Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अम्ल क्षार और लवण

प्रश्न 1   सोडियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग _____ किया जाता है।
 (अ) प्रतिअम्ल के रूप में
 (ब) क्षारीय बैटरी में
 (स) साबुन के निर्माण में
 (द) सफाई कारक के रूप में

उत्तर : साबुन के निर्माण में
व्याख्या :
सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) को 'कास्टिक सोडा' के रूप में जाना जाता है और यह एक 'उच्च-क्षार' है। इसका उपयोग पल्प और पेपर क्लॉथ, पीने के पानी, साबुन और डिटर्जेंट के निर्माण में किया जाता है।

प्रश्न 2   निम्नलिखित में से कौन सा मेल गलत है -
 (अ) चींटी का डंक - मेथेनोइक अम्ल
 (ब) दही - लैक्टिक अम्ल
 (स) साइट्रस - साइट्रिक अम्ल
 (द) टमाटर - टार्टरिक अम्ल

उत्तर : टमाटर - टार्टरिक अम्ल
व्याख्या :
टमाटर में मौजूद अम्ल में मुख्य रूप से साइट्रिक अम्ल और मैलिक अम्ल होता है।

प्रश्न 3   टमाटर किस अम्ल का प्राकृतिक स्रोत है?
 (अ) एसिटिक अम्ल
 (ब) सिट्रिक अम्ल
 (स) टार्टरिक अम्ल
 (द) ऑक्जैलिक अम्ल

उत्तर : ऑक्जैलिक अम्ल
व्याख्या :
टमाटर ऑक्जैलिक अम्ल का एक प्राकृतिक स्रोत है। पालक में सबसे ज्यादा ऑक्जैलिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल नेटल (बिच्छू बूटी) के पेड़ में पाया जाता है -
 (अ) मेथेनोइक अम्ल
 (ब) सिट्रिक अम्ल
 (स) एथनोइक अम्ल
 (द) ऑक्सेलिक अम्ल

उत्तर : मेथेनोइक अम्ल
व्याख्या :
नेटल (बिच्छू बूटी) एक शाकाहारी पौधा होता है, जो जंगलों में उगता है। उनके द्वारा स्रावित मेथेनोइक अम्ल होता है।

प्रश्न 5   अम्लीय वर्षा का pH मान कितना होता है -
 (अ) 5.6 से कम
 (ब) 5.6 से अधिक
 (स) 7.0 के बराबर
 (द) 7.0 से अधिक

उत्तर : 5.6 से कम
व्याख्या :
अम्लीय वर्षा एक रासायनिक अभिक्रिया के कारण होती है जो तब शुरू होती है जब सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे यौगिकों को हवा में मुक्त किया जाता है। हाइड्रोजन की क्षमताpH एक माप होता है जिससे अम्लीय/क्षारीय पानी का पता लगाया जाता है।परास 0 से 14 तक जाती है, जिसमें 7 उदासीन है। 7 से कम का pH अम्लता का प्रतीक है, जबकि 7 से अधिक का pH एक क्षार को इंगित करता है।

प्रश्न 6   सल्फर डाइऑक्साइड जल में वियोजित होने पर क्या बनाता है -
 (अ) सल्फर ट्राइऑक्साइड
 (ब) सल्फ्यूरस अम्ल
 (स) सल्फ्यूरिक अम्ल
 (द) सल्फर

उत्तर : सल्फ्यूरस अम्ल
व्याख्या :
जब सल्फर डाइऑक्साइड जल में घुल जाती है तब सल्फ्यूरस अम्ल बनता है।

प्रश्न 7   निम्नलिखित में से किस में सिट्रिक अम्ल होता है -
 (अ) टमाटर
 (ब) संतरा
 (स) इमली
 (द) खट्टा दूध

उत्तर : संतरा
व्याख्या :
साइट्रिक अम्ल वाले फलों को खट्टे फल कहा जाता है। उदाहरण: नींबू, नारंगी, अंगूर, आदि।

प्रश्न 8   अपच के उपचार के लिए किस प्रकार की दवाओं का उपयोग किया जाता है -
 (अ) प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक)
 (ब) दर्दनाशक (एनाल्जेसिक)
 (स) अम्लत्वनाशक (एंटासिड)
 (द) रोगाणुरोधक (एंटीसेप्टिक)

उत्तर : अम्लत्वनाशक (एंटासिड)
व्याख्या :
अम्लत्वनाशक ऐसी दवाएं हैं जो अपच और अम्लशूल को दूर करने के लिए आपके अमाशय में अम्ल का प्रतिकार (बेअसर) करती हैं।

प्रश्न 9   ऑक्जेलिक अम्ल ________ में पाया जाता है -
 (अ) सिरका
 (ब) संतरे
 (स) पालक
 (द) चींटी के डंक

उत्तर : पालक
व्याख्या :
पालक में ऑक्सैलिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 10   नींबू किसका एक समृद्ध स्रोत होता है -
 (अ) मैलिक अम्ल
 (ब) सिट्रिक अम्ल
 (स) टार्टरिक अम्ल
 (द) ऐसीटिक अम्ल

उत्तर : सिट्रिक अम्ल
व्याख्या :
नींबू सिट्रिक अम्ल का एक समृद्ध स्रोत है। सिट्रिक अम्ल एक दुर्बल कार्बनिक अम्ल है।

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.