Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs December 2023

प्रश्न 1   इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियन के रूप में किसे नामित किया गया है -
 (अ) निखिल डे
 (ब) प्रीति देसाई
 (स) इंदिरा नुई
 (द) विक्रम सिन्हा

उत्तर : निखिल डे
व्याख्या :
भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अंतर्राष्‍ट्रीय भ्रष्‍टाचार रोधी चैम्पियन करार दिया है। अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स और कानून प्रवर्तन मामलों के ब्‍यूरो ने भारत में सरकारी कल्‍याण योजनाओं में भ्रष्‍टाचार के विरोध में किये गए सामाजिक आंदोलनों में उनकी भूमिका को स्वीकार किया है। मजदूर किसान शक्ति संगठन के सह-संस्थापक के रूप में निखिल डे के प्रयासों से राजस्‍थान में सरकारी योजनाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ी है।

प्रश्न 2   3 दिसंबर 2023 को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में राजस्थान के किस खिलाड़ी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टन में स्वर्ण पदक जीता है -
 (अ) पंकज सिंह
 (ब) विकास यादव
 (स) दिव्यांश सिंह पवार
 (द) अभिनव चौधरी

उत्तर : अभिनव चौधरी
व्याख्या :
राजस्थान के अभिनव चौधरी ने भोपाल में राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल का खिताब जीता।

प्रश्न 3   16 वीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटो से किस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की -
 (अ) हंसराज पटेल
 (ब) दिव्या कुमारी
 (स) मनीष यादव
 (द) वसुंधरा राजे

उत्तर : दिव्या कुमारी
व्याख्या :
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से लड़ने वाली भाजपा प्रत्याशी दिव्या कुमारी ने 16वीं विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। दिव्या कुमारी ने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71,368 वोटो से हराया। 16वीं विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी जीत शाहपुरा के कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव ने 67,000 वोटो से दर्ज की है। तीसरे स्थान पर वसुंधरा राजे है जिन्होंने 53,000 वोटो से जीत दर्ज की है। सबसे छोटी जीत बीजेपी के हंसराज पटेल की कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से 321 मतों से हुई।

प्रश्न 4   16 वीं राजस्थान विधानसभा चुनाव होने के बाद सबसे अधिक बार विधायक बने हैं -
 (अ) अशोक गहलोत
 (ब) कालीचरण सर्राफ
 (स) वसुंधरा राजे
 (द) गोविंद सिंह डोटासरा

उत्तर : कालीचरण सर्राफ
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी के कालीचरण सर्राफ ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से अर्चना शर्मा को लगभग 35,494 वोटों से हराकर 8 वीं बार विधायक बने हैं। अशोक गहलोत ने अब तक 6 बार विधानसभा चुनाव जीता है।

प्रश्न 5   राजस्थान से सांसद जिसने विधानसभा चुनाव 2023 नहीं जीता है -
 (अ) दिया कुमारी
 (ब) सुमेधानंद सरस्वती
 (स) बाबा बालकनाथ
 (द) किरोड़ी लाल मीणा

उत्तर : सुमेधानंद सरस्वती
व्याख्या :
बीजेपी के चार सांसदों ने विधानसभा चुनाव 2023 जीता है, जिनमें विद्याधर नगर से दिया कुमारी, झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह, तिजारा से बाबा बालकनाथ और सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा शामिल है।

प्रश्न 6   बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले राजस्थान के सबसे युवा विधायक (25 वर्ष) रविंद्र सिंह भाटी का संबंध किस पार्टी से है -
 (अ) भाजपा
 (ब) कांग्रेस
 (स) बसपा
 (द) निर्दलीय

उत्तर : निर्दलीय
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी (25 वर्ष) थे और सबसे उम्रदराज विधायक कांग्रेस के दीपचंद्र खेरिया किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र से थे।

प्रश्न 7   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है -
 (अ) भजनलाल शर्मा
 (ब) दिया कुमारी
 (स) प्रेमचंद बैरवा
 (द) बालक नाथ

उत्तर : भजनलाल शर्मा
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भजन लाल शर्मा ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल के समक्ष आयोजित समारोह में मुख्‍यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा नेता दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप-मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

प्रश्न 8   दिसंबर 2023 में राजस्थान पुरुष क्रिकेट टीम को हराकर किस टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल 2023-24 जीता?
 (अ) हरियाणा
 (ब) सौराष्ट्र
 (स) कर्नाटक
 (द) गुजरात

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
अशोक मेनारिया की कप्तानी वाली हरियाणा पुरुष क्रिकेट टीम ने राजकोट (गुजरात) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित फाइनल में दीपक हुडा के नेतृत्व वाली राजस्थान पुरुष क्रिकेट टीम को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी 2023-24 जीती।

प्रश्न 9   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
 (अ) वासुदेव देवनानी
 (ब) वसुंधरा राजे
 (स) सचिन पायलट
 (द) दिया कुमारी

उत्तर : वासुदेव देवनानी
व्याख्या :
16वीं राजस्थान विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला जब भाजपा के अनुभवी विधायक वासुदेव देवनानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

प्रश्न 10   निम्न में से राजस्थान से किसे अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन’ की श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानि किया गया -
 (अ) सुनीता गुप्ता
 (ब) प्रशांत अग्रवाल
 (स) राहुल बजाज
 (द) मनीषा कुमारी

उत्तर : सुनीता गुप्ता
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में राजस्थान की दिव्यांग सुनीता गुप्ता और प्रशांत अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया। विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिये विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान के लिये देशभर से 21 व्यक्तियों और 9 संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 प्रदान किया। दौसा की 70% गतिविषयक दिव्यांगजन सुनीता गुप्ता को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन’ की श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया है। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के अध्यक्ष 51 वर्षीय प्रशांत अग्रवाल द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य के लिये उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति-दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये कार्यरत’ श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया है।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.