Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs February 2024

प्रश्न 11   23 फरवरी 2024 को रामगढ़ क्रेटर को जिओ हेरिटेज साइट के रूप में विकसित करने के लिए विशिष्ट शासन सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, रामगढ़ क्रेटर स्थित है -
 (अ) जैसलमेर
 (ब) बाड़मेर
 (स) धौलपुर
 (द) बारां

उत्तर : बारां
व्याख्या :
बारां जिले में स्थित रामगढ़ क्रेटर उल्का पिंड से बना एक बड़ा खड्डा है, जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। रामगढ़ क्रेटर विन्ध्या पर्वतवाला के पठार में स्थित है, जो जैव विविधता से समृद्ध क्षेत्र है। इसके साथ ही सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से यह क्रिएटर भंड देव मंदिर का भी घर है, जो दसवीं शताब्दी का शिव मंदिर है।

प्रश्न 12   10- 24 फरवरी 2024 को नागौर जिले की मानासर में रामदेव पशु मेला का आयोजन किया गया, इस मेले के प्रणेता है -
 (अ) अमर सिंह
 (ब) राव मालदेव
 (स) उम्मेद सिंह
 (द) अजीत सिंह

उत्तर : उम्मेद सिंह
व्याख्या :
रामदेव पशु मेला वर्ष 1940 से प्रतिवर्ष मानासर गांव (नागौर) में माघ शुक्ल प्रतिपदा से माघ शुक्ल 15 तक लगता है। पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में नागौरी नस्ल के बैलों की बड़ी मात्रा में बिक्री होती है।

प्रश्न 13   1 फरवरी 2024 को ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ (JLF) का कौन सा संस्करण जयपुर में आयोजित किया गया –
 (अ) 11 वां
 (ब) 15 वां
 (स) 17 वां
 (द) 21 वां

उत्तर : 17 वां
व्याख्या :
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 17वें संस्करण का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में किया गया।

प्रश्न 14   राजस्थान का पहला नॉन ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवाल सेंट्रल कौन सा मेडिकल कॉलेज बना है –
 (अ) महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर
 (ब) जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर
 (स) सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर
 (द) झालावाड़ मेडिकल कॉलेज

उत्तर : झालावाड़ मेडिकल कॉलेज
व्याख्या :
झालावाड़ प्रदेश का पहला नॉन ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवाल सेंट्रल बना है, जहां पर ब्रेन डेड घोषित किए गए मरीज के परिवार की सहमति के बाद 3 अंगों को दूसरे शहर में प्रत्यारोपित किया जाएगा। यह प्रदेश का 58 वां अंगदान है।

प्रश्न 15   फरवरी 2024 में चित्तौड़गढ़ में हुए 38वीं सब जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने कौन सा पदक जीता –
 (अ) स्वर्ण
 (ब) रजत
 (स) कांस्य
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : स्वर्ण
व्याख्या :
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग का खिताब राजस्थान टीम ने उत्तर प्रदेश को पराजित कर जीता।

प्रश्न 16   सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार हाइब्रिड और ई-वाहनों को अपनाने में राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है –
 (अ) 2 वां
 (ब) 4 वां
 (स) 7 वां
 (द) 9 वां

उत्तर : 9 वां
व्याख्या :
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कुल पंजीकृत वाहनों की तुलना में मात्र 1.31% ही हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियां है। इस रैंकिंग में पहले स्थान पर असम दूसरे स्थान पर त्रिपुरा और तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है।

प्रश्न 17   चालकनेची माता मंदिर कहां है, जिसकी पैनोरमा का अनावरण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 21 फरवरी 2024 को किया गया –
 (अ) पाली
 (ब) बाड़मेर
 (स) जैसलमेर
 (द) अलवर

उत्तर : बाड़मेर
व्याख्या :
सीएम भजनलाल शर्मा ने बाड़मेर जिले के सेड़वा ब्लॉक के चालकना गांव स्थित चालकनेची माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और पैनोरमा का उद्घाटन भी किया

प्रश्न 18   जोधपुर की किस कंपनी ने विश्व की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट बनाई है, जिसे महाराष्ट्र ‘एमएसएमई एक्सपो 2024’ में प्रदर्शित किया गया –
 (अ) मेकटेक
 (ब) डिफेंस टेक
 (स) डिफेंस अस्त्र
 (द) सिमफोनी

उत्तर : मेकटेक

प्रश्न 19   10 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘स्वर्णिम राजस्थान अभियान’ का शुभारंभ कहां किया –
 (अ) भरतपुर
 (ब) जयपुर
 (स) राजसमंद
 (द) सिरोही

उत्तर : सिरोही
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिरोही के ब्रह्माकुमारी संस्थान में ‘स्वर्ण राजस्थान अभियान’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘राज ऋषि ग्राम प्रदर्शनी’ का उद्घाटन तथा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

प्रश्न 20   21-24 फरवरी 2024 को जैसलमेर के पोकरण में हुए ‘मरू महोत्सव’ के दौरान मिस मूमल का खिताब जीता है -
 (अ) कविता शर्मा
 (ब) साक्षी शेखावत
 (स) मनु कंवर
 (द) पारुल विजय

उत्तर : पारुल विजय
व्याख्या :
जैसलमेर के पोकरण में हुए मरू महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मिस मूमल – पारुल विजय, मिस्टर डेजर्ट (मरूश्री) – श्रीकांत व्यास

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.