Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2024

प्रश्न 11   हाल ही में (जनवरी 2024 में) राजस्थान के पांच व्यक्तियों को चार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इनमें कौनसा नाम शामिल नहीं है -
 (अ) माया टंडन
 (ब) उदय लाल भांड
 (स) लक्ष्मण भट्ट तैलंग
 (द) गनी मोहम्मद

उत्तर : उदय लाल भांड
व्याख्या :
हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के पाँच व्यक्तियों को चार पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है। एक पुरस्कार दो लोक गायकों अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद (बीकानेर) को दिया जा रहा है। गनी ब्रदर्स के नाम से मशहूर इस जोड़ी को लोक गायन में उत्कृष्टता के लिये चुना गया है। अन्य में 93 वर्षीय ध्रुपद वादक लक्ष्मण भट्ट तैलंग (जयपुर) शामिल हैं। राज्य की एक अन्य पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता जेके लोन अस्पताल की पूर्व अधीक्षक माया टंडन सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करती हैं और उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के घायल पीड़ितों के बचाव में मदद करने के लिये 1 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया है। 81 वर्षीय जानकी लाल भांड (भीलवाड़ा) ने बहुरूपिया कला को जीवित रखा है और 10 से अधिक देशों में इसका प्रदर्शन किया है।

प्रश्न 12   हाल ही में (जनवरी 2024 में) राजस्थान के किस पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का निधन हो गया -
 (अ) हरिशंकर भाभड़ा
 (ब) टीका राम पालीवाल
 (स) कमला बेनीवाल
 (द) बनवारी लाल बैरवा

उत्तर : हरिशंकर भाभड़ा
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। भाभड़ा 1990 से 1994 तक विधानसभा अध्यक्ष और 1994 से 1998 तक प्रदेश से उप मुख्यमंत्री रहे। श्री हरिशंकर भाभड़ा राजस्थान विधानसभा में चुरू जिले के रतनगढ़ विधानसभा से विधायक रहे।

प्रश्न 13   फ्रांस के राष्ट्रपति कौन हैं जिन्होंने जनवरी 2024 में जयपुर भ्रमण किया -
 (अ) इमैनुएल मैक्रों
 (ब) गेब्रियल अटल
 (स) फ्रेंकोइस ओलांद
 (द) मरीन ले पेन

उत्तर : इमैनुएल मैक्रों
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। श्री मैक्रों अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर जयपुर पहुंचे। श्री मैक्रों नई दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि थे। उन्होंने ऐतिहासिक आमेर किला का भी दौरा किया और स्कूली विद्यार्थियों, पर्यटकों और विभिन्न कलाओं से जुड़े कारीगरों से बातचीत की। जंतर-मंतर भी गये, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी और श्री मैक्रॉन ने जंतर-मंतर से सांगानेरी गेट तक एक संयुक्त रोड शो में भाग लिया।

प्रश्न 14   रतले जलविद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) गुजरात
 (स) जम्मू-कश्मीर
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : जम्मू-कश्मीर
व्याख्या :
रतले हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ( आरएचपीसीएल), जो कि एनएचपीसी लिमिटेड और जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेकेएसपीडीसी) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में स्थित रतले जलविद्युत परियोजना से उत्पन्न 850 मेगावाट बिजली के उठाव के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड के साथ एक बिजली खरीद समझौता किया है।

प्रश्न 15   जनवरी 2024 में आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत वेटलैंड सिटी प्रमाणन के लिए भारत से तीन नामांकन प्रस्तुत किए गए। इनमें राजस्थान के किस शहर प्रस्ताव शामिल है -
 (अ) भरतपुर
 (ब) बांसवाड़ा
 (स) झालावाड़
 (द) उदयपुर

