Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सर्वनाम

प्रश्न 21   ‘वे’ सर्वनाम है -
 (अ) अन्यपुरूष-पुरूषवाचक
 (ब) उत्तमपुरूष-पुरूषवाचक
 (स) निजवाचक
 (द) सम्बन्धवाचक

उत्तर : अन्यपुरूष-पुरूषवाचक

प्रश्न 22   ‘वह’ सर्वनाम है -
 (अ) उत्तम पुरूष
 (ब) मध्यम पुरूष
 (स) अन्य पुरूष
 (द) अनिश्चयवाचक

उत्तर : अन्य पुरूष

प्रश्न 23   सम्बन्ध वाचक सर्वनाम बताएं -
 (अ) कोई
 (ब) कौन
 (स) जो
 (द) वह

उत्तर : जो

प्रश्न 24   जहां ‘आप’ शब्द का प्रयोग अपने लिए हो तो वहां सर्वनाम होगा -
 (अ) निजवाचक
 (ब) सम्बन्धवाचक
 (स) प्रश्नवाचक
 (द) कोई नहीं

उत्तर : निजवाचक

प्रश्न 25   यह पुस्तक किसने मंगाई ? रेखांकित पद है -
 (अ) पुरूषवाचक सर्वनाम
 (ब) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
 (स) प्रश्नवाचक सर्वनाम
 (द) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर : प्रश्नवाचक सर्वनाम

प्रश्न 26   किस वाक्य में ‘मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है -
 (अ) इस विषय में आपकी क्या राय है?
 (ब) हम अपने आपको भूल गए।
 (स) यह बात आप ही कह दीजिए।
 (द) आपको यही उचित लगता है, तो ठीक है।

उत्तर : हम अपने आपको भूल गए।

प्रश्न 27   ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ से संबंधित वाक्य है -
 (अ) कल कोई आया था।
 (ब) यह घर बहुत सुंदर है।
 (स) वे लोग कहाँ जा रहे थे ?
 (द) वह आवश्यक कार्य से अजमेर गया है।

उत्तर : वह आवश्यक कार्य से अजमेर गया है।

प्रश्न 28   किस वाक्य में ‘निजवाचक सर्वनाम’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) वे अपने आप चले गए।
 (ब) वह अपने आपको बहुत होशियार समझता है।
 (स) मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।
 (द) किसान अपने आप में मस्त रहता है।

उत्तर : मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।

प्रश्न 29   इनमें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा है
 (अ) अपनापन
 (ब) छुटपन
 (स) लड़कपन
 (द) लिखावट

उत्तर : अपनापन

प्रश्न 30   किस वाक्य में मध्यम पुरुष का प्रयोग हुआ है ?
 (अ) आप भला तो जग भला।
 (ब) यह कार्य मैं आप ही कर लूंगा।
 (स) ऐसे समय में आप साथ न दोगे तो और कौन देगा ?
 (द) अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए।

उत्तर : ऐसे समय में आप साथ न दोगे तो और कौन देगा ?

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.