Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2024 Current Affairs

प्रश्न 11   सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच किस दल ने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार जीता -
 (अ) सिख रेजिमेंट की टुकड़ी
 (ब) दिल्ली पुलिस की महिला मार्चिंग टुकड़ी
 (स) गुजरात सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी
 (द) तमिलनाडु नौसेना दल

उत्तर : दिल्ली पुलिस की महिला मार्चिंग टुकड़ी
व्याख्या :
गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस का मार्चिंग दस्ता बेस्ट रहा। दिल्ली पुलिस के ऑल विमिन कंटिजेंट ने पहली बार परेड में हिस्सा लिया था। दिल्ली पुलिस के मार्चिंग दस्ते को लगातार दूसरी बार लीड कर 2019 बैच की आईपीएस श्वेता सुगतन इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। वो 2023 में भी कमांडर थीं, जो पुरुषों का दस्ता था। पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने 1975 में दिल्ली पुलिस के मार्चिंग दस्ते की अगुआई की थी। इसके बाद श्वेता ने 2023 में लीड कर 48 साल बाद ये गौरव हासिल किया था, जिन्होंने इस साल भी लीड किया।

प्रश्न 12   हाल ही में पुस्तक ‘एक समंदर, मेरे अंदर’ प्रकाशित की गयी, यह किसके द्वारा लिखी गयी है -
 (अ) अजीत डोभाल
 (ब) अनिल चौहान
 (स) अमिताभ घोष
 (द) संजीव जोशी

उत्तर : संजीव जोशी
व्याख्या :
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस के डिप्टी सीईओ संजीव जोशी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक समंदर, मेरे अंदर’ लॉन्च की। पिछले कई वर्षों में जोशी द्वारा लिखित यह पुस्तक 75 कविताओं का संग्रह है।

प्रश्न 13   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसे संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है -
 (अ) सतनाम सिंह संधू
 (ब) राहुल द्रविड़
 (स) उदय कोटक
 (द) गोवर्धन गब्बी

उत्तर : सतनाम सिंह संधू
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सतनाम सिंह संधू (Satnam Singh Sandhu) को संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सतनाम सिंह संधू ने 2001 में मोहाली में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) की स्थापना की। वहीं साल 2012 में, उन्होंने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।

प्रश्न 14   हाल ही में (जनवरी 2024 में) भारत में समुद्री शैवाल की खेती को अपनाने और समुद्री शैवाल की खेती को बढ़ावा देने पर अयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया गया -
 (अ) कच्छ, गुजरात
 (ब) कोलकाता, पश्चिम बंगाल
 (स) तुतिकोरीन, तमिलनाडु
 (द) कोल्लम, केरल

उत्तर : कच्छ, गुजरात
व्याख्या :
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी (एफएएचडी) मंत्री, श्री परषोत्तम रूपाला ने पूरे भारत में समुद्री शैवाल की खेती को अपनाने और समुद्री शैवाल की खेती को बढ़ावा देने पर जोर देने के लिये 27 जनवरी 2024 को कोटेश्वर (कोरी क्रीक), कच्छ, गुजरात में समुद्री शैवाल की खेती को बढ़ावा देने पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।

प्रश्न 15   हाल ही में (जनवरी 2024 में) किस देश ने बच्चों के लिए विश्व का पहला मलेरिया वैक्सीन कार्यक्रम शुरू किया है -
 (अ) कैमरून
 (ब) चाड
 (स) अजरबैजान
 (द) माली

उत्तर : कैमरून
व्याख्या :
कैमरून ने 22 जनवरी को एक ऐतिहासिक मलेरिया वैक्सीन कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें दो वर्षों में 2.5 लाख बच्चों को शामिल किया जाएगा। वैश्विक मलेरिया मृत्यु दर का 95% अफ्रीका में होता है, इसलिए यहां संक्रमण पर अंकुश लगाना महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 16   हाल ही में (जनवरी 2024 में) चर्चा में रही ज्ञानवापी मस्जिद परिसर किस शहर में स्थित है -
 (अ) वाराणसी
 (ब) उज्जैन
 (स) मथुरा
 (द) अयोध्या

उत्तर : वाराणसी
व्याख्या :
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने दिसंबर 2022 में वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट जिला अदालत को सौंप दी। रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि वर्तमान मस्जिद संरचना के निर्माण से पहले इस स्थान पर एक पुराने हिंदू मंदिर के अवशेष मौजूद थे। ASI ने सर्वेक्षण के लिए ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार, डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम और वैज्ञानिक डेटिंग विधियों का इस्तेमाल किया।

प्रश्न 17   हाल ही में (जनवरी 2024 में) शहर में पूर्वोत्तर के पहले 100 बिस्तरों वाले योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल की आधारशिला रखी गई -
 (अ) डिब्रूगढ़
 (ब) जोरहाट
 (स) गुवाहाटी
 (द) अगरतला

उत्तर : डिब्रूगढ़
व्याख्या :
केंद्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ डिब्रूगढ़ के दिहिंग खामटीघाट में 100 बिस्तरों वाले योग और प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल के साथ केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) की आधारशिला रखी।

प्रश्न 18   हाल ही में (जनवरी 2024 में) बिहार के मुख्यमंत्री के पद की रिकाॅर्ड 9वीं बार शपथ किसने ली है -
 (अ) नीतीश कुमार
 (ब) तेजस्वी यादव
 (स) प्रशांत किशोर
 (द) ललन सिंह

उत्तर : नीतीश कुमार
व्याख्या :
बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है। राजभवन में उनके साथ आठ अन्‍यों ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। राज्‍य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के तीन-तीन नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रश्न 19   किसने हाल ही में (जनवरी 2024 में) सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है -
 (अ) प्रसन्ना बी वराले
 (ब) मनोज कुमार गुप्ता
 (स) संजय सिन्हा
 (द) डीवाई चंद्रचूड़

उत्तर : प्रसन्ना बी वराले
व्याख्या :
न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले (Prasanna B Varale) ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति वराले को शपथ दिलाई। इससे पहले वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। इस नियुक्ति के साथ, सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की संख्या भी पूरी हो गयी है।

प्रश्न 20   उस केंद्रीय मंत्री का नाम बताइए जिन्होंने हाल ही में (जनवरी 2024 में) ब्रेल लिपि में ‘ए प्रॉमिस्ड नेशन माननीय श्री नरेंद्र मोदी- द मेकर ऑफ न्यू इंडिया’ शीर्षक से एक पुस्तक लॉन्च की है।
 (अ) राजनाथ सिंह
 (ब) धर्मेंद्र प्रधान
 (स) अमित शाह
 (द) सुब्रह्मण्यम जयशंकर

उत्तर : अमित शाह
व्याख्या :
केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘ए प्रॉमिस्ड नेशन माननीय श्री नरेंद्र मोदी- द मेकर ऑफ न्यू इंडिया’ नामक पुस्तक लॉन्च की।

page no.(2/47)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.