Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

जन्तुओं एवं पादपों का आर्थिक महत्व

प्रश्न 21   मधुमक्खियों की काॅलोनी में श्रमिक होते हैं।
 (अ) बन्ध्य मादा
 (ब) बन्ध्य नर
 (स) जननक्षम मादा
 (द) जननक्षम नर

उत्तर : बन्ध्य मादा

प्रश्न 22   कच्चे रेशम के उत्पादन के लिए किया गया रेशमकीट पालन कहलाता है।
 (अ) एपीकल्चर
 (ब) सेरीकल्चर
 (स) एग्रीकल्चर
 (द) फ्लोरीकल्चर

उत्तर : सेरीकल्चर

प्रश्न 23   ‘सोनालिका‘ और ‘मालविका‘ निम्नलिखित में से किस फसल की उन्नत किस्में हैं -
 (अ) मक्का
 (ब) चावल
 (स) चना
 (द) गेहँू

उत्तर : गेहँू

प्रश्न 24   सरसों पादप <ब्रासिका> के किस भाग से सरसों तेल निष्कासित होता है -
 (अ) अण्डाशय
 (ब) बीज
 (स) पूर्ण पादप
 (द) पुष्प

उत्तर : बीज

प्रश्न 25   निम्नलिखित में से किस पादप से रेशे, तेल एवं चारा प्राप्त होता है -
 (अ) जूट
 (ब) अलसी
 (स) कपास
 (द) मूंगफली

उत्तर : अलसी

प्रश्न 26   लाख कीट के किस भाग से लाख का स्त्रवण होता है -
 (अ) गुदा छिद्र
 (ब) त्वचा
 (स) लार ग्रन्थि
 (द) उदरीय ग्रन्थि

उत्तर : उदरीय ग्रन्थि

प्रश्न 27   निम्न में से कौन-सा जूट तंतु का मुख्य घटक है -
 (अ) लिग्नीन
 (ब) पेक्टिन
 (स) हेमिसेलुलोज़
 (द) सेलुलोज़

उत्तर : सेलुलोज़

प्रश्न 28   दालचीनी, पादप के किस भाग से प्राप्त होती है -
 (अ) जड़
 (ब) छाल
 (स) पत्ती
 (द) फूल

उत्तर : छाल

प्रश्न 29   बेकिंग उद्योग में कौनसे कवक का इस्तेमाल किया जाता है -
 (अ) मॉरेल
 (ब) ब्लैक मोल्ड
 (स) यीस्ट
 (द) मशरूम

उत्तर : यीस्ट

प्रश्न 30   किस वृक्ष की लकड़ी का उपयोग क्रिकेट का बल्ला बनाने के लिए किया जाता है -
 (अ) आम
 (ब) बबूल
 (स) विलो
 (द) टीक

उत्तर : विलो

page no.(3/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.