Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs February 2024

प्रश्न 1   राजस्थान के नए एडवोकेट जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
 (अ) राजेंद्र प्रसाद
 (ब) रविशंकर प्रसाद
 (स) अशोक कुमार
 (द) इंदु कुमारी

उत्तर : राजेंद्र प्रसाद
व्याख्या :
राजस्थान के नए एडवोकेट जनरल (महाधिवक्ता) के रूप में राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) को नियुक्त किया गया है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जोधपुर हाईकोर्ट ने हाल ही में इसके सम्बन्ध में राज्य सरकार से जवाब मांगा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने के नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति कर दी।

प्रश्न 2   हाल ही में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं -
 (अ) मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव
 (ब) एस एम सिकरी
 (स) ई एस वेंकटरमैय्या
 (द) बिजन कुमार मुखरीजा

उत्तर : मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव
व्याख्या :
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्रीवास्तव ने हिंदी में शपथ ली। न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह का स्थान लिया। न्यायमूर्ति एमएम श्रीवास्तव राजस्थान उच्च न्यायालय के 42वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यपाल से मोहन श्रीवास्तव को शपथ दिलाने का अनुरोध किया।

प्रश्न 3   हाल ही में (फरवरी 2024 में) राजस्थान के किस जिले में लौह अयस्क के भंडार खोजे गए हैं -
 (अ) जोधपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) करौली
 (द) अलवर

उत्तर : करौली
व्याख्या :
राजस्थान खान विभाग लगभग 1,888 हेक्टेयर क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए एक समग्र लाइसेंस की नीलामी करने की तैयारी कर रहा है। प्रारंभिक अन्वेषण से संकेत मिलता है कि लौह अयस्क के मैग्नेटाइट और हेमेटाइट दोनों पाए गए हैं। लौह अयस्क का भंडार खोड़ा में 462.3 हेक्टेयर, दादरोली में 754.38 हेक्टेयर, टोडुपुरा में 260.71 हेक्टेयर और लिलोटी में 410.94 हेक्टेयर में फैला हुआ है।

प्रश्न 4   हाल ही में (फरवरी 2024 में) भारतीय वायु सेना अभ्यास वायु-शक्ति का अयोजन किस स्थान पर किया गया -
 (अ) जैसलमेर
 (ब) बीकानेर
 (स) जोधपुर
 (द) अलवर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना का प्रदर्शन अभ्यास वायु-शक्ति राजस्थान में जैसलमेर के पास पोकरण में आयोजित किया गया। अभ्यास में वायुसेना की दिन और रात में आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपसत्थित थे। इस वर्ष के अभ्यास का विषय, 'आकाश से बिजली का प्रहार' को ध्यान में रखते हुए, 120 से अधिक विमानों ने दिन के साथ-साथ रात में भी भारतीय वायु सेना की आक्रामक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

प्रश्न 5   ‘धर्म गार्जियन’ सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के मध्य आयोजित किया जाता है -
 (अ) जापान
 (ब) सिंगापुर
 (स) बांग्लादेश
 (द) श्रीलंका

उत्तर : जापान
व्याख्या :
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’का 5वां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया जा रहा है।

प्रश्न 6   आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है -
 (अ) थाईलैंड
 (ब) सिंगापुर
 (स) जापान
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : थाईलैंड
व्याख्या :
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर और थाईलैंड सरकार की सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के थाई पारंपरिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा विभाग ने नई दिल्ली में आयुर्वेद और थाई पारंपरिक चिकित्सा में एक अकादमिक सहयोग की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।

प्रश्न 7   हाल ही में (फरवरी 2024 में) प्रधानमंत्री द्वारा बीकानेर के करणीसर-भाटियान गांव में कितने मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी गई -
 (अ) 100 मेगावाट
 (ब) 200 मेगावाट
 (स) 300 मेगावाट
 (द) 400 मेगावाट

उत्तर : 300 मेगावाट
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 16 फरवरी, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के बीकानेर की पूगल तहसील में स्थित करणीसर-भाटियान गांव में 300 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी। यह परियोजना एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा भारत सरकार की सीपीएसयू योजना, चरण-II की किश्त-III के अंतर्गत 1,732 करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश के साथ स्थापित की जा रही है।

प्रश्न 8   छत्तरगढ़ में किस कंपनी की 150 मेगावाट की सौर परियोजना है। जिसकी 70 मेगावाट क्षमता का वाणिज्यिक संचालन हाल ही में प्रारंभ हुआ है -
 (अ) एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड
 (ब) अदानी ग्रीन एनर्जी
 (स) टाटा पावर
 (द) सुजलॉन एनर्जी

उत्तर : एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड
व्याख्या :
राजस्थान के छत्तरगढ़ में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी-आरईएल) की पहली सौर परियोजना ने 21 फरवरी, 2024 को 70 मेगावाट क्षमता का वाणिज्यिक संचालन कार्य शुरू करने की घोषणा की है। छत्तरगढ़ सौर परियोजना की निर्धारित पूर्ण क्षमता 150 मेगावाट है और इसके मार्च 2024 तक पूरी तरह से क्रियान्वित होने की आशा है।

प्रश्न 9   हाल ही में (फरवरी 2024 में) राजस्थान सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कितने करने की घोषणा की है -
 (अ) 7 हजार
 (ब) 8 हजार
 (स) 9 हजार
 (द) 10 हजार

उत्तर : 8 हजार
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 8 हजार रुपए करने का फैसला लिया गया है।

प्रश्न 10   हाल ही में (फरवरी 2024 में) राजस्थान सरकार ने विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए किस कार्यक्रम को शुरू किया है -
 (अ) प्ले ऑन द स्पाॅट
 (ब) बाउंस ऑफ जाॅय
 (स) हेप्पी ऑवर
 (द) प्ले ग्राउंड

उत्तर : बाउंस ऑफ जाॅय
व्याख्या :
राजस्थान के विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्य में एक अभिनव पहल के रूप में बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग और स्टेयर्स फाउंडेशन के सौजन्य से (राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन-एनएसपीओ और आईटीसी के सहयोग से) बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम शुरू किया गया है।

page no.(1/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.