Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पारिस्थितिकी

प्रश्न 21   निम्नलिखित में से असत्य कथन का चयन कीजिए-
 (अ) समतापमंडल में UV किरणों द्वारा क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFCs) से क्लोरीन परमाणु मुक्त होते हैं।
 (ब) समतापमंडल में संकलित (जोड़ा गया) क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFCs) का ओज़ोन पर स्थायी एवं निरन्तर प्रभाव होता है।
 (स) ‘क्योटो प्रोटोकॉल’, ओजोन परत को क्षीण करने वाले पदार्थों के लिए है।
 (द) समतापमंडल में ओजोन निम्नीकरण हेतु क्लोरीन परमाणु उत्प्रेरक के रूप में कार्य करते हैं।

उत्तर : ‘क्योटो प्रोटोकॉल’, ओजोन परत को क्षीण करने वाले पदार्थों के लिए है।

प्रश्न 22   जैव-ऑक्सीजन माँग निम्नलिखित में से किसके लिए एक मानक मापदंड है -
 (अ) उच्च तुंगता क्षेत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के आकलन के लिए।
 (ब) जलीय पारिस्थितिक-तंत्रों में प्रदूषण जाँचने के लिए।
 (स) वन पारिस्थितिक-तंत्रों में ऑक्सीजन स्तरों के अभिकलन के लिए।
 (द) रक्त में ऑक्सीजन स्तर मापने के लिए

उत्तर : जलीय पारिस्थितिक-तंत्रों में प्रदूषण जाँचने के लिए।

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौन एक ग्रीन हाउस गैस नहीं है -
 (अ) नाइट्रस ऑक्साइड
 (ब) नाइट्रोजन
 (स) मीथेन
 (द) कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तर : नाइट्रोजन

प्रश्न 24   खाद्य श्रृंखला में ‘चूहा’ जिस श्रेणी में आता है, वह है -
 (अ) प्राथमिक उपभोक्ता
 (ब) द्वितीयक उपभोक्ता
 (स) त ृतीयक उपभोक्ता
 (द) उत्पादक

उत्तर : प्राथमिक उपभोक्ता
व्याख्या :
REET Level -2 आधिकारिक उत्तर कुंजी में 1 व 2 दोनों को सही माना गया है।

प्रश्न 25   ओजोन क्षयकारक पदार्थ ऐसे रसायन होते हैं जो पृथ्वी को सुरक्षा देने वाली ओजोन परत को नष्ट करते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा ओजोन क्षयकारक पदार्थ नहीं है -
 (अ) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
 (ब) कार्बन टेट्राक्लोराइड
 (स) मिथाइल क्लोरोफॉर्म
 (द) पोटेशियम परमैंगनेट

उत्तर : पोटेशियम परमैंगनेट
व्याख्या :
ओजोन क्षयकारक पदार्थ ऐसे रसायन होते हैं जो पृथ्वी को सुरक्षा देने वाली ओजोन परत को नष्ट करते हैं। पोटेशियम परमैंगनेट ओजोन-क्षयकारी पदार्थ नहीं है। ओजोन क्षयकारक पदार्थों में क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC), हैलोन्स, मिथाइल क्लोरोफॉर्म, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और कार्बन टेट्राक्लोराइड शामिल हैं।

प्रश्न 26   जैव-भू-रासायनिक चक्र में शामिल हैं
 (अ) जैविक घटकों के माध्यम से पोषण चक्र
 (ब) अजैविक घटकों के माध्यम से पोषण चक्र
 (स) जैविक और अजैविक घटकों के माध्यम से पोषण चक्र
 (द) इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर : जैविक और अजैविक घटकों के माध्यम से पोषण चक्र

प्रश्न 27   एक दिए गए क्षेत्र के जातीय संघटन में क्रमिक और स्पष्टतया पूर्वानुमानित बदलाव कहलाते हैं –
 (अ) पारिस्थितिकी जैवविविधता
 (ब) जातीय प्रचुरता
 (स) पारिस्थितिकी अनुक्रम
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : पारिस्थितिकी अनुक्रम

प्रश्न 28   बायोमास का एक उल्टा पिरामिड किस पारिस्थितिकी तंत्र में पाया जा सकता है -
 (अ) घास का मैदान
 (ब) समुद्री
 (स) टुंड्रा
 (द) वन

उत्तर : समुद्री

प्रश्न 29   पारिस्थितिकी-तंत्र के समुच्चय को कहा जाता है एक
 (अ) संरचना
 (ब) जीवोम
 (स) जलवायु
 (द) उप-प्रणाली

उत्तर : जीवोम

प्रश्न 30   पारिस्थितिकी-तंत्र ____ की सबसे छोटी इकाई है -
 (अ) मध्यमंडल
 (ब) आयनमंडल
 (स) स्थलमंडल
 (द) जीवमंडल

उत्तर : जीवमंडल

page no.(3/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.