Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs March 2024

प्रश्न 1   हाल ही में (मार्च 2024 में) राजस्थान सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत किस जिले में ‘मुख्यमंत्री मां वाउचर योजना’ लागू की है -
 (अ) बारां
 (ब) भरतपुर
 (स) फलोदी
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : उपर्युक्त सभी
व्याख्या :
र्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए अब भटकना नहीं होगा। शिशु मृत्यु दर में भी कमी लाई जा सकेगी, इसके लिए सरकार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा-वाउचर) योजना लागू करने जा रही है। फिलहाल, पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे बारां, भरतपुर और फलौदी में लागू किया गया है।

प्रश्न 2   हाल ही में (मार्च 2024 में) पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा ऊंटनी का दूध किस ब्रांड से लांच किया गया -
 (अ) सरस
 (ब) अमूल
 (स) नंदिनी
 (द) उर्मूल

उत्तर : सरस
व्याख्या :
ऊंटनी के दूध के पोषणीय व औषधीय गुणों को मध्यनजर रखते हुए इसके विपणन हेतु ‘राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन’ के सरस ब्रांड का ऊंटनी का दूध अब सभी सरस बूथों पर उपलब्ध होगा। उपभोक्ताओं को सरस ब्रांड ऊंटनी का दूध ₹20 में 200 ग्राम मिलेगा। प्रारंभिक तौर पर यह दूध बीकानेर में सरस डेयरी बूथों पर उपलब्ध होगा।

प्रश्न 3   हाल ही में (मार्च 2024 में) राजस्थान के कौन से वन्य जीव अभ्यारण में आदिमानव निवास के शैलचित्र मिले हैं -
 (अ) मुकुंदरा हिल्स वन्य जीव अभ्यारण
 (ब) रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण
 (स) सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य
 (द) सीता माता वन्य जीव अभ्यारण

उत्तर : सीता माता वन्य जीव अभ्यारण
व्याख्या :
प्रतापगढ़ में जैव विविधताओं, विशेष भौगोलिक क्षेत्र और घने वनो के लिए विख्यात सीता माता वन्य जीव अभ्यारण की दो चट्टानों पर शैल चित्र तथा गुफा में पुरानी रंगीन चित्रकारी मिली है, यह चित्र गेरुआ तथा चुना पत्थरों आदि से बनाए गए हैं। यहां शिकार करती मानव आकृति दर्शीई गई है, इसमें समूह नृत्य का दृश्य भी है। यहां लंबे समय तक आग जलाने के संकेत भी मिले हैं।

प्रश्न 4   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने स्कूली शिक्षा को सीधे दिव्यंगंजन बच्चों और वंचित छात्रों के घरों तक बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन पहुंचने के लिए कौनसी शैक्षणिक हेल्पलाईन शुरू की है–
 (अ) स्कूल एट होम
 (ब) विशेष विद्यालय
 (स) स्कूल एजुकेशन फॉर स्पेशल
 (द) एजुकेशन एट होम

उत्तर : स्कूल एट होम
व्याख्या :
विशेष योग्यजन निदेशालय के अधीन विशेष विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यह हेल्पलाईन13 मार्च 2024 को लॉन्च की गई। यह हैल्पलाइन 'हैल्पिंग हैण्ड इण्डिया' NGOकी सहायता से शुरू की गई है। इस NGO द्वारा विशेष योग्यजन बच्चों को नियमित निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। स्कूल एट होम कार्यक्रम एक समावेशी शैक्षिक पहल है, जो स्कूली शिक्षा को सीधे दिव्यांगजन बच्चों और वंचित छात्रों के घरों तक बिना इन्टरनेट और बिना स्मार्ट फोन के पहुँचाता है। यह कक्षा-1 से 12 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के साथ सह-पाठ्यक्रम शैक्षिक कार्यक्रमों और ऑनलाईन कक्षाओं के साथ उपलब्ध है। यह शिक्षा घर पर 24x7 उपलब्ध है। इसमें देश भर के दिव्यांगजन/गरीब छात्रों से आसानी से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा भी शामिल है।