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इंदौर (मध्य प्रदेश), भोपाल (मध्य प्रदेश) और उदयपुर (राजस्थान) शहरों के लिए आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत वेटलैंड सिटी प्रमाणन (डब्ल्यूसीए) के लिए भारत से तीन नामांकन प्रस्तुत किए हैं।
उदयपुर: राजस्थान में स्थित यह शहर पांच प्रमुख आर्द्रभूमियों से घिरा हुआ है, अर्थात् पिछोला, फतेह सागर, रंग सागर, स्वरूप सागर और दूध तलाई। ये आर्द्रभूमि शहर की संस्कृति और पहचान का एक अभिन्न अंग हैं, शहर के सूक्ष्म जलवायु को बनाए रखने में मदद करते हैं, और चरम घटनाओं से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में (जनवरी 2024 में) “संशोधित PKC-ERCP” लिंक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए जल शक्ति मंत्रालय (MoJS) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) राजस्थान
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) 1 और 2 दोनों

उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारों ने संशोधित पारबती-कालीसिंध-चंबल- पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये। MoU राजस्थान के 13 ज़िलों में पेयजल और सिंचाई की उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को बदलने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP), एक महत्त्वाकांक्षी पेयजल और सिंचाई जल परियोजना की घोषणा राज्य सरकार द्वारा राज्य बजट 2017-18 में पूर्वी राजस्थान के 13 ज़िलों में पीने तथा सिंचाई के जल की समस्या के स्थायी समाधान के रूप में की गई थी।

प्रश्न 17   हाल ही में सदा तनसीक संयुक्त सैन्य अभ्यास राजस्थान में भारत और किस देश के मध्य शुरू हुआ है -
 (अ) फ्रांस
 (ब) सिंगापुर
 (स) सऊदी अरब
 (द) जापान

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सदा तनसीक’ का प्रारंभिक संस्करण राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन में शुरू हुआ। यह अभ्यास 29 जनवरी से शुरू होकर 10 फरवरी 2024 तक संचालित होने वाला है। 45 रक्षा कर्मियों वाले सऊदी अरब के सैन्य दल का नेतृत्व रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेस द्वारा किया जा रहा है। भारतीय सेना की टुकड़ी में भी 45 सैन्यकर्मी शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधित्व ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों देशों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है।

प्रश्न 18   उस पेमेंट्स बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जनवरी 2024 में) ग्रामीण राजस्थान के वित्तीय परिदृश्य को बदलने के लिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
 (अ) फिनो पेमेंट्स बैंक
 (ब) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
 (स) पेटीएम पेमेंट्स बैंक
 (द) जियो पेमेंट बैंक

उत्तर : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
व्याख्या :
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने ग्रामीण राजस्थान के वित्तीय परिदृश्य को बदलने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 19   ‘इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल’ का आयोजन राजस्थान के किस शहर में किया गया -
 (अ) उदयपुर
 (ब) जैसलमेर
 (स) बीकानेर
 (द) जयपुर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव (International Camel Festival) का आयोजन राजस्थान के बीकानेर जिले में किया गया। इसकी शुरुआत हेरिटेज वॉक के साथ की गयी, हेरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से शुरू हुई और शहर की मुख्य सड़कों से होकर राव बीकाजी की टेकरी पर समाप्त हुई। राजस्थान में डेजर्ट महोत्सव (जैसलमेर), नागौर मेला (नागौर) और पुष्कर मेला (पुष्कर) जैसे मेलों का भी आयोजन किया जाता है।

प्रश्न 20   पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी प्रत्यायन (WCA) योजना के लिए निम्नलिखित में से किस शहर को नामांकित किया गया है -
 (अ) इंदौर, मध्य प्रदेश
 (ब) उदयपुर, राजस्थान
 (स) भोपाल, मध्य प्रदेश
 (द) सभी 1, 2 और 3

उत्तर : सभी 1, 2 और 3
व्याख्या :
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने तीन भारतीय शहरों को नामांकित किया है। रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी प्रत्यायन (डब्ल्यूसीए) योजना के लिए मध्य प्रदेश (एमपी) में इंदौर और भोपाल और राजस्थान में उदयपुर।

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.