Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2024 Current Affairs

प्रश्न 1   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) किस देश ने ब्रिक्स में शामिल न होने का निर्णय लिया है -
 (अ) अर्जेंटीना
 (ब) ब्राजील
 (स) दक्षिण अफ्रीका
 (द) रूस

उत्तर : अर्जेंटीना
व्याख्या :
अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति जेवियर माइली ने ब्रिक्स में शामिल होने की अपने देश की योजना वापस लेने का निर्णय लिया है। अर्जेंटीना की पिछली सरकार ने ब्रिक्स में शामिल होने का निर्णय लिया था। ब्रिक्स उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले पांच देशों का संगठन है।अर्जेंटीना की मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति माइली ने ब्रिक्स के सदस्य देशों- चीन, रूस, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका को पत्र लिखकर अपने निर्णय की जानकारी दे दी है। अगस्त में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में, सदस्य देशों ने अर्जेंटीना और पांच अन्य देशों को एक जनवरी से ब्रिक्स में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

प्रश्न 2   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) किस शहर में हिंदुस्तान एयरोनाॅटिक्स लिमिटेड के एयरो इंजन अनुसंधान एवं विकास केंद्र में नई डिजाइन और परीक्षण सुविधा का शुभारंभ किया गया है -
 (अ) बेंगलुरु
 (ब) जोधपुर
 (स) पुणे
 (द) भुबनेश्वर

उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने ने 29 दिसंबर, 2023 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एयरो इंजन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (एईआरडीसी) में एक नई डिजाइन और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया।

प्रश्न 3   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को किस विश्वविद्यालय का पदेन चांसलर नियुक्त किया गया है -
 (अ) पांडिचेरी विश्वविद्यालय
 (ब) दिल्ली विश्वविद्यालय
 (स) महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय
 (द) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

उत्तर : पांडिचेरी विश्वविद्यालय
व्याख्या :
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पांडिचेरी विश्वविद्यालय का पदेन चांसलर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पांडिचेरी विश्वविद्यालय अधिनियम 1985 के क़ानून 1(1) में संशोधन के परिणामस्वरूप हुई है।

प्रश्न 4   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) 16वें वित्त आयोग का गठन कर दिया गया है। इसके अध्यक्ष होंगे -
 (अ) अरविन्द पनगढ़िया
 (ब) जगदीश भगवती
 (स) सुमन बेरी
 (द) ऋत्विक रंजनम पाण्डेय

उत्तर : अरविन्द पनगढ़िया
व्याख्या :
केन्‍द्र ने 16वें वित्‍त आयोग का गठन कर दिया है। नीति आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष डॉ अरविन्‍द पनगढ़िया इसके अध्‍यक्ष होंगे। डॉ पनगढ़िया कोलम्बिया विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर हैं। वित्‍त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ऋत्‍विक रंजनम पाण्‍डेय आयोग के सचिव होंगे। वित्‍त आयोग केन्‍द्र और राज्‍यों के बीच शुद्ध कर के वितरण सहित विभिन्‍न मामलों में सिफारिश करेगा। सोलहवें वित्त आयोग से अनुरोध किया गया है कि वह 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाले पांच वर्षों की अवधि को कवर करते हुए 31 अक्टूबर, 2025 तक अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराए।

प्रश्न 5   किस राज्य सरकार ने 1 जनवरी से 450 रूपये की दर से सब्सिडी युक्त घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की है -
 (अ) पंजाब
 (ब) छत्तीसगढ़
 (स) राजस्थान
 (द) गुजरात

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान सरकार 1 जनवरी से 450 रुपये की दर से सब्सिडी युक्त घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की है कि सब्सिडी राशि महिला लाभार्थियों के खाते में सीधे भेज दी जायेगी। अभी गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी 500 रुपये की दर से एलपीजी सिलेंडर दिया जाता है। प्रत्येक परिवार को हर वर्ष सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलेंगे।

प्रश्न 6   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) को नया लोगो मिला है। IMD की स्थापना ____ में हुई थी।
 (अ) 1935
 (ब) 1845
 (स) 1875
 (द) 1975

उत्तर : 1875
व्याख्या :
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) को हाल ही में देश को मौसम और जलवायु सेवाएँ प्रदान करने के 150वें वर्ष की शुरुआत से पहले एक नया लोगो मिला है। नारंगी और हरे रंग के मिश्रण में नया लोगो, वर्तमान लोगो के साथ अंकित संख्यात्मक 150 को दर्शाता है जो भारतीय मानसूनी हवाओं को भारत के ऊपर से गुजरते हुए दिखाया गया है। IMD की स्थापना 1875 में हुई थी।

प्रश्न 7   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) किस देश ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक से अलग होने की घोषणा की है -
 (अ) अंगोला
 (ब) कुवैत
 (स) ईरान
 (द) इराक

उत्तर : अंगोला
व्याख्या :
अफ्रीका के दो सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से एक, अंगोला ने घोषणा की है कि वह उत्पादन कोटा पर विवाद के कारण तेल उत्पादकों के संगठन पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) से अलग हो रहा है। OPEC तथा 10 सहयोगी देशों ने अस्थिर वैश्विक कीमतों को बढ़ाने के लिये 2024 में तेल उत्पादन में और अधिक कटौती करने का फैसला किया, जो अंगोला के अनुसार, कीमतों में गिरावट से बचने और अनुबंधों का सम्मान करने की उसकी नीति के विरुद्ध है।

प्रश्न 8   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) व्यापार कूटनीति और वैश्विक आर्थिक संबंधों में असाधारण योगदान के लिए गृह मंत्री द्वारा किसे ‘मैन आॅफ द ईयर-2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
 (अ) एल पी हेमंत
 (ब) सुमन बेरी
 (स) प्रवीण कृष्ण
 (द) हेमंत सोरेन

उत्तर : एल पी हेमंत
व्याख्या :
लैटिन अमेरिका और कैरेबियन व्यापार परिषद के नव नियुक्त निदेशक श्री एल. पी. हेमंत के. श्रीनिवासुलु को प्रतिष्ठित “मैन ऑफ द ईयर-2023” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया गया।

प्रश्न 9   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) जमीनी स्तर पर लागों की जरूरतों को समझने के लिए किस राज्य सरकार ने प्रजा पालन कार्यक्रम शुरू किया है -
 (अ) तेलंगाना
 (ब) केरल
 (स) झारखंड
 (द) हिमाचल प्रदेश

उत्तर : तेलंगाना
व्याख्या :
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने हाल ही में इब्राहिमपटनम में सरकार के प्रजा पालन कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जो जमीनी स्तर पर लोगों की जरूरतों को समझने और संबोधित करने के उद्देश्य से एक व्यापक पहल की शुरुआत है।

प्रश्न 10   हाल ही में (दिसंबर 2023 में) भारत सरकार ने कच्चे तेल के भुगतान के लिए किस देश के साथ रूपये में भुगतान शुरू किया है -
 (अ) संयुक्त अरब अमीरात
 (ब) सऊदी अरब
 (स) कुवैत
 (द) ईराक

उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से खरीदे गए कच्चे तेल के लिए पहली बार रुपये में भुगतान किया है। वैश्विक स्तर पर स्थानीय मुद्रा को बढ़ावा देने के लिए यह भारत की ओर से उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।

page no.(1/47)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.