प्रश्न 5   राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश के हर जिला अस्पताल में बुजुर्गों के लिए कौन से अलग से वार्ड बनाए जाएंगे -
 (अ) रामाश्रय
 (ब) वृद्धाश्रम
 (स) श्रीआश्रम
 (द) सुदाआश्रम

उत्तर : रामाश्रय
व्याख्या :
राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां हर जिला अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग से वार्ड (रामाश्रय) बनाए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश के 49 जिला चिकित्सालय में यह सुविधा शुरू की जा चुकी है।

प्रश्न 6   हाल ही में (मार्च 2024 में) स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खेती के लिए ड्रोन दिए जाने से संबंधित योजना ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ की शुरुआत राजस्थान के किस जिले से की गई है -
 (अ) अलवर
 (ब) भरतपुर
 (स) बूंदी
 (द) कोटा

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन उपलब्ध कराने से संबंधित योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को की गई थी। राजस्थान में यह योजना ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ के नाम से शुरू की गई है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता की महिलाओं को खेती के लिए ड्रोन उपलब्ध कराई जाएंगे, जिससे वे ड्रोन द्वारा दवाई स्प्रे और बीजों की बुवाई कर सकेगी। इसके लिए महिला किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नमो ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत राजस्थान के कोटा जिले से की गई है।

प्रश्न 7   केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की भारत में तेंदुओं की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 2018-2022 के बीच तेंदुओं की संख्या 476 से बढ़कर हो गई है –
 (अ) 529
 (ब) 639
 (स) 684
 (द) 721

उत्तर : 721
व्याख्या :
भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट 29 फरवरी, 2024 को जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में तेंदुओं की संख्या वर्ष 2018-2022 के बीच 476 से बढ़कर 721 हो गई है। इस रिपोर्ट में राजस्थान के चार टाइगर रिजर्व मुकुंदरा, रामगढ़ विषधारी, रणथम्भौर और सरिस्का को शामिल किया गया है। सरिस्का और रणथम्भौर टाइगर रिजर्व लेपर्ड की सर्वाधिक संख्या के संदर्भ में देश में टॉप-15 में शामिल हैं। देश में लेपर्ड की सर्वाधिक आबादी वाले टाइगर रिजर्व की श्रेणी में सरिस्का तीसरे स्थान पर है। सरिस्का में 269 तेंदुए हैं। वर्ष 2018-2022 के मध्य यहाँ 102तेंदुए बढ़े हैं।

प्रश्न 8   हाल ही में (मार्च 2024 में) राज्यपाल कलराज मिश्र ने डॉ भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है -
 (अ) प्रो. निष्ठा जसवाल
 (ब) सत्य भूषण महाजन
 (स) सत्य प्रकाश
 (द) भूषण कुमार चोपड़ा

उत्तर : प्रो. निष्ठा जसवाल
व्याख्या :
हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल को राज्यपाल कलराज मिश्र ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय जयपुर का कुलपति नियुक्त किया है।

प्रश्न 9   बाँध और नेहर के जलस्तर की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘जल संसाधन प्रणाली डैशबोर्ड’ लॉन्च करने में राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है -
 (अ) प्रथम
 (ब) द्वितीय
 (स) तृतीय
 (द) चतुर्थ

उत्तर : प्रथम
व्याख्या :
15 मार्च 2024 को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने प्रदेश के बांधों और नहरों के जलस्तर की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘राज्य जल संसाधन प्रणाली डैशबोर्ड’ लॉन्च किया है। राजस्थान यह पोर्टल लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य है।

प्रश्न 10   एरिक गार्सेटी किस देश के राजदूत हैं, जिन्होंने जैसलमेर के ‘राजकुमारी रत्नावली स्कूल’ का भ्रमण मार्च 2024 में किया -
 (अ) फ्रांस
 (ब) अमेरिका
 (स) इंग्लैंड
 (द) जापान

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
जैसलमेर के ‘राजकुमारी रत्नावली स्कूल’ के भवन की डिजाइन इस प्रकार की गई है कि यह गर्मियों में 50 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर भी ठंडा रहता है। जैसलमेर में यह है स्कूल फ्री में बालिका शिक्षा के लिए जाना जाता है।

page no.(1/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.