Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण

प्रश्न 1    “This is not admissible under the rules.”
उक्त वाक्य का सही हिन्दी रूपांतरण है -

 (अ) यह नियम विरूद्ध स्वीकारने योग्य नहीं है।
 (ब) यह नियमानुसार प्रस्तुत नहीं है।
 (स) यह नियम के अधीन मानने योग्य नहीं है।
 (द) यह नियमों के अधीन स्वीकार्य नहीं है।

उत्तर : यह नियमों के अधीन स्वीकार्य नहीं है।

प्रश्न 2   ‘We have taken our breakfast.’
उक्त वाक्य का सटीक हिंदी रूपांतरण है –

 (अ) हमने नाश्ता रख लिया है।
 (ब) हम नाश्ता ले कर गए थे।
 (स) हमने नाश्ता कर लिया था।
 (द) हमने नाश्ता कर लिया है।

उत्तर : हमने नाश्ता कर लिया है।

प्रश्न 3   ‘वह मेरी चचेरी बहन थी।’ वाक्य का सही अंग्रेजी अनुवाद होगा -
 (अ) She was my cousin.
 (ब) She was not my cousin.
 (स) She is my cousin.
 (द) She were not my cousin.

उत्तर : She was my cousin.

प्रश्न 4   ‘वह अपने कार्य में व्यस्त था।’ हिंदी वाक्य का अंग्रेजी में रूपान्तरण होगा -
 (अ) He was busy with his work.
 (ब) He was not busy with his work.
 (स) He is busy in his work.
 (द) He is busy with his work.

उत्तर : He was busy with his work.

प्रश्न 5   निम्नखिति मिश्र वाक्य का अंग्रेजी में अनुवाद है -
वह अमीर है, फिर भी वह गरीबों की मदद नहीं करता।

 (अ) He is rich, still he does not help the poor.
 (ब) He is very rich, still he does not help the poor.
 (स) He was a rich man, still he does not help the poor.
 (द) He is too rich, he does not help the poor. 1

उत्तर : He is rich, still he does not help the poor.

प्रश्न 6   ‘वह आधे घण्टे से तुम्हारा इन्तजार कर रही है।’ सरल वाक्य का अंग्रेजी में रूपान्तरण होगा -
 (अ) She has been waited for you half hour.
 (ब) She has been waiting for you for half an hour.
 (स) She had been waiting you half an hour.
 (द) She have been waiting for you for half an hour.

उत्तर : She has been waiting for you for half an hour.

प्रश्न 7   Rajiv began to praise Sanjiv वाक्य का हिन्दी अनुवाद होगा -
 (अ) राजीव संजीव की तारीफ कर रहा था।
 (ब) राजीव संजीव की प्रशंसा करने लगा।
 (स) राजीव ने संजीव की प्रशंसा की।
 (द) राजीव संजीव की प्रशंसा करेगा।

उत्तर : राजीव संजीव की प्रशंसा करने लगा।

प्रश्न 8   We purchased clothes and sold books.
वाक्य का सही हिन्दी रूपान्तरण है -

 (अ) हमने कपड़े खरीदे और पुस्तकें बेचीं।
 (ब) हमने कपड़े खरीदना और बैग बेचना शुरू किया।
 (स) हम कपड़े खरीदते और बैग बेचते हैं।
 (द) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर : हमने कपड़े खरीदे और पुस्तकें बेचीं।

प्रश्न 9   The thief ran away as soon as he saw the police. वाक्य का सही हिन्दी रूपान्तरण क्या होगा -
 (अ) पुलिस आई और चोर भाग गया।
 (ब) पुलिस को देखते ही चोर भाग गया।
 (स) चोर भागा पुलिस आई।
 (द) पुलिस के आते ही चोर भाग गया।

उत्तर : पुलिस को देखते ही चोर भाग गया।

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.