Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

तत्व एवं अभिक्रियाएं

प्रश्न 31   निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है, जब कैल्शियम ऑक्साइड जल के साथ अभिक्रिया करता है -
 (अ) यह बुझे हुए चूने का निर्माण करता है।
 (ब) इसमें अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।
 (स) यह एक वियोजन अभिक्रिया का उदाहरण है।
 (द) संतुलित रासायनिक समीकरण में कैल्शियम ऑक्साइड जल और प्राप्त उत्पाद में गुणांक है।

उत्तर : यह एक वियोजन अभिक्रिया का उदाहरण है।

प्रश्न 32   निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित करने पर Fe, H₂O, Fe₃O₄ और H₂ के गुणांक क्रमश: क्या हैं -
Fe+H₂O → Fe₃O₄+ H₂

 (अ) 3, 2, 1, 2
 (ब) 3, 4, 1, 4
 (स) 3, 4, 1, 2
 (द) 4, 3, 1, 4

उत्तर : 3, 4, 1, 4

प्रश्न 33   प्रकाश संश्लेषण के दौरान CO₂ का कार्बोहाइड्रेट में परिवर्तन किस प्रकार की अभिक्रिया है -
 (अ) अपचयन
 (ब) ऑक्सीकरण
 (स) जल-अपघटनी
 (द) विस्थापन

उत्तर : अपचयन

प्रश्न 34   निम्नलिखित में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन नहीं है -
 (अ) फलों का पकना
 (ब) दूध का फटना
 (स) पानी का जमना
 (द) भोजन का पाचन

उत्तर : पानी का जमना

प्रश्न 35   निम्नलिखित में से कौन एक विषमांगी मिश्रण है -
 (अ) विलयन
 (ब) निलंबन
 (स) विलयन और निलंबन दोनों
 (द) न तो विलयन और ना ही निलंबन

उत्तर : निलंबन

प्रश्न 36   जब किसी गैस को स्थिर दाब पर गर्म किया जाता है –
 (अ) इसका तापमान बढ़ जाएगा
 (ब) इसका दबाव बढ़ जाएगा
 (स) तापमान और आयतन दोनों में वृद्धि होगी
 (द) न तो दबाव और ना ही तापमान में वृद्धि होगी

उत्तर : तापमान और आयतन दोनों में वृद्धि होगी

प्रश्न 37   मोमबत्ती जलने के दौरान किस प्रकार का परिवर्तन होता है -
 (अ) केवल भौतिक परिवर्तन
 (ब) केवल रासायनिक परिवर्तन
 (स) दोनों भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
 (द) न तो भौतिक और ना ही रासायनिक परिवर्तन

उत्तर : दोनों भौतिक और रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 38   निम्नलिखित में से कौनसा एक प्रति ऑक्सीकारक नहीं है -
 (अ) विटामिन E
 (ब) सेलेनियम
 (स) लाइकोपीन
 (द) ऐस्परटेम

उत्तर : ऐस्परटेम

प्रश्न 39   निम्नलिखित में से कौनसा एक रासायनिक परिवर्तन नहीं है -
 (अ) केले का सड़ना
 (ब) शरीर में भोजन का उपापचय
 (स) वाष्प का जल की बूंदों में रूपांतरण
 (द) एक अंडा को पकाना

उत्तर : वाष्प का जल की बूंदों में रूपांतरण

प्रश्न 40   एक क्रिस्टलीय पदार्थ की शुद्धता का निर्धारण किया जाता है -
 (अ) क्वथनांक से
 (ब) क्रिस्टल संरचना से
 (स) निस्यंदन से
 (द) गलनांक से

उत्तर : क्वथनांक से

page no.(4/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.