Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs December 2023

प्रश्न 11   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) राजधान के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) सुधांश पंत
 (ब) राजीव गाबा
 (स) भरत शर्मा
 (द) संजय कुमार

उत्तर : सुधांश पंत
व्याख्या :
1991 बैच के आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को राजस्थान का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा, 'सुधांश पंत, आईएएस को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद राजस्थान, जयपुर का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है।

प्रश्न 12   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) राजस्थान सरकार द्वारा बीपीएल कार्डधारकों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने के लिए किस योजना की घोषणा की गई है -
 (अ) सर्वोदय सिलेंडर सब्सिडी योजना
 (ब) इंदिरा गांधी सिलेंडर सब्सिडी योजना
 (स) रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
 (द) मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

उत्तर : रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जनवरी से बीपीएल कार्डधारकों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। सब्सिडी उन लाभार्थी महिलाओं के खाते में स्थानांतरित की जाएगी, जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के अंतर्गत आती हैं और जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्डधारक है। योजना का नाम अब इंदिरा गांधी सिलेंडर सब्सिडी योजना से बदलकर रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना कर दिया गया है।

प्रश्न 13   राजस्थान व्यापार सुगमता संबंधी सुधारों को सफल्तापुर्वक आरम्भ करने वाला कौनसा राज्य बन गया है -
 (अ) दुसरा
 (ब) तीसरा
 (स) छठा
 (द) दसवां

उत्तर : छठा
व्याख्या :
राजस्थान वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा निर्धारित व्यापार सुगमता (ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस) सुधारों को सफलतापूर्वक आरम्भ करने वाला देश का छठा राज्य बन गया है। इस प्रकार, राज्य खुले बाज़ार की उधारियों के जरिए 2,731 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने का पात्र बन गया है। सूची में राजस्थान पाँच अन्य राज्यों अर्थात् आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के समकक्ष हो गया है, व्यवसाय करने की सुगमता देश में निवेश अनुकूल वातावरण का एक महत्वपूर्ण संकेतक है।

प्रश्न 14   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) किस राजस्थानी काव्य कृति को केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया -
 (अ) पळकती प्रीत
 (ब) मुझमें मीठा तू हैं
 (स) पीर परबत.सी
 (द) हँसी एक प्रार्थना

उत्तर : पळकती प्रीत
व्याख्या :
राजस्थानी भाषा के प्रतिष्ठित कवि-आलोचक डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित को उनकी राजस्थानी काव्य कृति ‘ पळकती प्रीत ’ को केन्द्रीय साहित्य एकेडमी का सर्वाेच्च अवॉर्ड 2023 घोषित हुआ है। साहित्य एकेडमी द्वारा प्रति वर्ष 24 भारतीय भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ रचनाओं का चयन कर उनको पुरस्कृत किया जाता है। जिसमें वर्ष 2023 के लिए राजस्थानी भाषा-साहित्य की काव्य कृति 'पळकती प्रीत' का चयन किया गया है।

प्रश्न 15   निम्न में से राजस्थान से किसे अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन’ की श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानि किया गया -
 (अ) सुनीता गुप्ता
 (ब) प्रशांत अग्रवाल
 (स) राहुल बजाज
 (द) मनीषा कुमारी

उत्तर : सुनीता गुप्ता
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में राजस्थान की दिव्यांग सुनीता गुप्ता और प्रशांत अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया। विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिये विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान के लिये देशभर से 21 व्यक्तियों और 9 संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 प्रदान किया। दौसा की 70% गतिविषयक दिव्यांगजन सुनीता गुप्ता को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन’ की श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया है। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के अध्यक्ष 51 वर्षीय प्रशांत अग्रवाल द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य के लिये उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति-दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिये कार्यरत’ श्रेणी में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 16   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
 (अ) वासुदेव देवनानी
 (ब) वसुंधरा राजे
 (स) सचिन पायलट
 (द) दिया कुमारी

उत्तर : वासुदेव देवनानी
व्याख्या :
16वीं राजस्थान विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला जब भाजपा के अनुभवी विधायक वासुदेव देवनानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

प्रश्न 17   दिसंबर 2023 में राजस्थान पुरुष क्रिकेट टीम को हराकर किस टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल 2023-24 जीता?
 (अ) हरियाणा
 (ब) सौराष्ट्र
 (स) कर्नाटक
 (द) गुजरात

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
अशोक मेनारिया की कप्तानी वाली हरियाणा पुरुष क्रिकेट टीम ने राजकोट (गुजरात) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित फाइनल में दीपक हुडा के नेतृत्व वाली राजस्थान पुरुष क्रिकेट टीम को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी 2023-24 जीती।

प्रश्न 18   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है -
 (अ) भजनलाल शर्मा
 (ब) दिया कुमारी
 (स) प्रेमचंद बैरवा
 (द) बालक नाथ

उत्तर : भजनलाल शर्मा
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भजन लाल शर्मा ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल के समक्ष आयोजित समारोह में मुख्‍यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा नेता दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप-मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली।

प्रश्न 19   बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले राजस्थान के सबसे युवा विधायक (25 वर्ष) रविंद्र सिंह भाटी का संबंध किस पार्टी से है -
 (अ) भाजपा
 (ब) कांग्रेस
 (स) बसपा
 (द) निर्दलीय

उत्तर : निर्दलीय
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी (25 वर्ष) थे और सबसे उम्रदराज विधायक कांग्रेस के दीपचंद्र खेरिया किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र से थे।

प्रश्न 20   राजस्थान से सांसद जिसने विधानसभा चुनाव 2023 नहीं जीता है -
 (अ) दिया कुमारी
 (ब) सुमेधानंद सरस्वती
 (स) बाबा बालकनाथ
 (द) किरोड़ी लाल मीणा

उत्तर : सुमेधानंद सरस्वती
व्याख्या :
बीजेपी के चार सांसदों ने विधानसभा चुनाव 2023 जीता है, जिनमें विद्याधर नगर से दिया कुमारी, झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह, तिजारा से बाबा बालकनाथ और सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा शामिल है।

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.