Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2024

प्रश्न 1   हाल ही में (जनवरी 2024 में) किस कंपनी ने 18.6 करोड़ रुपये में एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) बीकानेर III नीमराणा II ट्रांसमिशन लिमिटेड में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की है -
 (अ) अदानी ट्रांसमिशन
 (ब) नायरा एनर्जी
 (स) रिलायंस पावर
 (द) टाटा पावर

उत्तर : टाटा पावर
व्याख्या :
टाटा पावर ने 18.6 करोड़ रुपये में एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) बीकानेर III नीमराणा II ट्रांसमिशन लिमिटेड में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

प्रश्न 2   जनवरी 2024 में महाजन, राजस्थान में भारत और यूएई के मध्य कौनसा संयुक्त सैन अभ्यास अयोजित किया गया -
 (अ) डेजर्ट साइक्लोन
 (ब) काज़िंद
 (स) हैंड इन हैंड
 (द) ऑस्ट्राहिन्द

उत्तर : डेजर्ट साइक्लोन
व्याख्या :
भारत-यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट साइक्लोन' के पहले संस्करण में भाग लेने के लिए 45 कर्मियों वाली यूनाइटेड अरब अमीरात लैंड फोर्सेज की टुकड़ी भारत पहुंची है। यह अभ्यास 2 से 15 जनवरी 2024 तक महाजन, राजस्थान में आयोजित होने वाला है। यूएई दल का प्रतिनिधित्व जायद फर्स्ट ब्रिगेड के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। 45 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

प्रश्न 3   हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य में 5 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थलों के रूप में विकसित करने के लिये केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। इनमें कौनसा स्थल इस प्रस्ताव में शामिल नहीं है -
 (अ) जोधपुर में खिंचन पक्षी अभ्यारण
 (ब) चुरू में तालछापर अभ्यारण्य
 (स) कोटा में कनवास पक्षी विहार
 (द) बीकानेर में लूणकरणसर

उत्तर : चुरू में तालछापर अभ्यारण्य
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान सरकार ने राज्य में 5 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थलों के रूप में विकसित करने के लिये केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले सांभर झील को मार्च 1990 में और केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान को अक्तूबर 1981 में रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया था। राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण ने जोधपुर में खिंचन पक्षी अभयारण्य, जयपुर में चंदलाई, कोटा में कनवास पक्षी विहार, बीकानेर में लूणकरणसर और उदयपुर ज़िले में मेनार झील का प्रस्ताव दिया है।

प्रश्न 4   राजस्थान सरकार ने राज्य की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को किस केंद्रीय योजना के साथ विलय करने की मंजूरी मांगी है -
 (अ) आयुष्मान भारत कार्यक्रम
 (ब) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
 (स) पीएम- स्वनिधि योजना
 (द) राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना

उत्तर : आयुष्मान भारत कार्यक्रम
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने राज्य की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को केंद्र के आयुष्मान भारत कार्यक्रम के साथ आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में एकीकृत करने के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मांगी है। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से राज्य योजना के मौजूदा लाभों को बरकरार रखने की उम्मीद है, जिसमें निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में ₹25 लाख का बीमा कवर शामिल है।

प्रश्न 5   हाल ही में (जनवरी 2024 में) किस शहर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों का 58वां सम्मेलन आयोजित हुआ -
 (अ) शिलांग
 (ब) जयपुर
 (स) रायपुर
 (द) नई दिल्ली

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में पुलिस महानिदेशकों (DGsP) और पुलिस महानिरीक्षकों (IGsP) के 58वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है जिसमें पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के साथ—साथ केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख जयपुर में व्यक्तिगत रूप से भाग ले रहे हैं, वहीं देश भर से विभिन्न रैंकों के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन में भागीदारी कर रहे हैं।

प्रश्न 6   हाल ही में (जनवरी 2024 में) घुड़सवारी खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं -
 (अ) एना अरोरा
 (ब) भवानी देवी
 (स) नादिया बेन अज़ीज़ी
 (द) दिव्यकृति सिंह

उत्तर : दिव्यकृति सिंह
व्याख्या :
महिला घुड़सवार दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वे देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक अर्जुन अवॉर्ड को पाने वाली पहली महिला घुड़सवार बन गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया। दिव्यकृति पिछले पांच वर्षों में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली राजस्थान की एकमात्र महिला हैं। यह घोषणा न केवल दिव्यकृति के लिए बल्कि उनके गृह राज्य राजस्थान के लिए भी गर्व का क्षण है, क्योंकि वह वर्तमान वर्ष में अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करने वाली क्षेत्र की एकमात्र प्रतिनिधि हैं। इक्वेस्ट्रियन में एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। दिव्यकृति सिंह राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली हैं।

प्रश्न 7   पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी प्रत्यायन (WCA) योजना के लिए निम्नलिखित में से किस शहर को नामांकित किया गया है -
 (अ) इंदौर, मध्य प्रदेश
 (ब) उदयपुर, राजस्थान
 (स) भोपाल, मध्य प्रदेश
 (द) सभी 1, 2 और 3

उत्तर : सभी 1, 2 और 3
व्याख्या :
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने तीन भारतीय शहरों को नामांकित किया है। रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी प्रत्यायन (डब्ल्यूसीए) योजना के लिए मध्य प्रदेश (एमपी) में इंदौर और भोपाल और राजस्थान में उदयपुर।

प्रश्न 8   ‘इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल’ का आयोजन राजस्थान के किस शहर में किया गया -
 (अ) उदयपुर
 (ब) जैसलमेर
 (स) बीकानेर
 (द) जयपुर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव (International Camel Festival) का आयोजन राजस्थान के बीकानेर जिले में किया गया। इसकी शुरुआत हेरिटेज वॉक के साथ की गयी, हेरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से शुरू हुई और शहर की मुख्य सड़कों से होकर राव बीकाजी की टेकरी पर समाप्त हुई। राजस्थान में डेजर्ट महोत्सव (जैसलमेर), नागौर मेला (नागौर) और पुष्कर मेला (पुष्कर) जैसे मेलों का भी आयोजन किया जाता है।

प्रश्न 9   उस पेमेंट्स बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जनवरी 2024 में) ग्रामीण राजस्थान के वित्तीय परिदृश्य को बदलने के लिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
 (अ) फिनो पेमेंट्स बैंक
 (ब) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
 (स) पेटीएम पेमेंट्स बैंक
 (द) जियो पेमेंट बैंक

उत्तर : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
व्याख्या :
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने ग्रामीण राजस्थान के वित्तीय परिदृश्य को बदलने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 10   हाल ही में सदा तनसीक संयुक्त सैन्य अभ्यास राजस्थान में भारत और किस देश के मध्य शुरू हुआ है -
 (अ) फ्रांस
 (ब) सिंगापुर
 (स) सऊदी अरब
 (द) जापान

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सदा तनसीक’ का प्रारंभिक संस्करण राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन में शुरू हुआ। यह अभ्यास 29 जनवरी से शुरू होकर 10 फरवरी 2024 तक संचालित होने वाला है। 45 रक्षा कर्मियों वाले सऊदी अरब के सैन्य दल का नेतृत्व रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेस द्वारा किया जा रहा है। भारतीय सेना की टुकड़ी में भी 45 सैन्यकर्मी शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधित्व ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों देशों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.