

उत्तर : ब्राजील
व्याख्या :
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की ओर से डेजर्ट स्ट्राइक युद्धाभ्यास किया गया। इस युद्धाभ्यास में मुख्य अतिथि के रूप में ब्राजील सेना के जनरल कमांडर टाॅमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा शामिल हुए।

प्रश्न 6   हाल ही में (सितंबर 2023 में) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री जयनारायण व्यास स्मृति टाउन हाॅल का लोकार्पण किस जिले में किया है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) सीकर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जोधपुर ज़िले में पट्टिका का अनावरण कर श्री जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नृत्य, नाटक एवं संगीत कला को प्रोत्साहन देने के लिये जयपुर के रवींद्र मंच को मल्टी कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘भारत का संविधान-राजस्थानी अनुवाद’ पुस्तिका का विमोचन किया तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के वर्ष 2023-24 के लिये वरिष्ठ नाट्य निर्देशन विधा में उदयपुर के भानु भारती को सर्वोच्च रत्न से सम्मानित किया।

प्रश्न 7   सत्यव्रत रावत चूंडा पैनोरमा का निमार्ण किस स्थान पर किया जायेगा -
 (अ) बस्सी
 (ब) घाटोल
 (स) नीमच
 (द) आमेट

उत्तर : बस्सी
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ ज़िले में 4 करोड़ रुपए की लागत से सत्यव्रत रावत चूंडा पैनोरमा के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। सत्यव्रत रावत चूंडा पैनोरमा निर्माण के लिये चित्तौड़गढ़ ज़िला कलक्टर द्वारा ग्राम बस्सी में ज़मीन भी आवंटित की जा चुकी है। गौरतलब है कि मेवाड़ के महाराणा लाखा के ज्येष्ठ पुत्र सत्यव्रत चूंडा ने अपने पिता के वचन को निभाने के लिये राजगद्दी और राज्य की सीमाओं का त्याग कर दिया था। अपने वचन पालन एवं त्याग के कारण उन्हें मेवाड़ का भीष्म पितामह भी कहा जाता है।

प्रश्न 8   सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म की स्थापना किस जिले में कि जायेगी -
 (अ) जयपुर ग्रामीण
 (ब) जोधपुर ग्रामीण
 (स) बीकानेर
 (द) टोंक

उत्तर : जयपुर ग्रामीण
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर ग्रामीण ज़िले के चाकसू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म की स्थापना के लिये 40 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। चाकसू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म की स्थापना से पंचकर्म के क्षेत्र में अधिक उत्कृष्टता के साथ कार्य हो सकेगा। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा जोधपुर में इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म के संचालन की स्वीकृति भी दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में चाकसू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पंचकर्म खोले जाने के लिये घोषणा की थी।

प्रश्न 9   राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से राजस्थान से किसे सम्मानित किया गया है -
 (अ) आशा सुमन
 (ब) शीला आसोपा
 (स) प्रवीणा अंजना
 (द) उपरोक्त 1 और 2 दोनों

उत्तर : उपरोक्त 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
राजस्थान की दो महिला शिक्षकों को चुना गया था, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षिकाओं में अलवर ज़िले की आशा सुमन और जोधपुर में प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा शामिल हैं। आशा सुमन अलवर में बच्चियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती हैं तो वहीं जोधपुर में प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा ने कड़ी मेहनत से साईन लैंग्वेज तैयार कर बच्चों को शब्द ज्ञान कराया।

प्रश्न 10   ई-एजुकेशन उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने किस संगठन के सहयोग से ‘स्कूल आफ्टर स्कूल’ प्रोग्राम शुरू किया है -
 (अ) मिशन उडान
 (ब) मिशन ज्ञान
 (स) एकलव्य
 (द) राजस्थानज्ञान

उत्तर : मिशन ज्ञान
व्याख्या :
राज्य में 12 हज़ार उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ई-एजुकेशन उपलब्ध करवाने के लिये स्कूल आफ्टर स्कूल प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मिशन ज्ञान’के सहयोग से बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिये स्कूल समय पश्चात् सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने विद्यालयों में ई-कक्षाओं के संचालन के लिये मिशन स्टार्ट कार्यक्रम तथा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कंप्यूटरीकरण प्रोग्राम का शुभारंभ किया। समारोह में वेदांतु इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं लीडरशिप बुलेवर्ड प्रा.लि. (लीड) सहित विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू किये गए।

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.