विशेषण
- प्रश्न 1 जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताई जाए, वह कहलाता है-
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) क्रियाविशेषण
- (ब) सार्वनामिक विशेषण
- (स) विशेषण
- (द) विशेष्य
उत्तर : विशेष्य
- प्रश्न 2 इनमें से कौन गुणवाचक विशेषण नहीं है?
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) प्रत्येक
- (ब) भला
- (स) ऊपरी
- (द) सरल
उत्तर : प्रत्येक
- प्रश्न 3 “खीर तैयार करने में आधा किलोग्राम दूध लग गया।”
इस वाक्य में किस विशेषण का प्रयोग किया गया है?
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 -
- (अ) परिमाणबोधक विशेषण
- (ब) सार्वनामिक विशेषण
- (स) गुणवाचक विशेषण
- (द) संख्यावाचक विशेषण
उत्तर : परिमाणबोधक विशेषण
- प्रश्न 4 निम्नलिखित में से संज्ञा-विशेषण हेतु असंगत विकल्प का चयन कीजिए-
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024 -
- (अ) मनुष्य -मनुष्यता
- (ब) मधुर - माधुर्य
- (स) पुष्प - पुष्पित
- (द) राज-काज
उत्तर : राज-काज
- प्रश्न 5 निम्नलिखित में से संज्ञा-विशेषण शब्द का असंगत रूप है :
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd -
- (अ) नगर-नागरिक
- (ब) पत्थर-पहाड़
- (स) मास-मासिक
- (द) लोक-लौकिक
उत्तर : पत्थर-पहाड़
- प्रश्न 6 निम्नलिखित में से संज्ञा शब्दों से बने विशेषण हैं :
(a) कितना (b) अंकित (c) आर्थिक (d) क्रोधी (e) लड़ाकू
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd -
- (अ) केवल (a), (b) और (c)
- (ब) केवल (b), (c) और (d)
- (स) केवल (a), (c) और (e)
- (द) केवल (b), (d) और (e)
उत्तर : केवल (b), (c) और (d)
- प्रश्न 7 निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द से विशेषण का संगत युग्म है :
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd -
- (अ) पशु-पाशविक
- (ब) बिकना-बिकाऊ
- (स) गाना-गवैया
- (द) तैरना-तैराक
उत्तर : पशु-पाशविक
- प्रश्न 8 संज्ञा से निर्मित विशेषण है -
RPSC LDC Exam 2011 Paper II -
- (अ) राष्ट्रीय
- (ब) आपसी
- (स) बाहरी
- (द) टिकाऊ
उत्तर : राष्ट्रीय
- प्रश्न 9 किस विशेष्य के साथ ‘परिमाणबोधक विशेषण’ प्रयुक्त हुआ है ?
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH) -
- (अ) बहुत आदमी
- (ब) सब पेड़
- (स) दो सेर घी
- (द) अनेक देश
उत्तर : दो सेर घी
- प्रश्न 10 इनमें से कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा से बना ‘विशेषण‘ नहीं है ?
Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1) -
- (अ) लोभ
- (ब) बुद्धिमान
- (स) पापी
- (द) प्राथमिक
उत्तर : प्राथमिक
page no.(1/7)