Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs September 2023

प्रश्न 11   राजस्थान का पहला खनन विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया जाएगा –
 (अ) डबोक (उदयपुर)
 (ब) निंबाहेड़ा (चितौड़गढ़)
 (स) किशनगढ़ (अजमेर)
 (द) सिसवाल (बाराँ)

उत्तर : सिसवाल (बाराँ)
व्याख्या :
200 करोड़ से बनने वाला इस माइनिंग यूनिवर्सिटी को ‘राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनिरल्स’ स्थापित करेगा।

प्रश्न 12   15 -17 सितंबर 2023 को भारतीय वायुसेना द्वारा राजस्थान के किस जिले में ‘एयर शो सूर्य किरण’ का आयोजन किया गया –
 (अ) जैसलमेर
 (ब) जोधपुर
 (स) जयपुर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
वायु सेवा द्वारा जयपुर के जल महल पर ‘एयर शो सूर्य किरण’ के तहत 15 से 17 सितंबर 2023 को अदम्य साहस एवं हैरतअंगेज कलाबाजियों का प्रदर्शन किया गया।

प्रश्न 13   विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी ‘प्लेस ओन व्हील्स’ ने वर्ष 2023-24 पर्यटन सत्र की पहली ऑपरेशनल यात्रा 27 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है, यह शाही रेलगाड़ी कहां से शुरू होती है –
 (अ) दिल्ली
 (ब) जयपुर
 (स) सवाई माधोपुर
 (द) भरतपुर

उत्तर : दिल्ली
व्याख्या :
भारतीय रेल और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) द्वारा संचालित यह ट्रेन अपनी एक सप्ताह के सफर के तहत (सितंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक प्रत्येक बुधवार को) नई दिल्ली से जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा होती हुई पुन: नई दिल्ली पहुंचेगी।

प्रश्न 14   मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीतने वाली प्रियन सेन राजस्थान के किस जिले से संबंधित है –
 (अ) जयपुर
 (ब) अलवर
 (स) जोधपुर
 (द) सीकर

उत्तर : सीकर
व्याख्या :
राजस्थान के सीकर की रहने वाली प्रियन सेन ने नई दिल्ली में आयोजित मिस डिवाइन ब्यूटी 2023 राष्ट्रीय फाइनल के दौरान मिस अर्थ इंडिया (Miss Earth India) 2023 का खिताब जीता। उन्हें यह ताज कोरिया की मौजूदा मिस अर्थ मीना सू चोई ने पहनाया। वहीं प्रवीणा आंजना को मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 नामित किया गया, जबकि पेमा चोडेन भूटिया और तेजस्विनी श्रीवास्तव दोनों को उपविजेता घोषित किया गया।

प्रश्न 15   हाल ही में (सितंबर 2023 में) स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल द्वारा किस शहर में बेटी गौरव उद्यान का लोकार्पण किया गया -
 (अ) कोटा
 (ब) टोंक
 (स) बारां
 (द) करौली

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा नगर विकास न्यास द्वारा 4.50 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किये गये बेटी गौरव पार्क का लोकार्पण किया।

प्रश्न 16   प्रदेश के 26 जिलों के 400 सरकारी स्कूलों में किस बैंक के सहयोग से 75 दिनों में स्मार्ट क्लास रूम तैयार किए जाएंगे -
 (अ) पंजाब नेशनल बैंक
 (ब) राजस्थान मरूधरा बैंक
 (स) एचडीएफसी बैंक
 (द) भारतीय स्टेट बैंक

उत्तर : एचडीएफसी बैंक
व्याख्या :
प्रदेश के 26 जिलों के 400 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आगामी 75 दिनों में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्मार्ट क्लास रूम तैयार किए जाएंगे, इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के नवचार ‘मिशन स्टार्ट‘ के तहत विद्यार्थियों को ‘मिशन ज्ञान‘ के कक्षा 9 से 12 तक के ई-लेक्चर के माध्यम से आनलाइन और ऑफलाइन मोड पर पढ़ाई कराई जाएगी।

प्रश्न 17   राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए साहित्य मनीषी पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है -
 (अ) वेद व्यास
 (ब) रणजीत
 (स) चेतन औदिच्य
 (द) हरीश बी. शर्मा

उत्तर : वेद व्यास
व्याख्या :
राजस्थान सहित्य अकादमी द्वारा राज्य के वरिष्ठ साहित्यकार श्री वेदव्यास को ’साहित्य मनीषी’ पुरस्कार दिए जाने के लिए चयनित किया गया है।

प्रश्न 18   हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस जिले में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा खोले के हनुमान जी मंदिर में रोप-वे का लोकार्पण किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) टोंक
 (स) बारां
 (द) करौली

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर में रोप-वे का लोकार्पण किया। यह रोप-वे खोले के हनुमान जी मंदिर स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर से वैष्णो देवी माता मंदिर तक के लिये बना है। इसके बनने से यहाँ धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी।

प्रश्न 19   हाल ही में (सितंबर 2023 में) उपराष्ट्रपति द्वारा किस शहर में आईसीएआर के क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया गया -
 (अ) गुड़ामालानी
 (ब) नागौर
 (स) रतनगढ़
 (द) श्री डूंगरगढ़

उत्तर : गुड़ामालानी
व्याख्या :
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से राजस्थान में प्रदत्त 2 सौगातों की शुरूआत की। उन्होंने बीकानेर में आईसीएआर के मूंगफली अनुसंधान निदेशालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र और केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के प्रशिक्षु गृह का उद्घाटन किया, वहीं बाड़मेर के गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी। वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय ‘श्री अन्न वर्ष’घोषित किया गया है।

प्रश्न 20   विश्व पर्यटन दिवस 2023 के अवसर पर राजस्थान के किन दो गांवों को क्रमशः रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया -
 (अ) चित्तौड़ का मीनल गांव और अलवर का नौरंगाबाद गांव
 (ब) हनुमानगढ़ का रतनपुरा गांव और अनुपगढ़ का पूगल गांव
 (स) जैसलमेर का चांदन गांव और चुरू का सरदारशहर गांव
 (द) सिरोही का झारोली गांव और बारां का अन्टा गांव

उत्तर : चित्तौड़ का मीनल गांव और अलवर का नौरंगाबाद गांव
व्याख्या :
नई दिल्ली के भारत मंडपम् कन्वेंशन सेंटर में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में देश के 35 ग्रामीण पर्यटन गाँव में से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ज़िले के मीनल गाँव को रजत और अलवर ज़िले के नौरंगाबाद गाँव को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार और ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होम-स्टे के लिये केंद्रीय नोडल एजेंसी द्वारा बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.